दमदार इंजन, Hybrid टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स के साथ आई नई रेनॉल्ट डस्टर, जानें फीचर्स, डिजाइन और बुकिंग डिटेल्स

दमदार इंजन, Hybrid टेक्नोलॉजी और शानदार फीचर्स के साथ आई नई रेनॉल्ट डस्टर, जानें फीचर्स, डिजाइन और बुकिंग डिटेल्स

Renault Duster 2026: Renault ने आखिरकार भारत में अपनी तीसरी पीढ़ी की डस्टर SUV की बुकिंग शुरू कर दी है। बता दें की यह SUV 2022 में पहले जनरेशन मॉडल के बंद होने के बाद तीन साल के अंतराल के बाद वापसी कर रही है। खास बात है की रेनॉल्ट ने भारत में दूसरा जनरेशन मॉडल लॉन्च नहीं किया और सीधे ग्लोबल लेवल की नई डस्टर लेकर आया।

नई रेनॉल्ट डस्टर का डिजाइन

नई रेनॉल्ट डस्टर (Renault Duster 2026) अपने बॉक्सी और मस्क्युलर डिज़ाइन के साथ वापसी कर रही है, जिसमें पहले से ज्यादा शार्प और अग्रेसिव लुक है। इंडिया-स्पेस मॉडल में फुल LED हेडलैंप, वाई-शेप DRL, ट्रेपेज़ॉइडल ग्रिल, 18 इंच तक के अलॉय व्हील और नया माउंटेन जेड ग्रीन कलर इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं।

ये भी पढ़ें: ₹13.89 लाख में लॉन्च हुई महिंद्रा की XUV 3XO EV, जानें रेंज, वेरिएंट और फीचर

ऑफ-रोड क्षमता

नई रेनॉल्ट डस्टर में ऑफ-रोड क्षमता को और बेहतर बनाया गया है। इसमें 212 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस, 26.9 डिग्री का अप्रोच एंगल और 34.7 डिग्री का डिपार्चर एंगल है, जिससे यह खराब सड़कों, खुरदरी रास्तों और हल्के ऑफ-रोडिंग के लिए भी पूरी तरह सक्षम है। हालाकि यह SUV शहर की ड्राइविंग के लिए आरामदायक है, लेकिन ऑफ-रोडिंग में भी अपने दमदार प्रदर्शन से खासा प्रभावित करती है।

बूट स्पेस 700 लीटर तक है, जिससे लंबी यात्रा और भारी सामान भी आसानी से रखा जा सकता है। नई डस्टर डिज़ाइन और फीचर्स में पहले से कहीं ज्यादा संतुलित और रोड पर प्रभावशाली नजर आती है।

फाइटर जेट से प्रेरित ड्राइवर-लेआउट

नई रेनॉल्ट डस्टर में केबिन में अब फाइटर जेट से प्रेरित ड्राइवर-केंद्रित लेआउट है, 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, एंबियंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ और 17-फीचर ADAS के साथ पावरड टेलगेट और वेंटिलेटेड सीट्स इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: Volvo ने लॉन्च किया 810Km रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV EX60, BMW और Mercedes की बढ़ी टेंशन

पावरट्रेन विकल्प

इंजन विकल्पपावरटॉर्कगियरबॉक्सखास बात
Turbo TCe 160163 PS280 Nm6-स्पीड मैनुअल / 6-स्पीड वेट-क्लच ड्यूल क्लचसबसे पावरफुल इंजन विकल्प
Turbo TCe 100 पेट्रोल100 PS160 Nm6-स्पीड मैनुअलबेहतर माइलेज के साथ संतुलित परफॉर्मेंस
Strong Hybrid E-Tech 160संयुक्त आउटपुटऑटोमैटिक (हाइब्रिड सिस्टम)शहर में 80% तक इलेक्ट्रिक मोड में ड्राइविंग

Renault Duster 2026 की बुकिंग और लॉन्च डिटेल्स

Renault Duster 2026 की प्री-बुकिंग अब सिर्फ ₹21,000 में शुरू हो चुकी है और मार्च 2026 में यह नई SUV भारतीय बाजार में दस्तक देगी। बता दें की Turbo-पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल 2026 के मध्य से शुरू होने की उम्मीद है, जबकि Strong Hybrid वेरिएंट की डिलीवरी दिवाली 2026 के आसपास होगी।

ये भी पढ़ें: Thar Facelift से लेकर Mahindra की बेबी स्कॉर्पियो तक, जानें 2026 में आने वाली टॉप 10 SUV

खास बात है की Renault ने पहली बार भारत में अपनी Duster के साथ 7 साल की वारंटी भी देने का ऐलान किया है। फिलहाल लॉन्च कीमत, माइलेज और उपलब्ध रंगों की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन नई रेनॉल्ट डस्टर अपने आकर्षक डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और विविध पावरट्रेन विकल्पों के साथ SUV सेगमेंट में जोरदार छाप छोड़ने के लिए तैयार है।

Jai Jagdamba News Whatsapp