फैंटम मॉडल के 100 साल पूरे होने पर Rolls-Royce ने पेश किया Phantom Centenary का लिमिटेड एडिशन कार
Rolls-Royce Phantom Centenary: दुनिया की सबसे प्रीमियम कार निर्माता कंपनी Rolls-Royce ने अपनी सबसे मशहूर Phantom सीरीज़ के 100 साल पूरे होने पर Phantom Centenary Private Collection पेश की है। खास तौर पर इस लिमिटेड एडिशन की केवल 25 यूनिट्स बनाई जाएंगी, जिससे यह और भी दुर्लभ हो गई है।
Rolls-Royce के सीईओ क्रिस ब्राउनरिज ने इसे “बेमिसाल कला का नमूना” बताया, जबकि मार्टिना स्टार्के, हेड ऑफ बिस्पोक डिजाइन, ने इसे 100 साल की कला को समर्पित अनूठी श्रद्धांजलि कहा।
Rolls-Royce Phantom Centenary: 100 साल की विरासत का अनोखा अनुभव
Rolls-Royce ने अपनी Phantom VIII प्लेटफॉर्म पर तैयार Phantom Centenary पेश करके कार की 100 साल की विरासत को जिंदा किया है, जिसे बनाने में 40,000 घंटे से अधिक का समय लगा। इसका एक्सटीरियर 1930 के दशक की शान को लौटाता है और इसे Super Champagne Crystal और Arctic White & Black के टू-टोन फिनिश में सजाया गया है, जबकि बॉडी में क्रश्ड ग्लास इसे अद्भुत चमक देता है।
ग्रिल पर लगी 24 कैरेट गोल्ड की मूर्ति
Rolls-Royce Phantom Centenary के ग्रिल पर लगी 24 कैरेट गोल्ड Spirit of Ecstasy मूर्ति पहली Phantom की याद दिलाती है और RR Badge को पहली बार सोने व सफेद इनेमल में पेश किया गया। व्हील डिस्क पर खुदी 25 लाइनें इस लिमिटेड एडिशन की 25 कारों और Phantom की 100 साल की विरासत का प्रतीक हैं।
Phantom Centenary का इंटीरियर
इंटीरियर को Phantom के इतिहास की गैलरी की तरह डिजाइन किया गया है, जहां रियर सीटें 1926 की Phantom of Love से प्रेरित हैं और 160,000 से अधिक स्टिचिंग के साथ 45 पैनलों में स्केच व एम्ब्रॉयडरी की गई है। फ्रंट सीटों पर लेजर एचिंग के माध्यम से अलग-अलग जेनरेशन जैसे 2003 की Roger Rabbit थीम और 1923 प्रोटोटाइप के सीगल को दर्शाया गया है।
ये भी पढ़ें: क्रिकेटर KL Rahul ने खरीदा MG कंपनी का लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, जानिए इसके कीमत, फीचर्स और रेंज
Anthology Gallery में 50 एल्यूमिनियम फिन्स, Blackwood की 3D मारकेट्री और गोल्ड लीफ से Phantom लिखा गया है, डोर पर पतली गोल्ड रेखाएं इसे और शानदार बनाती हैं। इंजन में 6.75-लीटर V12 लगाया गया है, जिसे गोल्ड एक्सेंट और Arctic White कवर से सजाया गया है, जो लग्जरी के साथ परफॉर्मेंस का बेजोड़ मिश्रण प्रस्तुत करता है।
बता दें की, Phantom Centenary Private Collection सिर्फ एक कार नहीं बल्कि Rolls-Royce की 100 साल पुरानी विरासत और कला का प्रतीक है। खास तौर पर यह लिमिटेड एडिशन कार कलेक्टर्स और ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए सपनों की सचाई है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
