सड़कों पर धूम मचाने आ रही है Royal Enfield की Electric Motorcycle, जानें Flying Flea C6 और Himalayan 750 के लॉन्च डेट और फीचर

सड़कों पर धूम मचाने आ रही है Royal Enfield की Electric Motorcycle, जानें Flying Flea C6 और Himalayan 750 के लॉन्च डेट और फीचर

Royal Enfield Electric Motorcycle: रॉयल एनफील्ड आने वाले महीनों में बाइक प्रेमियों के लिए कई बड़े सरप्राइज लेकर आ रही है। खास बात है कि कंपनी न सिर्फ पेट्रोल इंजन वाली नई एडवेंचर बाइक्स लॉन्च करेगी, बल्कि अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea C6 का ग्लोबल डेब्यू भी करने वाली है। बता दें कि यह लॉन्चिंग नवंबर 2025 में इटली के EICMA 2025 शो में होगी। आइए जानते हैं रॉयल एनफील्ड के आने वाले बड़े लॉन्चेज़ के बारे में विस्तार से।

Royal Enfield की टूरिंग स्पेशल एडिशन Himalayan 750

गौरतलब है कि रॉयल एनफील्ड अपनी मशहूर Himalayan सीरीज में एक और जबरदस्त एडिशन Himalayan 750 जोड़ने वाली है। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया, जिसमें एलॉय व्हील्स लगे थे जो इसे एक टूरिंग स्पेशल एडिशन जैसा लुक दे रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक Himalayan 750 में 750cc ट्विन-सिलेंडर एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन होगा, जो मौजूदा 650cc इंजन से ज्यादा पावर देगा।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी! GST घटते ही Jawa की मोटरसाइकिलो पर भारी डिस्काउंट, जानें नई कीमतें और फेस्टिव ऑफर्स

Royal Enfield Himalayan 750 Specification

स्पेसिफिकेशनडिटेल्स
मॉडलRoyal Enfield Himalayan 750
इंजन750cc ट्विन-सिलेंडर एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन
पावर60+ bhp (अपेक्षित)
टॉर्कलगभग 60 Nm
डिज़ाइनएलॉय व्हील्स, टूरिंग-ओरिएंटेड एडिशन
राइडिंग टाइपहाईवे और ऑफ-रोड दोनों के लिए परफेक्ट

रॉयल एनफील्ड की Himalayan Electric

रॉयल एनफील्ड सिर्फ पेट्रोल बाइक्स पर ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर भी तेजी से काम कर रही है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एडवेंचर बाइक Himalayan Electric कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की जा चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 14 kWh का बैटरी पैक होगा, जो एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ा होगा।

खास बात है कि यह मोटर करीब 100 bhp पावर जेनरेट करेगी, जो इसे इलेक्ट्रिक ADV सेगमेंट में सबसे पावरफुल बना सकती है। इसमें USD फ्रंट फोर्क्स, ड्यूल डिस्क ब्रेक्स, स्पोक व्हील्स और नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। माना जा रहा है कि यह बाइक अगले 18 महीनों में लॉन्च हो सकती है।

ये भी पढ़ें: दमदार इंजन और धमाकेदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई Indian Motorcycle की नई Scout सीरीज, कीमत और खूबियाँ जानकर हो जाएंगे हैरान

रॉयल एनफील्ड Himalayan Electric Specification

स्पेसिफिकेशनडिटेल्स
बैटरी पैक14 kWh
मोटर पावरलगभग 100 bhp
फ्रंट सस्पेंशनUSD फ्रंट फोर्क्स
ब्रेकिंग सिस्टमड्यूल डिस्क ब्रेक्स
व्हील्सस्पोक व्हील्स (ऑफ-रोड टायर्स)
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टरनई रेक्टैंगुलर डिस्प्ले
अपेक्षित लॉन्चअगले 18 महीनों में

Flying Flea C6: पहली Royal Enfield Electric Motorcycle

अब बात करते हैं उस बाइक की जिसने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी है यानि Flying Flea C6। यह पहली Royal Enfield Electric Motorcycle होगी और कंपनी इसे EICMA 2025 में पेश करेगी। खास बात है कि Flying Flea C6 की रेंज 100-150 किलोमीटर के बीच हो सकती है और यह परफॉर्मेंस के मामले में 300cc पेट्रोल बाइक के बराबर होगी।

इस बाइक में 19-इंच एलॉय व्हील्स, डिस्क ब्रेक्स, मोनो-शॉक रियर सस्पेंशन और बेल्ट ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा। माना जा रहा है कि यह बाइक 2026 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें: नए कलर, एडवांस फीचर और दमदार इंजन के साथ Royal Enfield ने लॉन्च किया Meteor 350, जानें 2025 मॉडल की पूरी डिटेल

Royal Enfield Flying Flea C6 स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनडिटेल्स
मॉडलFlying Flea C6 (Royal Enfield Electric Motorcycle)
ग्लोबल डेब्यूEICMA 2025
अनुमानित रेंज100 – 150 Km (एक बार चार्ज पर)
परफॉर्मेंस300cc पेट्रोल बाइक के बराबर
व्हील साइज19-इंच एलॉय व्हील्स
ब्रेकिंग सिस्टमफ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स
सस्पेंशनमोनो-शॉक रियर सस्पेंशन
ड्राइव सिस्टमबेल्ट ड्राइव
लॉन्च डेट2026 (अनुमानित)

250cc में Hybrid Motorcycle लाने की तैयारी कर रही है रॉयल एनफील्ड

बता दें की रॉयल एनफील्ड एक हाइब्रिड बाइक पर भी काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नई बाइक 250cc इंजन और हाइब्रिड सेटअप के साथ आएगी। इसे कंपनी की एंट्री-लेवल बाइक के रूप में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत करीब ₹1.30 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है। माना जा रहा है कि यह बाइक 50 kmpl तक का माइलेज दे सकती है, जिससे मिडिल-क्लास राइडर्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन बनेगी।

बहरहाल रॉयल एनफील्ड अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड सेगमेंट में भी तेजी से बढ़ा रही है। आने वाले साल में कंपनी का फोकस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट पर रहेगा। Royal Enfield Flying Flea C6, Himalayan Electric और Hybrid Motorcycle जैसी लॉन्चिंग्स से साफ है कि ब्रांड अपने फैंस को पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों वर्ल्ड्स का बेस्ट देने वाली है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें