Royal Enfield ला रही है अब तक की सबसे एडवांस Electric Bike, बेहतरीन लुक्स के साथ मिलेंगे धमाकेदार फीचर

Royal Enfield ला रही है अब तक की सबसे एडवांस Electric Bike, बेहतरीन लुक्स के साथ मिलेंगे धमाकेदार फीचर

Royal Enfield Flying Flea S6 Scrambler: दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल इवेंट्स में से एक, EICMA 2025 इस बार भारतीय बाइक प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। दरअसल, Royal Enfield इस बार कई नई मोटरसाइकिल्स के साथ मंच पर उतरने जा रही है। इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा जिस बाइक की है, वो है Flying Flea S6 Scrambler। आइए जानते हैं इस बाइक में क्या खास होगा और के डिजाइन, फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी बातें।

Royal Enfield Flying Flea S6 Scrambler के स्पेसिफिकेशन्स

Royal Enfield अपनी अगली इलेक्ट्रिक बाइक Flying Flea S6 Scrambler को लेकर सुर्खियों में है। बता दें कि कंपनी ने इसे पहले सिर्फ कॉन्सेप्ट फॉर्म में दिखाया था, जब उसने Flying Flea C6 का प्रोडक्शन मॉडल लॉन्च किया था। उस समय यह Royal Enfield के EV फ्यूचर प्लान का अहम हिस्सा माना गया था। अब उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इसके असली प्रोडक्शन वर्जन से पर्दा उठाएगी।

ये भी पढ़ें: BSA Gold Star 650 को सस्ते दाम पर खरीदने का मौका, पहले 500 ग्राहकों के लिए Pre-GST प्राइस और ₹5,900 का लिमिटेड एडिशन किट; जानें कीमत और फीचर्स

खास बात यह है कि S6 Scrambler को Royal Enfield के नए इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जिसमें छोटा रियर हगर, मजबूत ऑफ-रोड टायर्स, बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और USD फ्रंट फोर्क्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा रीडिज़ाइन सीट और साइड में लगा नंबर बोर्ड इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी बैटरी कैपेसिटी, रेंज और चार्जिंग टाइम जैसी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि बाइक के ऑफिशियल लॉन्च के दौरान इनसे भी पर्दा उठेगा।

Royal Enfield की EV रणनीति और आगे की झलक

बताया जा रहा है कि कंपनी इस साल भी गोवा में होने वाले Motoverse Festival में अपनी पूरी EV रेंज को शोकेस कर सकती है। खास बात यह है कि Flying Flea S6 Scrambler सिर्फ एक नई बाइक नहीं, बल्कि Royal Enfield की तकनीकी प्रगति और भविष्य की इलेक्ट्रिक सोच का प्रतीक मानी जा रही है। यह बाइक इस बात का संकेत देती है कि आने वाले समय में कंपनी की EV लाइनअप कितनी आधुनिक और रोमांचक होने वाली है।

ये भी पढ़ें: Kawasaki ने नई Z650 S से उठाया परदा, मिलेगा नया शार्प और मस्कुलर डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और बेहतर राइडिंग कम्फर्ट

मिलान में आयोजित होगा EICMA 2025

बता दें कि EICMA 2025 इवेंट 6 से 9 नवंबर 2025 तक इटली के मिलान में आयोजित होगा, जहां दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनियां अपनी नई टेक्नोलॉजी और मॉडल पेश करेंगी।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें