नए कलर, एडवांस फीचर और दमदार इंजन के साथ Royal Enfield ने लॉन्च किया Meteor 350, जानें 2025 मॉडल की पूरी डिटेल

नए कलर, एडवांस फीचर और दमदार इंजन के साथ Royal Enfield ने लॉन्च किया Meteor 350, जानें 2025 मॉडल की पूरी डिटेल

Royal Enfield Meteor 350: रॉयल एनफील्ड ने अपनी सबसे पॉपुलर क्रूजर बाइक Meteor 350 का 2025 मॉडल पेश कर दिया है। खास बात है कि इस बार कंपनी ने न सिर्फ इसके डिजाइन और कलर्स को अपग्रेड किया है, बल्कि फीचर्स की लंबी लिस्ट भी जोड़ दी है। बता दें कि यह अपडेटेड बाइक रॉयल एनफील्ड के लेटेस्ट पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली क्रूजर है।

7 नए रंगो में लॉन्च हुई Meteor 350

2025 Meteor 350 अब सात नए कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। ये कलर्स इसके चार वेरिएंट्स Fireball, Stellar, Aurora और Supernova में मिलते हैं। गौरतलब है कि नए कलर्स बाइक को एक फ्रेश और प्रीमियम लुक देते हैं, जिससे यह पहले से ज्यादा आकर्षक नजर आती है। इसके अलावा रॉयल एनफील्ड ने Meteor 350 के हर वेरिएंट में फीचर्स की अच्छी खासी लिस्ट दी है।

2025 Royal Enfield Meteor 350

अब इसमें LED हेडलाइट्स, ट्रिपर नेविगेशन पॉड, LED टर्न इंडिकेटर्स, USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट, असिस्ट-एंड-स्लिप क्लच और एडजस्टेबल लीवर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। खास बात है कि बेस मॉडल Fireball में भी ये फीचर्स दिए गए हैं, जो पहले सिर्फ टॉप मॉडल्स में मिलते थे।

ये भी पढ़ें: खुशखबरी! GST घटते ही Jawa की मोटरसाइकिलो पर भारी डिस्काउंट, जानें नई कीमतें और फेस्टिव ऑफर्स

स्मूथ और पावरफुल J-सीरीज इंजन

Meteor 350 में वही 349cc का J-सीरीज इंजन मिलता है जो 20.2bhp की पावर और 27Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन अपनी स्मूथ परफॉर्मेंस और ट्रैक्टेबिलिटी के लिए जाना जाता है। बता दें कि इस इंजन का फ्यूल इकोनॉमी भी अच्छा माना जाता है, जो लंबी राइड्स के लिए इसे परफेक्ट बनाता है।

पर्सनलाइजेशन के लिए Urban और Grand Tourer किट

राइडर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि रॉयल एनफील्ड ने दो नए Genuine Motorcycle Accessories (GMA) किट्स, Urban और Grand Tourer लॉन्च किए हैं। इन किट्स में थीम्ड सीट्स, हैंडलबार्स, फॉग लाइट्स और कई पर्सनलाइजेशन ऑप्शन्स शामिल हैं। खास बात है कि इन किट्स से राइडर्स अपनी बाइक को पूरी तरह से अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज कर सकते हैं।

बता दें की रॉयल एनफील्ड Meteor 350 अब सात साल तक की वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस के साथ आती है। इसमें स्टैंडर्ड 3 साल/30,000 किमी कवरेज के अलावा 4 साल/40,000 किमी का एक्सटेंडेड पैकेज भी शामिल है। हालाकि, यह पैकेज एक्स्ट्रा कॉस्ट पर मिलेगा लेकिन लंबी अवधि तक बाइक की टेंशन-फ्री ओनरशिप सुनिश्चित करता है।

Royal Enfield Meteor 350 2025

लिहाजा अगर आप एक दमदार, स्टाइलिश और कम्फर्टेबल क्रूजर बाइक की तलाश में हैं, तो नई Royal Enfield Meteor 350 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसके नए फीचर्स, तगड़े इंजन और पर्सनलाइजेशन ऑप्शन्स इसे अपने सेगमेंट में और भी ज्यादा खास बना देते हैं।

ये भी पढ़ें: दमदार इंजन और धमाकेदार फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई Indian Motorcycle की नई Scout सीरीज, कीमत और खूबियाँ जानकर हो जाएंगे हैरान

Royal Enfield Meteor 350 के बारे में पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1: Meteor 350 का ऑन-रोड प्राइस क्या है?

A: Royal Enfield Meteor 350 का ऑन-रोड प्राइस शहर के हिसाब से अलग होता है। आमतौर पर इसकी कीमत ₹2.25 लाख से शुरू होकर ₹2.60 लाख तक जाती है। इसमें RTO चार्ज, इंश्योरेंस और अन्य टैक्स शामिल होते हैं।

Q2: Meteor 350 का वज़न कितना है?

A: Meteor 350 का कर्ब वेट लगभग 191 किलोग्राम है। यह इसे स्टेबल और हाईवे राइड्स के लिए परफेक्ट बनाता है।

Q3: Meteor 350 Stellar Black क्या है?

A: Stellar Black, Meteor 350 के स्टेलर वेरिएंट का एक पॉपुलर कलर ऑप्शन है। इसमें ब्लैक फिनिश के साथ प्रीमियम टच और बेहतर क्रोम डिटेलिंग मिलती है।

Q4: Meteor 350 का माइलेज कितना है?

A: Meteor 350 का माइलेज लगभग 35-38 kmpl तक है, जो शहर और हाईवे दोनों राइडिंग कंडीशंस में अच्छा परफॉर्म करता है।

Q5: Meteor 350 की सीट हाइट कितनी है?

A: Meteor 350 की सीट हाइट लगभग 765 मिमी है। इसकी सीट काफी लो है, जिससे छोटे कद के राइडर्स भी आराम से इसे चला सकते हैं।

Q6: Meteor 350 Fireball Black क्या है?

A: Fireball Black, Meteor 350 के बेस वेरिएंट का कलर ऑप्शन है। इसमें सिंगल टोन ब्लैक कलर और मिनिमलिस्ट डिजाइन मिलता है, जो इसे किफायती और क्लासिक लुक देता है।

Q7: Meteor 350 में कौन-कौन से एक्सेसरीज़ मिलते हैं?

A: Meteor 350 के लिए Royal Enfield की Genuine Motorcycle Accessories (GMA) रेंज मिलती है, जिसमें बैकरेस्ट, क्रैश गार्ड, विंडशील्ड, सैडलबैग्स, फॉग लाइट्स और कस्टम सीट्स जैसे ऑप्शन्स शामिल हैं।

Q8: Meteor 350 की एक्स-शोरूम प्राइस क्या है?

A: Meteor 350 की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹2.10 लाख से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट में यह ₹2.45 लाख तक जाती है।

Q9: Meteor 350 Supernova वेरिएंट में क्या खास है?

A: Supernova वेरिएंट Meteor 350 का टॉप-स्पेक वेरिएंट है। इसमें प्रीमियम ड्यूल-टोन पेंट, विंडशील्ड, पिलियन बैकरेस्ट और सबसे ज्यादा फीचर्स मिलते हैं, जो इसे टूरिंग के लिए बेस्ट बनाते हैं।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें