RRB NTPC Admit Card 2025 जारी, 28 दिसंबर को परीक्षा, यहां से करें डायरेक्ट डाउनलोड

RRB NTPC Admit Card 2025 जारी, 28 दिसंबर को परीक्षा, यहां से करें डायरेक्ट डाउनलोड

RRB NTPC Admit Card 2025: RRB ने NTPC ग्रेजुएट लेवल पदों के लिए CBAT और CBTST एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होना है, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

गौरतलब है कि RRB NTPC भर्ती रेलवे की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक मानी जाती है, जिसमें हर साल लाखों अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। ऐसे में एडमिट कार्ड जारी होना उम्मीदवारों के लिए एक अहम पड़ाव है।

RRB NTPC Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा?

RRB NTPC CBAT/CBTST परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने साफ कर दिया है कि परीक्षा देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगी। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देशों को एडमिट कार्ड पर ध्यान से पढ़ लें, ताकि अंतिम समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: रेलवे में निकली 5800 से ज्यादा वैकेंसी, जानें आवेदन की तारीखें, फीस और चयन प्रक्रिया

RRB Group D Exam Date में बदलाव

इस बीच RRB Group D Exam 2025 की तारीखों में संशोधन किया गया है। पहले यह परीक्षा 1 से 16 जनवरी 2026 के बीच होनी थी, लेकिन अब यह 8, 9 और 2 से 10 जनवरी 2025 के बीच अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। हालांकि, Group D से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को संबंधित RRB वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

RRB NTPC Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

अगर आप भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले RRB NTPC की आधिकारिक रीजनल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “Latest” या “CEN” सेक्शन खोजें।
  • अब “RRB NTPC CBAT Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, उसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

बता दें कि परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें: NLC India में 575 पदों पर भरती, बिना परीक्षा, मेरिट के आधार पर होगा चयन

RRB NTPC Exam Pattern 2025: परीक्षा से पहले जान लें ये जरूरी बातें

गौरतलब है कि RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, भर्ती प्रक्रिया का पहला और बेहद अहम चरण होता है, जिसे स्क्रीनिंग टेस्ट के तौर पर लिया जाता है। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 100 अंकों के होते हैं और इन्हें हल करने के लिए उम्मीदवारों को 90 मिनट का समय दिया जाता है, जबकि PwBD अभ्यर्थियों को 120 मिनट मिलते हैं।

खास बात है कि पेपर तीन हिस्सों में बंटा होता है, जिसमें गणित से 30, रीजनिंग से 30 और जनरल अवेयरनेस से 40 सवाल आते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इसमें नेगेटिव मार्किंग भी लागू है और हर गलत जवाब पर 1/3 अंक काट लिए जाते हैं, इसलिए बेहतर होगा कि सवालों के जवाब सोच-समझकर ही दिए जाएं।

ये भी पढ़ें: ट्रेन में अब ज्यादा सामान ले जाना पड़ेगा महंगा, सफर से पहले जान लें रेलवे के ये नियम

शॉर्टलिस्टिंग और कट-ऑफ से जुड़ी अहम बातें

RRB NTPC परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स श्रेणी (कैटेगरी) के अनुसार अलग-अलग होते हैं। सामान्य, OBC, SC और ST वर्ग के लिए कट-ऑफ में अंतर देखने को मिल सकता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।

Jai Jagdamba News Whatsapp