RRB Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी, 22,000 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 18 हजार से शुरू
RRB Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है। खास बात है कि इस भर्ती में न तो ज्यादा पढ़ाई की जरूरत है और न ही किसी तरह का भारी-भरकम अनुभव। हालाकी, आवेदन की तारीख सीमित है, ऐसे में आइए जानते है इस भरती से जुड़ी सभी डीटेल।
RRB Recruitment 2026: किन पदों पर होगी भर्ती?
RRB Recruitment 2026 भारतीय रेलवे की एक बड़ी भर्ती है, जिसके तहत Group D के लगभग 22,000 पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती Notification No. CEN 09/2025 के अंतर्गत निकाली गई है और खासतौर पर उन युवाओं के लिए सुनहरा मौका है जो 10वीं पास हैं और रेलवे में स्थायी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।
गौरतलब है कि इस भर्ती में तकनीकी और नॉन-टेक्निकल दोनों तरह के पद शामिल हैं, जिनमें
- Track Maintainer के 11,000 पद
- Pointsman (B) के 5,000 पद
- Signal और Telecom Assistant के 1,500 पद
- Carriage और Wagon Assistant के 1,000 पद
और अन्य तकनीकी श्रेणी के करीब 3,500 पद शामिल हैं, यानी कुल मिलाकर युवाओं के पास नौकरी पाने के कई मजबूत विकल्प मौजूद हैं।
ये भी पढ़ें: रेलवे में निकली 5800 से ज्यादा वैकेंसी, जानें आवेदन की तारीखें, फीस और चयन प्रक्रिया
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती में शैक्षणिक योग्यता को सरल रखा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा आवेदन कर सकें। उम्मीदवार का 10वीं पास होना अनिवार्य है, जबकि जिन अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI सर्टिफिकेट है, वे भी इस भर्ती के लिए पूरी तरह योग्य माने जाएंगे। मतलब साफ है कि अगर आपने 10वीं तक पढ़ाई पूरी कर ली है या ITI कर चुके हैं, तो रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार मौका आपके लिए है।
आयु सीमा
RRB 2026 भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 33 साल के बीच होनी चाहिए, और यह सीमा 1 जनवरी 2026 को लागू होगी। गौरतलब है कि सरकारी नियमों के तहत SC/ST, OBC और PwD उम्मीदवारों को आयु में विशेष छूट भी दी जाएगी, जिससे योग्य उम्मीदवारों के लिए यह मौका और आसान बन जाता है।
सैलरी कितनी मिलेगी?
गौरतलब है कि चयनित उम्मीदवारों को ₹18,000 प्रति माह शुरुआती वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा DA, HRA, TA और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे, जिससे कुल सैलरी और बेहतर हो जाती है।
ये भी पढ़ें: राजस्व निरीक्षक और अमीन के 1569 पदों पर बंपर भर्ती, जानिए आवेदन तारीख से चयन प्रक्रिया तक सबकुछ
चयन प्रक्रिया
RRB Group D भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कुल तीन आसान लेकिन जरूरी चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होगी, जिसमें अभ्यर्थियों के सामान्य ज्ञान और योग्यता की जांच की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को Physical Efficiency Test (PET) देना होगा, जहां उनकी शारीरिक क्षमता परखी जाएगी।
अंत में दस्तावेज़ और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल मेरिट तैयार की जाएगी। खास बात है कि CBT परीक्षा 13 क्षेत्रीय भाषाओं, जिनमें तेलुगु भी शामिल है, में आयोजित की जाएगी, जिससे स्थानीय छात्रों को अपनी भाषा में परीक्षा देने की बड़ी सुविधा मिलेगी।
आवेदन प्रक्रिया और जरूरी तारीखें
बता दें कि RRB भर्ती 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और किसी भी तरह का ऑफलाइन या डाक से भेजा गया फॉर्म मान्य नहीं होगा। इच्छुक उम्मीदवार 20 जनवरी 2026 से आवेदन कर सकते हैं, जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2026 तय की गई है।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे करने जा रही है 50,000 पदों पर भर्ती
आवेदन केवल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrbsecunderabad.gov.in पर जाकर ही किया जा सकता है। बता दें की भले ही आवेदन के लिए पूरा एक महीना दिया गया हो, लेकिन अनुभव यही बताता है कि अंतिम दिनों में वेबसाइट स्लो हो जाती है या तकनीकी दिक्कतें आने लगती हैं।
ऐसे में बेहतर यही होगा कि उम्मीदवार आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
