क्या सुरू होने वाला है तीसरा विश्व युद्ध? रूस ने दिया परमाणु हमलों का धमकी

क्या सुरू होने वाला है तीसरा विश्व युद्ध? रूस ने दिया परमाणु हमलों का धमकी

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष (russia ukraine war) के मद्देनजर, संयुक्त राज्य अमेरिका ने कीव में अपने दूतावास में अस्थायी रूप से परिचालन निलंबित कर दिया है। अमेरिकी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली है कि रूस 20 नवंबर को यूक्रेनी शहरों पर महत्वपूर्ण हवाई हमले शुरू कर सकता है। दूतावास ने अपने कर्मियों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है। इसके अतिरिक्त, यूक्रेन में रहने वाले अमेरिकी नागरिकों से संभावित हवाई हमले के अलर्ट के लिए सतर्क रहने और उचित सुरक्षा उपाय करने का आग्रह किया गया है।

अमेरिकी दूतावास में उतार-चढ़ाव

इसके अलावा, दूतावास ने घोषणा किया है कि यूक्रेन से अमेरिकी कर्मचारियों को निकाला जा रहा है, और कुछ आवश्यक राजनयिक कार्यों को वैकल्पिक साइटों से प्रबंधित किया जाएगा। अधिकारियों ने नोट किया है कि यूक्रेन में घटनाक्रम (russia ukraine war) और रूस की सैन्य कार्रवाइयों के जवाब में अमेरिकी दूतावास की स्थिति में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

यूक्रेन ने रूस पर दागी 6 ATACMS मिसाइल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक हाल ही में यूक्रेन ने रूस पर किये अपने हमले (russia ukraine war) में ATACMS मिसाइलों का उपयोग किया था। जिसकी पुष्टि और उसने भी अपने तरफ से कर दी है। रूस ने यूक्रेन द्वारा किए गए इन हमलों के संदर्भ में बताया कि यूक्रेन ने उसपर 6 ATACMS मिसाइलें दागी थीं, जिनमें से 5 को रूसी वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा रोक दिया गया था, जबकि एक मिसाइल रूस के भीतर एक औद्योगिक क्षेत्र में गिरी थी।

Russia Ukraine War: यूक्रेन के हमले से बौखलाया रूस

परिणाम स्वरूप यूक्रेन के इस हमले ने रूस बौखला गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और साथ ही रूसी लडाको में भी काफी गुस्सा पैदा कर दिया है। जिसके बाद रूस ने अब इन हमलों के जवाब में युक्रेन को परमाणु प्रतिक्रिया की धमकी दी है, और कहा है कि इस तरह के हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा।

World War 3: तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी

बताया जा रहा है कि रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने युक्रेन द्वारा रूस पर किये गए हालिया हमलों के बाद तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दी है। अब तीसरे विश्व युद्ध की संभावना इस बात से भी बढ़ जाती है कि अमेरिकी सरकार, यूक्रेन में बढ़ती हिंसा और हवाई हमलों के कारण बढ़ते जोखिमों के बारे में अपने नागरिकों को लगातार आगाह करते आ रहा है।

 

बताया जा रहा है कि अमेरिका ने अन्य देशों से भी इस क्षेत्र से अपने नागरिकों को निकालने में तेजी लाने का आग्रह किया है। तत्पश्चात दोनों देशों में लगातार तनाव बढता जा रहा है, जिससे यह बात स्पष्ट हो रहा है कि इस वर्ष यानि साल 2024 में, रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष (russia ukraine war) का कोई समाधान नहीं है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

2 thoughts on “क्या सुरू होने वाला है तीसरा विश्व युद्ध? रूस ने दिया परमाणु हमलों का धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *