6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टॉरेज के साथ Samsung Galaxy F70e भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर

6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टॉरेज के साथ Samsung Galaxy F70e भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर

Samsung Galaxy F70e 5G: Samsung ने भारत में अपनी नई Galaxy सीरीज़ के तहत एक ऐसा स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जो बजट सेगमेंट की सोच ही बदल सकता है। देखने में यह फोन जितना प्रीमियम लगता है, अंदर से उतना ही दमदार भी बताया जा रहा है। कंपनी इस बार सिर्फ हार्डवेयर ही नहीं, बल्कि लंबे समय के भरोसे पर भी बड़ा दावा कर रही है, लेकिन असली सवाल है कि क्या यह नया Galaxy फोन रोज़मर्रा के इस्तेमाल में भी उम्मीदों पर खरा उतर पाएगा? आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

Samsung Galaxy F70e 5G स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने सोमवार को भारत में Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की नई Galaxy F70 series का पहला स्मार्टफोन है, जिसे खासतौर पर बजट यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। हालांकि कीमत कम रखी गई है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह फोन कई महंगे डिवाइस को टक्कर देता नजर आता है।

FeatureDetails
Display6.7-inch HD+ LCD, 120Hz
ProcessorMediaTek Dimensity 6300
RAM4GB / 6GB LPDDR4x
Storage128GB
Rear Camera50MP + 2MP
Front Camera8MP
Battery6000mAh
OSAndroid 16, One UI 8
Updates6 Years OS & Security
Weight~199g

डिस्प्ले

Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ स्मूद स्क्रॉलिंग का अनुभव देता है। हालाकी इसमें AMOLED पैनल नहीं दिया गया है, लेकिन 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 260ppi पिक्सल डेंसिटी की वजह से धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है।

ये भी पढ़ें: 90Hz स्क्रीन, Dolby ऑडियो और दमदार बैटरी के साथ Samsung Galaxy Tab A11 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

प्रोसेसर

Samsung Galaxy F70e 5G में MediaTek Dimensity 6300 octa-core प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी स्पीड 2.4GHz तक जाती है। इसके साथ ARM Mali-G57 GPU और LPDDR4x RAM का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन रोजमर्रा के काम, सोशल मीडिया और हल्की-फुल्की गेमिंग में स्मूद परफॉर्म करता है। कंपनी के अनुसार यह फोन AnTuTu पर करीब 6,23,000 का स्कोर करता है, जो एंट्री लेवल 5G सेगमेंट में इसे काफी मजबूत बनाता है।

स्टोरेज और सॉफ्टवेयर

स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जो आम यूज़र्स के लिए पूरी तरह पर्याप्त है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित One UI 8 के साथ आता है और गौरतलब है कि सैमसंग इस बजट स्मार्टफोन में भी 6 साल के OS और सिक्युरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है, जो इस कीमत में बहुत कम देखने को मिलता है।

कैमरा सेटअप

Samsung Galaxy F70e 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा रोज़मर्रा की फोटोग्राफी के लिए अच्छा आउटपुट देता है, जबकि 2MP का डेप्थ सेंसर पोर्ट्रेट फोटो में बैकग्राउंड ब्लर को बेहतर बनाता है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो साफ और नेचुरल फोटो क्लिक करने में सक्षम है। हालांकि यह फोन कैमरा-फोकस्ड नहीं है, लेकिन बजट सेगमेंट के हिसाब से इसका कैमरा परफॉर्मेंस संतोषजनक कहा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: फरवरी में आ रहा नया कैमरा किंग Samsung Galaxy F70 सीरीज, कीमत और AI फीचर्स ने बढ़ाई हलचल

बैटरी और चार्जिंग

इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6000mAh की बड़ी बैटरी है। हालाकी बॉक्स में चार्जर को लेकर कंपनी ने अभी साफ जानकारी नहीं दी है, लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इस फोन को ट्रैवल और लंबे स्क्रीन टाइम के लिए बेहतर बनाती है।

कैसा है डिजाइन?

Samsung Galaxy F70e के डिजाइन की बात करें तो यह फोन पहली नजर में ही प्रीमियम फील देता है। पीछे दिया गया लेदर फिनिश इसे महंगे स्मार्टफोन जैसा लुक देता है, जो हाथ में पकड़ते ही अलग एहसास कराता है। पिल-शेप्ड कैमरा मॉड्यूल फोन को बाकी बजट डिवाइसेज़ से अलग पहचान देता है, जबकि सामने की तरफ वॉटरड्रॉप नॉच के साथ सादा और साफ डिजाइन रखा गया है, जो ज्यादा भरा-भरा नहीं लगता।

फोन का साइज 167.4 x 77.4 x 8.2mm है और वजन लगभग 199 ग्राम रखा गया है। हालाकी इसमें बड़ी बैटरी दी गई है, फिर भी यह ज्यादा भारी महसूस नहीं होता और लंबे समय तक इस्तेमाल में भी हाथ पर ज्यादा बोझ नहीं डालता। फोन बजट कैटेगरी का है, लेकिन कलर ऑप्शन में कोई समझौता नहीं किया गया है, क्योंकि यह स्मार्टफोन लाईम लाइट ग्रीन और स्पाट्लाइट ब्लू  जैसे ट्रेंडी रंगों में खरीदा जा सकेगा।

Samsung Galaxy F70e 5G की भारत में कीमत

Samsung Galaxy F70e 5G को भारत में दो वेरिएंट में उतारा गया है, जहां इसका 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल ₹12,999 में मिलेगा, जबकि 6GB RAM वाला वेरिएंट ₹14,499 की कीमत पर लॉन्च हुआ है। खास बात यह है कि शुरुआती खरीदारों को ₹500 का इन्स्टेन्ट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है, जिससे डील और भी किफायती हो जाती है।

ये भी पढ़ें: 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज के साथ सैमसंग का Galaxy A07 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और बाकी डिटेल

कंपनी इसकी पहली सेल 17 फरवरी से शुरू करने जा रही है। यह स्मार्टफोन इस महीने के आखिर में Flipkart और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

किन यूज़र्स के लिए फायदेमंद रहेगा यह फोन?

कुल मिलाकर Samsung Galaxy F70e 5G उन यूज़र्स के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आता है, जो कम बजट में भरोसेमंद 5G फोन चाहते हैं। बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 6 साल का अपडेट सपोर्ट इसे इस सेगमेंट में अलग पहचान देता है। अगर आपका बजट ₹15,000 के आसपास है, तो यह फोन जरूर आपकी लिस्ट में होना चाहिए।

Jai Jagdamba News Whatsapp