13 हजार से कम में Samsung Galaxy M17 5G लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 6 साल तक का अपडेट सपोर्ट

13 हजार से कम में Samsung Galaxy M17 5G लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 6 साल तक का अपडेट सपोर्ट

अगर आप 15 हजार रुपए तक के बजट में एक शानदार 5G स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, तो सैमसंग ने आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन पेश किया है। कंपनी ने नया Samsung Galaxy M17 5G भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹12,499 रखी गई है। बता दें कि यह फोन एआई फीचर्स, दमदार बैटरी और लॉन्ग-टर्म अपडेट सपोर्ट के साथ आता है, जो इसे बाकी बजट फोन्स से अलग बनाता है।

Samsung Galaxy M17 5G में दमदार परफॉर्मेंस, प्रीमियम डिजाइन और 6 साल तक अपडेट का भरोसा

Samsung Galaxy M17 5G फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED Full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 1100 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ धूप में भी शानदार विज़िबिलिटी देता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह फोन गिरने या खरोंच लगने से बेहतर सुरक्षित रहता है। इसका लुक और हैंड ग्रिप दोनों ही काफी प्रीमियम फील देते हैं, जो इस रेंज में कम देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें: Vivo ने कन्फर्म किया X300 और X300 Pro का लॉन्च, जानें 200MP कैमरा और Dimensity 9500 चिपसेट वाले स्मार्टफोन की पूरी डिटेल

गेमिंग से लेकर फोटोग्राफी तक हर काम में पावरफुल

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को बिना किसी लैग के संभालता है। कैमरा सेक्शन में ट्रिपल रियर सेटअप है, 50MP प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ, 5MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर, जबकि फ्रंट में 13MP सेल्फी कैमरा दिया गया है जो टियर-ड्रॉप नॉच में खूबसूरती से फिट होता है। पावर के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

AI फीचर और 6 साल के अपडेट

फोन में NFC फीचर भी है जिससे यूज़र Tap & Pay कर सकते हैं। इसके अलावा सैमसंग ने इसमें AI फीचर्स जैसे Circle to Search with Google और Gemini Live भी दिए हैं जो यूज़र एक्सपीरियंस को और स्मार्ट बनाते हैं। गौरतलब है कि कंपनी ने इस फोन के लिए 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स और 6 OS अपग्रेड्स देने का वादा किया है, जो इस प्राइस रेंज में एक बड़ा प्लस पॉइंट है।

कुल मिलाकर, Samsung Galaxy M17 5G उन लोगों के लिए परफेक्ट ऑप्शन है जो बजट में भी प्रीमियम डिजाइन, लंबा अपडेट सपोर्ट और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: Apple और Samsung की टेंशन बढ़ाने आई Xiaomi Series 17, मिलेगा पावरफुल कैमरा के साथ बैक डिस्प्ले

Samsung Galaxy M17 5G Specifications

CategoryDetails
Launch DateOctober 10, 2025
Operating SystemAndroid v15 (Samsung One UI)
OS & Security Updates6 Years
ChipsetSamsung Exynos 1330 (5nm)
CPUOcta-core (2.4GHz Dual + 2GHz Hexa, Cortex A78/A55)
GPUMali-G68 MP2
RAM Options4GB / 6GB / 8GB (LPDDR4X)
Display TypeSuper AMOLED, 6.7-inch (FHD+)
Resolution1080 × 2340 px, 387 ppi
Brightness1100 nits (Peak), 800 nits (HBM)
Refresh Rate90Hz
ProtectionCorning Gorilla Glass Victus
Design7.5mm thick, 192g weight, IP54 Splash & Dust Proof
Rear Camera50MP (OIS) + 5MP Ultra-Wide + 2MP Macro
Camera Features10x Digital Zoom, HDR, Face Detection, Touch Focus
Video Recording (Rear)1080p @30fps, 720p @120fps (Video Pro Mode)
Front Camera13MP (f/2.0, Wide Angle)
Front Video1080p @30fps
Battery5000mAh (Li-ion)
Charging25W Fast Charging
Storage128GB (UFS 2.2), Expandable up to 2TB
SIM TypeDual SIM (Nano + Hybrid)
Network Support5G, 4G VoLTE
ConnectivityWi-Fi 5, Bluetooth 5.3, GPS, NFC
Audio JackUSB Type-C
SensorsSide Fingerprint, Light, Proximity, Accelerometer, Gyroscope

ये भी पढ़ें: अब घर बैठे बदलें अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर, जानें पूरी प्रक्रिया और फ्री अपडेट ऑफर

Samsung Galaxy M17 5G की कीमत और वेरिएंट्स

सैमसंग ने इस फोन को तीन वेरिएंट्स में उतारा है:

  • 4GB RAM / 128GB Storage – ₹12,499
  • 6GB RAM / 128GB Storage – ₹13,999
  • 8GB RAM / 128GB Storage – ₹15,499

बता दें की कंपनी चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स पर तीन महीने की नो-कॉस्ट EMI भी दे रही है। इस फोन की बिक्री 13 अक्टूबर से Samsung की वेबसाइट, Amazon और रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। इसे दो कलर ऑप्शन Moonlight Silver और Sapphire Black में खरीदा जा सकेगा।

इस दाम में Samsung Galaxy M17 5G का सीधा मुकाबला Vivo T4X 5G, Poco M7 Pro 5G, Redmi Note 14 SE 5G, और Tecno Pova 7 5G जैसे बजट स्मार्टफोन्स से होगा।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें