200MP कैमरा, 16GB RAM और 60W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ रहा है Samsung Galaxy S26 Ultra, जानें लॉन्च डेट और कीमत
Samsung Galaxy S26 Ultra Launch: अगर आप स्मार्टफोन के शौकीन हैं और हर साल सैमसंग के नए फ्लैगशिप का इंतज़ार करते हैं, तो इस बार एक्साइटमेंट डबल होने वाली है। Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर जो लीक्स सामने आए हैं, उनसे साफ है कि कंपनी कैमरा, डिजाइन और परफॉर्मेंस तीनों मोर्चों पर बड़ा दांव खेलने जा रही है।
200 मेगापिक्सल कैमरा, दमदार प्रोसेसर और प्रीमियम लुक के साथ यह फोन लॉन्च से पहले ही सुर्खियां बटोर रहा है, ऐसे में आइए जानते है कि Galaxy S26 Ultra में क्या कुछ नया देखने को मिलेगा और भारत में इसकी कीमत कितनी हो सकती है।
Samsung Galaxy S26 Ultra Specifications
Galaxy S26 Ultra को लेकर जो जानकारियां सामने आई हैं, ऊसके मुताबिक इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण इसका क्वाड रियर कैमरा सेटअप बताया जा रहा है, जिसमें 200 MP का प्राइमरी कैमरा, 50 MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50 MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो और 12 MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है, जिससे ज़ूम और लो-लाइट फोटोग्राफी में शानदार नतीजे मिलने की उम्मीद है।
डिजाइन की बात करें तो इस बार फ्लोटिंग कैमरा लुक हटाकर प्रोपर कैमरा आइलैंड दिया जा सकता है, जिससे फोन और ज्यादा प्रीमियम और सॉलिड फील देगा। सामने की तरफ 6.9 इंच का क्वाड HD+ एमोलेड डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस मिलने की चर्चा है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 16 GB तक रैम और 1 TB स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, 5000 mAh बैटरी के साथ 60 वॉट फास्ट चार्जिंग और एंड्रॉयड 16 पर आधारित One UI 8.5 इसे एक फुल फ्लैगशिप पैकेज बना सकता है।
भारत में कब लॉन्च होगा Samsung Galaxy S26 Ultra?
लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, S26 Ultra को कंपनी के बड़े इवेंट Galaxy Unpacked में पेश किया जाएगा। हालाकी कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन टेक इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं के अनुसार यह स्मार्टफोन 25 फरवरी 2026 को लॉन्च हो सकता है।
गौरतलब है कि सैमसंग हर साल फरवरी के आखिरी हफ्ते में अपनी S-सीरीज़ लॉन्च करता है और इस बार भी वही पैटर्न फॉलो किए जाने की पूरी संभावना है। लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद यह फोन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।
Samsung Galaxy S26 Ultra का कीमत
कीमत की बात करें तो राहत की खबर यह है कि सैमसंग इस बार बड़ा प्राइस हाइक नहीं करने वाला है। लीक्स के मुताबिक, Galaxy S26 Ultra की भारत में शुरुआती कीमत करीब ₹1,29,999 हो सकती है।
हालाकी यह कीमत बेस वेरिएंट की बताई जा रही है। ज्यादा रैम और स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत इससे ऊपर जा सकती है। पिछली Galaxy S25 Ultra सीरीज़ को देखते हुए यह प्राइसिंग काफी हद तक संतुलित मानी जा रही है।
बता दें की अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो कैमरा, परफॉर्मेंस और डिस्प्ले हर मामले में टॉप क्लास हो, तो Galaxy S26 Ultra आपके लिए एक दमदार ऑप्शन बन सकता है। हालाकी इसकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट में होगी, लेकिन फीचर्स को देखते हुए यह फोन पूरी वैल्यू देता नजर आ रहा है।
