Samsung Galaxy Tab 5G: दुनिया की जानी-मानी टेक कंपनी सैमसंग ने अपना नया Samsung Galaxy Tab S10 FE और Samsung Galaxy Tab S10 FE+ ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। अब ये दोनों Samsung Galaxy Tab 5G मॉडल भारत में भी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं। शानदार डिस्प्ले, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ यह टैबलेट आपके वर्क और एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाएंगे।
ये भी पढ़ें: Lenovo Idea Tab Pro हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy Tab S10 FE और S10 FE+ की भारत में कीमत और उपलब्धता
सैमसंग के नए Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE+ टैबलेट्स की कीमतें इस प्रकार हैं:
Samsung Galaxy Tab S10 FE Price in India
- 8GB + 128GB (Wi-Fi): ₹42,999
- 12GB + 256GB (Wi-Fi): ₹53,999
- 8GB + 128GB (5G): ₹50,999
- 12GB + 256GB (5G): ₹61,999
Samsung Galaxy Tab S10 FE+ Price in India
- 8GB + 128GB (Wi-Fi): ₹55,999
- 12GB + 256GB (Wi-Fi): ₹65,999
- 8GB + 128GB (5G): ₹63,999
- 12GB + 256GB (5G): ₹73,999
Samsung Galaxy Tab S10 FE Series Offer
अगर आप Samsung के Galaxy Tab S10 FE या Samsung Galaxy Tab S10 FE+ खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए शानदार ऑफर्स उपलब्ध हैं।
प्री-बुकिंग ऑफर: ₹5000 तक की बैंक छूट और ₹8000 के अतिरिक्त लाभ।
HDFC और ICICI बैंक ऑफर: Samsung Galaxy Tab S10 FE पर ₹4000 की छूट। Samsung Galaxy Tab S10 FE+ पर ₹5000 की छूट।
ये भी पढ़ें: क्या आप भी कर रहे हैं सनरूफ वाली किफायती CNG कारों की तलाश, यहाँ देखें पुरी लिस्ट
कीबोर्ड कवर डिस्काउंट: Samsung के Galaxy Tab S10 FE के लिए ₹7,999 (मूल्य ₹15,999)। Samsung Galaxy Tab S10 FE+ के लिए ₹10,999 (मूल्य ₹18,999)। यह ऑफर 6 अप्रैल तक वैध हैं। टैबलेट की सेल 11 अप्रैल से शुरू होगी।
Samsung Galaxy Tab S10 FE और Samsung Galaxy Tab S10 FE+ के Specifications
Display
Samsung Galaxy Tab S10 FE: इस टैबलेट में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ, 10.9-इंच WUXGA+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है।
Samsung Galaxy Tab S10 FE+: इस टैबलेट में 13.1-इंच WQXGA+ डिस्प्ले दिया गया है, जिससे बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस मिलता है।
Processor
दोनों टैबलेट्स में Exynos 1580 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे हाई-परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटास्किंग संभव होती है।
Battery और Charging
Samsung Galaxy Tab S10 FE: यह टैबलेट में 8,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy A56 5G और Galaxy A36 5G भारत में लॉन्च, जानिए इन Smartphone के कीमत, फीचर्स और ऑफर्स की पूरी जानकारी
Samsung Galaxy Tab S10 FE+: इस टैबलेट में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ, 10,090mAh बैटरी दी गई है।
Camera
13MP का रियर कैमरा (ऑटोफोकस और LED फ्लैश के साथ)। 12MP फ्रंट कैमरा (120-डिग्री वाइड एंगल व्यू के साथ)।
Samsung Galaxy Tab और S10 FESamsung Galaxy Tab S10 FE+ के Features
Samsung के Galaxy Tab S10 FE और Galaxy Tab S10 FE+ में डॉल्बी एटमॉस डुअल स्पीकर दिया गया है। ये टैबलेट IP68 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस हैं। इन टैबलेट में S पेन सपोर्ट और Google Circle-To-Search AI फीचर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Samsung Galaxy S25 Edge, जानें इस फोन से जुड़ी खास जानकारी
Samsung Galaxy Tab S10 FE Series से जुड़े सामान्य सवाल (FAQ)
Q1: Samsung Galaxy Tab S10 FE की भारत में कीमत क्या है?
A: Samsung के Galaxy Tab S10 FE की शुरुआती कीमत ₹42,999 से शुरू होती है, जबकि इसके उच्च मॉडल की कीमत ₹61,999 तक जाती है।
Q2: Samsung के Galaxy Tab S10 FE+ और S10 FE में क्या अंतर है?
A: Galaxy Tab S10 FE+ में बड़ी स्क्रीन, ज्यादा रैम और बेहतर बैटरी दी गई है, जबकि S10 FE एक किफायती विकल्प है जिसमें शानदार परफॉर्मेंस मिलती है।
Q3: क्या Samsung के Galaxy Tab S10 FE में 5G सपोर्ट है?
A: हाँ, Samsung के Galaxy Tab S10 FE का 5G वैरिएंट भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹50,999 है।
Q4: Samsung के Galaxy Tab S10 FE और S10 FE+ की बैटरी कितनी पावरफुल है?
A: Galaxy Tab S10 FE में 8,000mAh और S10 FE+ में 10,090mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Q5: क्या Samsung के Galaxy Tab S10 FE S Pen को सपोर्ट करता है?
A: हाँ, यह टैब S Pen सपोर्ट करता है, जिससे आप नोट्स बना सकते हैं और ड्राइंग कर सकते हैं।
Q6: Samsung Galaxy Tab S10 FE को कहां से खरीद सकते हैं?
A: यह टैबलेट Samsung की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स में उपलब्ध है।
Q7: Samsung Galaxy Tab S10 FE पर प्री-बुकिंग ऑफर्स क्या हैं?
A: प्री-बुकिंग पर ₹5,000 तक की बैंक छूट और एक्स्ट्रा ₹8,000 तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं।
Q8: क्या Samsung Galaxy Tab S10 FE के साथ गैलेक्सी बड्स का डिस्काउंट है?
A: हाँ, Galaxy Buds 3, जिसकी कीमत ₹14,999 है, इसे सिर्फ ₹6,999 में खरीदा जा सकता है।
Q9: Samsung के Galaxy Tab S10 FE के लिए कीबोर्ड कवर कितने का मिलेगा?
A: टैब S10 FE के कीबोर्ड कवर की कीमत ₹7,999 और S10 FE+ के लिए ₹10,999 है।
Q10: Samsung Galaxy Tab S10 FE का डिस्प्ले कैसा है?
A: इसमें 10.9-इंच का WUXGA+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जबकि S10 FE+ में 13.1-इंच WQXGA+ डिस्प्ले है।
Q11: क्या Samsung के Galaxy Tab S10 FE में AI फीचर्स मिलते हैं?
A: हाँ, यह Google Circle-To-Search और अन्य AI फीचर्स के साथ आता है।
Q12: Samsung के Galaxy Tab S10 FE का कैमरा कैसा है?
A: इसमें 13MP का रियर कैमरा और 12MP का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है।