Samsung ने लॉन्च किया Galaxy Z Fold 7 का सबसे महंगा और प्रीमियम वेरिएंट W26 Fold, जानें कीमत और खूबियां
सैमसंग ने हाल ही में चीन में अपने पॉपुलर फोल्डेबल स्मार्टफोन गैलेक्सी Z फोल्ड 7 का एक नया और विशेष संस्करण पेश किया है, जिसे Samsung W26 Fold नाम दिया गया है। यह नया मॉडल डिजाइन, परफॉर्मेंस और फीचर्स सभी में पहले से कहीं अधिक प्रीमियम और स्मार्ट है। आइए जानते हैं इस नए वेरिएंट की पूरी जानकारी।
Samsung W26 Fold के स्पेशिफिकेशन और फीचर्स
सैमसंग W26, गैलेक्सी Z फोल्ड 7 का एक खास वेरिएंट है, जो फिलहाल केवल चीन में उपलब्ध है। बता दें, यह डिवाइस ज़्यादातर हार्डवेयर Z फोल्ड 7 के जैसा ही रखता है, लेकिन इसमें डिजाइन और फीचर्स को बिल्कुल नए लेवल पर अपग्रेड किया गया है।
डिजाइन और बिल्ड
W26 रेड और ब्लैक कलर के साथ गोल्डन एक्सेंट के विकल्प में आता है, जो इसे बेहद प्रीमियम और स्टाइलिश लुक देता है। इसके बावजूद इसका वजन सिर्फ 215 ग्राम है, जिससे लंबे समय तक उपयोग में आरामदायक रहता है।
ये भी पढ़ें: 13 हजार से कम में Samsung Galaxy M17 5G लॉन्च, मिलेगा 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 6 साल तक का अपडेट सपोर्ट
डिस्प्ले और फोल्डिंग
Samsung W26 Fold में 7.6 इंच का QXGA+ AMOLED इनफिनिटी फोल्ड डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। बाहरी डिस्प्ले 6.2 इंच का FHD+ AMOLED है। डिस्प्ले में अल्ट्रा थिन ग्लास (UTG) और फोल्डेबल पॉलीमर लेयर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फोल्डिंग और अनफोल्डिंग के दौरान स्क्रीन सुरक्षित रहती है।
कैमरा सेटअप
Samsung W26 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा वाइड, 10MP टेलीफोटो दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16MP + 10MP अंडर-डिस्प्ले कैमरा हैं। OIS, AI कैमरा फीचर्स और 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी शामिल हैं।
बैटरी और चार्जिंग
Samsung W26 Fold में 4400mAh की बैटरी है, जो फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। Galaxy AI और सैटेलाइट कॉलिंग फीचर्स के बावजूद बैटरी बैकअप एक दिन तक आराम से चलता है।
प्रोसेसर और रैम
Samsung W26 Fold में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और 16GB रैम है। स्टोरेज ऑप्शन में 512GB और 1TB शामिल हैं। इस अपग्रेडेड रैम और प्रोसेसर के साथ मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हाई-एंड ऐप्स का अनुभव स्मूद और फास्ट रहता है।
सैटेलाइट कॉलिंग और मैसेजिंग
सबसे बड़ी खासियत इसकी सैटेलाइट कॉलिंग और मैसेजिंग है। चीन के Tiantong सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए यह इमरजेंसी कॉल और मैसेजिंग को सपोर्ट करता है। यह फीचर एडवेंचर ट्रिप्स और रिमोट एरिया में रहने वाले यूज़र्स के लिए बेहद उपयोगी है।
Galaxy AI स्मार्ट कलेक्शन
सैमसंग W26 में Galaxy AI स्मार्ट कलेक्शन जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स भी शामिल हैं। यह यूज़र्स को फोटो और टेक्स्ट को डेडिकेटेड स्पेस पर व्यवस्थित करने की सुविधा देता है, जिससे कंटेंट मैनेजमेंट आसान हो जाता है।
सिक्योरिटी और कनेक्टिविटी
- इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
- फेस अनलॉक सपोर्ट
- 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, NFC, GPS और USB-C पोर्ट
ये भी पढ़ें: WhatsApp को टक्कर देने आया भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai, जानें इसकी खासियत और फीचर
Samsung W26 की कीमत
Samsung W26 Fold के 512GB मॉडल की कीमत CNY 16,999 (लगभग ₹2,12,000) और 1TB मॉडल की कीमत CNY 18,999 (लगभग ₹2,36,000) है। यह डिवाइस फिलहाल केवल चीन में उपलब्ध है और वहां की यूज़र पसंद को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। सैमसंग W26 बॉक्स में प्रीमियम केस, चार्जिंग केबल, एडेप्टर और चार्जर शामिल हैं। Stylus सपोर्ट फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
