हिंदू रीति रिवाज में सारा खान ने कृष पाठक संग रचाई शादी, लाल लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत

हिंदू रीति रिवाज में सारा खान ने कृष पाठक संग रचाई शादी, लाल लहंगे में दिखीं बेहद खूबसूरत

Sara Khan Wedding: सारा खान की शादी का इंतजार उनके फैंस लंबे समय से कर रहे थे। ऐसे में जैसे ही उनकी वरमाला और फेरों की तस्वीरें सामने आईं, सोशल मीडिया पर मानो तहलका मच गया। बता दें कि ‘विदाई’ सीरियल से पॉपुलर हुई सारा इस बार अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुकी हैं और फैंस उनकी खूबसूरत दुल्हन वाले लुक से नजरें ही नहीं हटा पा रहे।

Sara Khan Wedding: सारा का रॉयल ब्राइड लुक बना चर्चा का कारण

बता दें कि सारा ने पहली बार नहीं, बल्कि दूसरी बार शादी की है, लेकिन इस बार उनकी खुशी फैंस तक साफ पहुंच रही है। सोशल मीडिया पर आई Sara Khan Wedding की तस्वीरों में उनका लाल लहंगा, भारी ज्वेलरी और मांग टीका उनके पूरे लुक को बेहद शानदार बना रहे थे।

ये भी पढ़ें: करोड़ो की संपती, लेकिन शादी के 11 दिन बाद ही हनीमून बना मौत का सफर

सारा खान के फैन पेज द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में उनकी वरमाला और फेरों की झलक साफ दिखाई देती है। लाल जोड़े में सजी सारा का ग्रेस इतना खूबसूरत था कि हर किसी की नजर उन पर ही ठहर गई। वहीं कृष पाठक भी दूल्हे के रूप में काफी डैशिंग नजर आए। दोनों की मुस्कुराती तस्वीरों में उनकी खुशी साफ चमक रही है। फैंस ने कमेंट कर उन्हें “परफेक्ट कपल” कहा।

कोर्ट मैरेज के बाद हिंदू रीति से की शादी

Sara Khan और कृष पाठक ने अक्टूबर 2025 में कोर्ट मैरेज कर ली थी। उस समय दोनों ने बताया था कि वह जल्द ही हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी करेंगे। हालांकि तब फोटो और वीडियो सामने नहीं आए थे। अब दोनों की पारंपरिक शादी (Sara Khan Wedding) की झलक देखकर फैंस काफी खुश हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saaraa Khan (@ssarakhan)

शादी के बाद कपल ने एक छोटी सी रिसेप्शन पार्टी भी रखी, जहां उन्होंने पैपराजी से मुलाकात की। रिसेप्शन की तस्वीरों में सारा ने फिर से लाल आउटफिट पहना और उसमें वह किसी अप्सरा जैसी लग रही थीं। उन्होंने पैप्स को अपनी मेहंदी भी दिखाई और शादी में आने के लिए सभी का धन्यवाद दिया। कृष पाठक भी इस मौके पर बेहद शालीन और हैंडसम दिखे।

ये भी पढ़ें: रश्मिका और विजय की शादी की डेट आई सामने, उदयपुर में होगा शानदार डेस्टिनेशन वेडिंग

एक साल की डेटिंग के बाद रचाई शादी

बता दें कि दोनों ने करीब एक साल डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया। उनकी केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती थी। सारा की ये दूसरी शादी है। उन्होंने इससे पहले एक्टर अली मर्चेंट से 2010 में शादी की थी, जो सिर्फ दो महीनों में खत्म हो गई थी। इस बार वह अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार दिखीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saaraa Khan (@ssarakhan)

जैसे ही शादी की तस्वीरें बाहर आईं, कमेंट सेक्शन में फैंस ने दोनों को खूब आशीर्वाद दिया। कई लोगों ने लिखा कि सारा आखिरकार सही साथी तक पहुंच गई हैं। कई फैंस ने उनकी खूबसूरती की भी खूब तारीफ की। सोशल मीडिया पर “Sara Khan Wedding” कीवर्ड ट्रेंड करने लगा और तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं।

ये भी पढ़ें: Smriti Mandhana की शादी पर नया ट्विस्ट, 7 दिसंबर वाली शादी की रिपोर्ट निकली झूठी, परिवार ने बताया पूरी सच्चाई

Jai Jagdamba News Whatsapp