₹3000 से भी कम कीमत में आई स्टाइलिश फिटनेस स्मार्ट वॉच, हेल्थ और फैशन का है परफेक्ट कॉम्बो

₹3000 से भी कम कीमत में आई स्टाइलिश फिटनेस स्मार्ट वॉच, हेल्थ और फैशन का है परफेक्ट कॉम्बो

Smartwatch Review: आजकल मार्केट में स्मार्टवॉच की भरमार है, लेकिन ज्यादातर डिजाइन या तो बहुत टेक्निकल लगते हैं या फिर सिर्फ पुरुषों के लिए बनाए गए से लगते हैं। मगर Sault Redial Pro V2 Smartwatch इस ट्रेंड को तोड़ती है। इसमे ड्यूल स्ट्रैप डिजाइन, ब्राउन सैफायर फिनिश और खासतौर पर महिलाओं की हेल्थ ट्रैकिंग पर फोकस के साथ यह स्मार्टवॉच फिटनेस और फैशन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन पेश करती है।

Sault Redial Pro V2 Smartwatch के प्रमुख फीचर्स

Sault Redial Pro V2 एक ऐसी स्मार्टवॉच है जो फिटनेस और स्टाइल दोनों को साथ लेकर चलती है। इसमें 2.1 इंच का बड़ा और ब्राइट HD डिस्प्ले है, जिसे धूप में भी आसानी से पढ़ा जा सकता है। इसमे 120+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ योगा, साइक्लिंग, रनिंग जैसी हर एक्टिविटी को ट्रैक करता है। इसमें फीमेल हेल्थ ट्रैकर मौजूद है, जो मासिक चक्र और महिलाओं की हेल्थ को बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के ट्रैक करता है।

ब्लूटूथ कॉलिंग अब और आसान हो गई है, ऑडियो क्वालिटी क्रिस्टल क्लियर है और फोन की जरूरत कम हो गई है। इसके अलावा हार्ट रेट, SpO2 और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स इसे पूरी तरह से हेल्थ-कॉन्शियस बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: WhatsApp को टक्कर देने आया भारतीय मैसेजिंग ऐप Arattai, जानें इसकी खासियत और फीचर

इसमे 200 से ज्यादा कस्टमाइजेबल वॉच फेसेस और सिर्फ 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग इसे हमेशा ऑन-गो रखने के लिए परफेक्ट बनाते हैं। हल्की ड्यूल स्ट्रैप डिजाइन और IP67 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ यह स्मार्टवॉच पतली कलाई पर भी आरामदायक बैठती है, जिससे यह ऑफिस, जिम या ब्रंच, हर जगह स्टाइल के साथ फिटनेस का भरोसा देती है।

महिलाओं के लिए है बेस्ट Smartwatch

बता दें कि Sault Redial Pro V2 Smartwatch को हमने एक हफ्ते तक वर्कआउट, ऑफिस और कैज़ुअल आउटिंग्स में टेस्ट किया, जिसके बाद नतीजा ये निकला कि यह वॉच न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि फीचर्स के मामले में भी बेहद दमदार है। महिलाओं की फिटनेस और हेल्थ को ध्यान में रखते हुए इसमें खास फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमे ड्यूल स्ट्रैप डिज़ाइन दिया गया है जो इसे न सिर्फ फिटनेस वॉच बल्कि फैशन एक्सेसरी भी बनाता है।

Sault Redial Pro V2 Smartwatch की कीमत

भारत में इसकी कीमत करीब ₹3,000 से कम है। यह वॉच उन महिलाओं के लिए बेस्ट डील है जो बजट फ्रेंडली लेकिन प्रीमियम फीचर्स चाहती हैं।

ये भी पढ़ें: Apple और Samsung की टेंशन बढ़ाने आई Xiaomi Series 17, मिलेगा पावरफुल कैमरा के साथ बैक डिस्प्ले

Sault Redial Pro V2 Pros & Cons

Pros (फायदे)Cons (कमियां)
स्टाइलिश और फीमिनिन डिजाइनइनबिल्ट GPS नहीं
इनबिल्ट फीमेल हेल्थ ट्रैकरIP67 होने की वजह से डीप स्विमिंग के लिए उपयुक्त नहीं
ब्राइट, बड़ा डिस्प्लेहेवी ब्लूटूथ कॉलिंग पर बैटरी जल्दी खत्म
क्विक चार्जिंगलिमिटेड थर्ड पार्टी ऐप सपोर्ट
वॉटरप्रूफ और हल्की
मल्टीपल वॉच फेसेस

मूल रूप से अगर आप एक फिटनेस लवर, वर्किंग प्रोफेशनल या फिर स्टाइलिश स्मार्टवॉच चाहने वाली महिला हैं, तो यह आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें