SBI ने FD ब्याज दरों में की कटौती, निवेशकों को लगा झटका, 15 दिसंबर से नई दरें लागू
SBI FD Interest Rates Cut 2025: अगर आप SBI के Fixed Deposit में पैसा लगाने की योजना बना रहे हैं या पहले से FD करवा चुके हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बता दें कि देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक State Bank of India (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों में कटौती कर दी है। यह बदलाव 15 दिसंबर 2025 से लागू हो गया है और इसका असर सामान्य ग्राहकों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक पर पड़ेगा।
SBI FD Interest Rates Cut: 15 दिसंबर से बदली Fixed Deposit की गणित
SBI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बताया है कि बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के साथ कुछ कर्ज दरों में भी बदलाव किया है, जो 15 दिसंबर 2025 से लागू हो गया है। इस फैसले से उन लोगों को झटका लगा है, जो लंबे समय तक सुरक्षित और तय रिटर्न की उम्मीद में एफडी में निवेश करते हैं।
बैंक ने 2 साल से कम और 3 साल से कम अवधि वाली एफडी पर ब्याज दर 5 बेसिस प्वाइंट घटा दी (SBI FD Interest Rates Cut) है, जहां सामान्य जमाकर्ताओं के लिए दर 6.45 प्रतिशत से घटकर 6.40 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.95 प्रतिशत से घटकर 6.90 प्रतिशत हो गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि बाकी ज्यादातर एफडी अवधि पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Latest SBI FD Interest Rates (15 दिसंबर 2025 से लागू)
| FD अवधि (Tenure) | सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर | वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर |
|---|---|---|
| 7 दिन से 45 दिन | 3.05% | 3.55% |
| 46 दिन से 179 दिन | 4.90% | 5.40% |
| 180 दिन से 210 दिन | 5.65% | 6.15% |
| 211 दिन से 1 साल से कम | 5.90% | 6.40% |
| 1 साल से कम – 2 साल | 6.25% | 6.75% |
| 2 साल से कम – 3 साल | 6.40% | 6.90% (कटौती लागू) |
| 3 साल से कम – 5 साल | 6.30% | 6.80% |
| 5 साल से 10 साल तक | 6.05% | 7.05% |
खास बात है कि 5 साल से ज्यादा अवधि की FD पर वरिष्ठ नागरिकों को अब भी सामान्य ग्राहकों की तुलना में बेहतर ब्याज दर का फायदा मिल रहा है, जिससे लॉन्ग-टर्म निवेश करने वालों के लिए यह विकल्प अब भी आकर्षक बना हुआ है।
SBI Amrit Vrishti FD में भी आई कटौती
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की लोकप्रिय स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम अमृत वृष्टि (444 दिन) में भी ब्याज दरों में कटौती (SBI FD Interest Rates Cut) कर दी गई है, जिससे निवेशकों को अब पहले से कम रिटर्न मिलेगा।
नई दरों के मुताबिक सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज 6.60 प्रतिशत से घटकर 6.45 प्रतिशत, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.10 प्रतिशत से घटकर 6.95 प्रतिशत और सुपर सीनियर सिटीजन्स यानी 80 साल या उससे अधिक उम्र वालों के लिए 7.20 प्रतिशत से घटकर 7.05 प्रतिशत कर दिया गया है।
हालाकी, सुपर सीनियर सिटीजन्स को अब भी वरिष्ठ नागरिकों के मुकाबले 10 बेसिस पॉइंट का अतिरिक्त फायदा मिलता रहेगा, लेकिन यह लाभ हर स्कीम पर लागू नहीं होगा। SBI के मुताबिक यह अतिरिक्त ब्याज रिकरिंग डिपॉजिट, ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट, टैक्स सेविंग एफडी 2006, मॉड्स, कैपगेन स्कीम और नॉन-कॉलेबल टर्म डिपॉजिट जैसी योजनाओं पर नहीं दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: WhatsApp पर आया शादी का न्योता असली नहीं, एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट; जानिए पूरा सच
FD निवेशकों को अब क्या करना चाहिए?
बता दें कि SBI FD Interest Rates Cut के बाद FD निवेशकों को अपनी रणनीति पर दोबारा सोचने की जरूरत है। अगर आप सुरक्षित निवेश चाहते हैं, तो लंबी अवधि की FD या सीनियर सिटीजन स्कीम्स अभी भी बेहतर विकल्प हो सकती हैं। वहीं, ज्यादा रिटर्न चाहने वाले निवेशक दूसरी सेविंग या इन्वेस्टमेंट स्कीम्स पर भी नजर डाल सकते हैं।