श्रेयस अय्यर की ‘Spleen Injury’ ने बढ़ाई चिंता, जानिए कैसे लगी ये चोट और कितने दिन रहेंगे मैदान से बाहर
Shreyas Iyer Spleen Injury: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) हाल ही में सिडनी में एक शानदार कैच लेते वक्त जिस तरह गिरे, उसने हर फैन को चिंता में डाल दिया। शुरुआत में लगा कि शायद सिर्फ पसलियों में हल्की चोट आई है, लेकिन बाद में सामने आया कि मामला इससे कहीं गंभीर है।
दरअसल अय्यर को Spleen Injury (तिल्ली में चोट) लगी है। BCCI ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि श्रेयस की तिल्ली में ‘लैसरेशन’ यानी हल्का फटाव या कट लग गया है।
क्या होती है Spleen Injury?
तिल्ली यानी Spleen शरीर का एक बेहद संवेदनशील अंग होता है, जो बाईं पसलियों के नीचे स्थित रहता है। इसका मुख्य काम खून को साफ करना और पुराने लाल रक्त कोशिकाओं को हटाना है, साथ ही यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखता है। चूंकि तिल्ली खून से भरी रहती है, इसलिए अगर किसी व्यक्ति को बाईं ओर तेज़ झटका लगे या गिर जाए, तो उसमें फटाव या अंदरूनी खून बहने की संभावना होती है, जिसे डॉक्टर Splenic Laceration कहते हैं। यह चोट हल्की भी हो सकती है और गंभीर भी।
ये भी पढ़ें: क्रिकेटर KL Rahul ने खरीदा MG कंपनी का लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, जानिए इसके कीमत, फीचर्स और रेंज
डॉक्टर कैसे पहचानते हैं तिल्ली की चोट?
डॉक्टर आमतौर पर CT Scan जैसी जांचों के ज़रिए यह पता लगाते हैं कि ब्लीडिंग कितनी है। मामूली स्थिति में शरीर खुद इसे ठीक कर लेता है, लेकिन अगर खून बहना ज्यादा हो तो सर्जरी की ज़रूरत पड़ सकती है।
Spleen Injury के इलाज और रिकवरी की प्रक्रिया
बता दें कि हर Spleen Injury में सर्जरी की ज़रूरत नहीं होती। अगर मरीज की हालत स्थिर रहती है यानी ब्लड प्रेशर और पल्स सामान्य हैं, तो डॉक्टर उसे कुछ दिनों तक ICU में निगरानी में रखते हैं। इस दौरान लगातार ब्लड टेस्ट और स्कैन किए जाते हैं ताकि यह देखा जा सके कि अंदरूनी ब्लीडिंग रुक रही है या नहीं।
अगर शरीर खुद ब्लीडिंग रोक देता है, तो धीरे-धीरे रिकवरी शुरू हो जाती है। लेकिन अगर ब्लीडिंग बढ़ती है, तो डॉक्टर Embolization नाम की प्रक्रिया करते हैं जिसमें खून बहने वाली नस को ब्लॉक किया जाता है। बहुत गंभीर मामलों में तिल्ली निकालनी भी पड़ सकती है।
रिकवरी में कितना समय लगेगा?
डॉक्टरों के मुताबिक Shreyas Iyer Spleen Injury को पूरी तरह ठीक होने में 6 से 12 हफ्ते तक का समय लगता है। इस दौरान किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि या झटका लगने से बचना जरूरी है, क्योंकि दोबारा चोट लगने से ब्लीडिंग फिर शुरू हो सकती है।
इसी वजह से माना जा रहा है कि श्रेयस अय्यर लगभग तीन महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। जब स्कैन में सबकुछ ठीक दिखेगा, तब वे हल्का ट्रेनिंग शुरू करेंगे और धीरे-धीरे मैच फिटनेस हासिल करेंगे।
Shreyas Iyer Spleen Injury: समय पर मिली मेडिकल मदद ने बचाई जान
श्रेयस अय्यर की Spleen Injury में अगर समय पर पहचानी नहीं जाती, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती थी। तिल्ली में गहरा फटाव होने पर शरीर के अंदर तेजी से खून बहने लगता है, जिससे स्थिति गंभीर बन सकती है। लेकिन अय्यर की किस्मत अच्छी रही कि मेडिकल टीम ने तुरंत उनकी देखभाल की और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: विराट कोहली और रोहित शर्मा बाहर, सूर्यकुमार यादव बने कप्तान; जानिए भारत की नई T20I टीम में कौन-कौन शामिल
डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे सिडनी में निगरानी में हैं। उम्मीद की जा रही है कि कुछ हफ्तों में वे पूरी तरह ठीक हो जाएंगे और डिस्चार्ज हो जाएंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो अय्यर कुछ महीनों में फिर से मैदान पर लौट सकते हैं, हालांकि इस बार शायद वे अपने हर डाइव और कैच में थोड़ा ज्यादा सतर्क रहेंगे।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
