Ratan Tata Biography: रतन टाटा के उपर बनने वाली है फिल्म, जीवन के सभी पहलुओं को फिल्म में किया जाएगा शामिल

Ratan Tata Biography

Ratan Tata Biography: नमस्कार दोस्तों आपने अपने जीवन काल में बायोग्राफी तो बहुत लोगों की देखि होगी। अब वह चाहे महान क्रिकेटर कपिल देव कि हो या फिर सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, या फिर एपीजे अब्दुल कलाम, महात्मा गांधी या फिर भगत सिंह कि ही क्यों न हो लेकिन मुल बात है कि Biography आपने देखी है। और आज हम आपको बता दें कि कुछ ऐसी ही बायोग्राफी (Ratan Tata Biography) देश के महान, दयावान और दृढ निश्चयी बिजनेस टायकून स्वर्गीय श्री रतन टाटा सर पर बनने वाली है।

बेहद खास होगी Ratan Tata Biography

अब बायोग्राफी तो बहुत बनीं लेकिन मैं ये कहना चाहूंगा कि रतन टाटा जी की बायोग्राफी (Ratan Tata Biography) बेहद खास होगी। दरसल बिजनेस टाइकून रतन टाटा (Business Tycoon Ratan Tata) अपने जीवन काल में मुश्किल से मुश्किल घड़ी में डट कर खड़े रहें। और ऐसे-ऐसे फैसले लिए उन्होंने अपने समय पर जिससे कि आज टाटा का नाम, दुनिया भर में जाना जाता है। आप चाहे तो गूगल कर के टेटली चाय (Tetley Tea) या टाटा नैनो (Tata Nano) से जुड़े टाटा के मुश्किल घड़ी और उस दौरान उनके द्वारा लिए गए फैसलों के बारे में पढ़ सकते हैं, की समय-समय पर रतन टाटा के सामने चुनौतियां तो आए लेकिन उन्होंने उसका डटकर सामना किया और अपने बिजनेस को हर बार नई ऊंचाइयों पर ले गए।

Business Tycoon Ratan Tata

आपको बता दें कि Ratan Tata Ji एक परफेक्ट Business Tycoon थे जो अपने बिजनेस को जीरो से 100 पर पहुंचाना  जानते थें। रतन टाटा वो व्यक्ति हैं जिन्होंने देश के हर मुश्किल घड़ी में साथ दिया है। अब चाहें वो सुनामी हो, या फिर कोविड की लहर हो या 26/11 का हमला, यानि देश को जब भी जरूरत पड़ी है, रतन टाटा जी सबसे पहले खड़े रहते थें मदद के लिए। दरसल जितने बड़े घराना से रतन टाटा जी आते थें उस से भी बड़ा उनका दिल था कि कभी भी देश की मदद करने से पीछे नहीं हटें।

9 अक्टूबर की रात दहल गया पूरा देश

बता दें कि 9 अक्टूबर 2024 की रात, तकरीबन 11:00 बजे भारत को एक ऐसी खबर मिली जिससे पूरा देश दहल गया। ये वो घड़ी थी जब पूरे देश में शोक की लहर फैल गई। दरसल उस वक़्त खबर आइ कि देश के महान इंसानों में से एक श्री रतन टाटा जी अब हमारे बीच नहीं रहें। बता दें कि रतन टाटा वह महानायक थें जिन्होंने अपने जीवन में जब भी किसी को मुश्किल घड़ी में देखा उसकी मदद करना चाहा। वो आजीवन देश का भला चाहते रहें। बता दें कि रतन टाटा 9 तारीख से पहले भी हॉस्पिटल गए हुए थे तब लोगों के अंदर उनके सेहत को लेकर अफवा फैल गई थी। जिसपर रतन टाटा ने लोगों को जानकारी दिया था कि मैं बिल्कुल ठीक हूं और रूटीन चेकअप के लिए आया हूं। लेकिन उसके कुछ दिनों बाद ही वे हम सबको छोड़कर चले गएं।

Ratan Tata Biography: रतन टाटा के जीवन कि सभी पहलुओं को किया जाएगा शामिल

बता दें कि रतन टाटा के ऊपर बन रही फिल्म कि खास बात है कि इसे बॉलीवुड का कोई डायरेक्टर नहीं बल्कि खुद Zee Media के चेयरमैन सुभाष चंद्रा बनाने वाले हैं। एक रिपोर्ट के दौरान उन्होंने जी मीडिया के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने बताया कि उन्होंने रतन टाटा की जीवनी के ऊपर एक फुल लेंथ फीचर फिल्म (Ratan Tata Biography) बनाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि वह रतन टाटा जी के जीवन के हर मुश्किल घड़ी और उस मुश्किल घड़ी में उनके द्वारा लिये गए फैसलों को दर्शाएंगे।

सुभाष चंद्रा ने बताया कि वे Ratan Tata Biography में इस बात को भी फिल्म दर्शाएंगे कि कैसे रतन टाटा ने टाटा ग्रुप को पूरे दुनिया में इस मुकाम पर पहुंचाया है। सुभाष चंद्रा ने बताया कि इस बायोग्राफी फिल्म में रतन टाटा के जीवन के सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा, जिसमें वह समय भी शामिल होगा जब उन्होंने टाटा समूह की स्थापना की और इसे गौरव प्रदान किया। साथ ही उनके व्यक्तिगत सिद्धांतों और यहां तक कि व्यक्तिगत जीवन को भी शामिल किया जाएगा, इससे उनके आदर्शों को पूरे विश्व में फैलाने में मदद मिलेगी।

पद्म भूषण से सम्मानित हैं रतन टाटा

रतन टाटा को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उन्हें 2000 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, उन्होंने दुनिया भर के विभिन्न मंचों से भी सम्मान प्राप्त किया है। उनकी नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति समर्पण की सराहना हर जगह होती है।

ये भी पढ़ें: Release से पहले ही Ajay Devgn कि फिल्म Singham Again ने कि मोटी कमाई। 200 करोड़ में बिके हैं सिंघम अगेन के नॉन थिएटर राइट्स

Veer

Veer

Veer जय जगदम्बा न्यूज के Founder (CEO) हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी खबर के अलावा देश-विदेश से जुड़ी खबरें पेस करते हैं। यह एक नई शुरुआत है ऐसे में आप जय जगदंबा न्यूज़ का साथ बनाए रखिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

क्या आप भी कर रहे हैं Yamaha RX100 के New Version का इंतज़ार! यहां मिलेगा Full Deatil

Sat Oct 12 , 2024
Yamaha RX100: नमस्कार दोस्तों, यामाहा की RX 100 मोटरसाइकिल तो आप सभी को याद होगी। 90s के समय की रेट्रो लुक के साथ ये वो बाइक थी जो अपने समय में, लगभग हर बड़े-छोटे औधे के लोगों की फेवरेट मोटरसाइकिल बन गइ थी। और लोगों के बीच Yamaha RX100 मोटरसाइकिल […]
Yamaha RX100 New Version

अन्य खबरें

Breaking News

Please add widgets in Off Canvas Sidebar