JSSC की बड़ी घोषणा, 3400 से ज्यादा स्पेशल टीचर की बंपर भर्ती, सैलरी ₹92,300 तक; आवेदन जल्द शुरू

JSSC की बड़ी घोषणा, 3400 से ज्यादा स्पेशल टीचर की बंपर भर्ती, सैलरी ₹92,300 तक; आवेदन जल्द शुरू

JSSC Teacher Recruitment 2025: अगर आप सरकारी टीचर बनने का इंतजार कर रहे थे, तो ये मौका आपके लिए खास है। बता दें कि JSSC एक बड़ी स्पेशल टीचर भर्ती शुरू करने जा रहा है। खास बात है कि इस बार 3400 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली है और सैलरी भी इतनी आकर्षक है कि उम्मीदवारों में उत्साह साफ दिख रहा है।

JSSC Teacher Recruitment 2025: 3451 स्पेशल एजुकेशन असिस्टेंट टीचर की नियुक्ति

झारखंड में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। JSSC जल्द ही 3451 स्पेशल एजुकेशन असिस्टेंट टीचर्स की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने वाला है। बता दें कि नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका है और अब 12 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव होगा, जहां इच्छुक उम्मीदवार jssc.jharkhand.gov.in पर फॉर्म भर सकेंगे।

खास बात है कि इस भरती (JSSC Teacher Recruitment 2025) में प्राथमिक से लेकर मिडिल स्कूल तक के स्पेशल टीचर शामिल हैं, और आयोग ने योग्यता व नियमों की पूरी जानकारी भी जारी कर दी है। इसलिए अगर आप लंबे समय से शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद अहम हो सकता है।

ये भी पढ़ें: UPSC CDS 1 2026 Notification जारी! आवेदन शुरू, योग्यता, फीस, एग्जाम डेट और पैटर्न जानें

पदों का विवरण

इस भर्ती के जरिए प्राथमिक से लेकर मिडिल लेवल तक के स्पेशल एजुकेशन टीचर्स की नियुक्ति होगी। नीचे पोस्ट के अनुसार वैकेंसी दी गई है।

Post-wise Vacancy Details

Post NameVacancy
Intermediate Trained Special Education Assistant Teacher (Class 1–5)2399
Graduate Trained Special Education Assistant Teacher (Class 6–8, Maths & Science)**356
Graduate Trained Special Education Assistant Teacher (Class 6–8, Social Science)**352
Graduate Trained Special Education Assistant Teacher (Class 6–8, Language)**344
Total3451

JSSC Teacher Recruitment 2025 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

Intermediate Trained Teacher (Class 1–5)

  • उम्मीदवार के पास 10+2 या समकक्ष परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
  • इसके साथ दो साल का D.Ed. (Special Education) अनिवार्य है।
  • या फिर 12वीं के बाद एक साल का स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा भी मान्य है।
  • Postgraduate Diploma in Community Rehabilitation + 6 महीने का सर्टिफिकेट कोर्स योग्य माना जाएगा।
  • Rehabilitation Council of India (RCI) में पंजीकरण जरूरी है।
  • NCTE द्वारा आयोजित कक्षा 1-5 के लिए TET पास होना अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें: RITES Recruitment 2025: 150 पदों पर बंपर भर्ती शुरू, जल्द करें आवेदन, अंतिम तारीख नजदीक

Graduate Trained Teacher (Class 6–8)

  • संबंधित विषय में तीन साल की ग्रेजुएशन डिग्री जरूरी है।
  • B.Ed (Special Education) या B.Ed (General) + 1-year Diploma in Special Education या 2-year RCI Diploma आवश्यक है।
  • RCI रजिस्ट्रेशन और JTET पास होना अनिवार्य है।

बता दें कि योग्यता में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं दी जाएगी।

Age Limit

1 अगस्त 2025 तक उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित श्रेणी के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।

कितनी मिलेगी महीने की कमाई?

इस भर्ती की सबसे आकर्षक बात इसका वेतनमान है। गौरतलब है कि ग्रेजुएट-ट्रेन्ड शिक्षकों को उच्च ग्रेड वेतन मिलता है।

  • Intermediate Trained Teachers: ₹25,500 से ₹81,100 (Level 04)
  • Graduate Trained Teachers: ₹29,200 से ₹92,300 (Level 05)

ये भी पढ़ें: कौन हैं प्रधानमंत्री मोदी के सबसे ताकतवर अधिकारी? चलाता है भारत की सत्ता का असली पहिया

किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार JSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं: JSSC Official Website

Jai Jagdamba News Whatsapp