Surya Gochar 2025: आज से बदल जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत, बरसेगा सूर्य देव का कृपा, धन और सफलता के खुलेंगे दरवाज़े

Surya Gochar 2025: आज से बदल जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत, बरसेगा सूर्य देव का कृपा, धन और सफलता के खुलेंगे दरवाज़े

Surya Gochar 2025: ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि सूर्य का शुभ प्रभाव व्यक्ति को मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और सफलता दिलाता है, जबकि इसकी स्थिति बिगड़ने पर जीवन में अड़चनें आ सकती हैं। बता दें कि इस समय सूर्य तुला राशि में विराजमान हैं और अब वे अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। आइए जानते हैं किन राशियों पर पड़ेगा सबसे शुभ प्रभाव और किसे मिलेगा धन-सफलता का वरदान।

Surya Gochar 2025: गुरु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

6 नवंबर को सूर्य, गुरु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार को दोपहर 02:59 बजे तक सूर्य विशाखा नक्षत्र में गोचर करेंगे। यह स्थिति 19 नवंबर तक बनी रहेगी। इस दौरान ग्रहों के राजा सूर्य का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: सूर्य देव की कृपा से आज इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें लकी नंबर, रंग और उपाय

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य का गुरु नक्षत्र में गोचर बेहद शुभ फल देने वाला रहेगा। आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी और छोटा सा प्रयास भी बड़ा परिणाम देगा। सेहत में सुधार होगा और परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। खास तौर पर जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है। यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए Surya Gochar 2025 लाभकारी रहेगा। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं और नए आय स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं। दोस्तों या परिचितों के सहयोग से पुरानी परेशानियाँ दूर होंगी। हालांकि आपको अपने निर्णय सोच-समझकर लेने चाहिए। निजी जीवन में भी सुखद बदलाव के योग बन रहे हैं और पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें: महादेव का वह अनोखा मंदिर जहाँ एक लोटा जल से मिलता है 1108 शिवलिंगों का आशीर्वाद, माँ यशोदा की पुकार पर स्वयं प्रकट हुए थें भगवान शंकर

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यह समय छोटे निवेश के लिए शुभ रहेगा और बिजनेस में भी लाभ मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि जीवनसाथी के साथ चल रही मनमुटाव की स्थिति समाप्त हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर में खुशहाली का माहौल रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। अधिक जानकारी के लिए किसी योग्य ज्योतिष विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें