भारत की ‘Surya Missile’ ने दुनिया में मचाया हलचल! 27,000 Km/h की रफ्तार, 30 मिनट में पहुंच सकती है किसी भी देश

भारत की ‘Surya Missile’ ने दुनिया में मचाया हलचल! 27,000 Km/h की रफ्तार, 30 मिनट में पहुंच सकती है किसी भी देश

भारत की रक्षा तकनीक लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। हाल ही में जिस मिसाइल की चर्चा रक्षा विशेषज्ञों के बीच जोरों पर है, उसका नाम है ‘Surya Missile’। बता दें कि भारत सरकार या DRDO ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह भारत की सबसे गोपनीय और शक्तिशाली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी रेंज 12,000 से 18,000 किलोमीटर तक बताई जा रही है, यानी यह लगभग किसी भी देश तक पहुंच सकती है — वो भी सिर्फ 30 मिनट में।

‘Surya Missile’ की खासीयत?

गौरतलब है कि Arms Control Association की एक रिपोर्ट के अनुसार, DRDO ने इस प्रोजेक्ट पर काम 1990 के दशक में शुरू किया था। इसमें PSLV (Polar Satellite Launch Vehicle) की तकनीक का इस्तेमाल बताया जा रहा है, जो भारत के स्पेस मिशनों में भी प्रयोग होती है। यही तकनीक इस मिसाइल को जबरदस्त ताकत और लंबी दूरी की क्षमता देती है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Surya Missile का वजन लगभग 70,000 किलोग्राम और लंबाई करीब 40 मीटर हो सकती है। यह इसे दुनिया की सबसे बड़ी ICBMs में से एक बनाता है। इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत इसका MIRV (Multiple Independently Targetable Re-entry Vehicle) सिस्टम है, यानि एक ही मिसाइल में 3 से 10 परमाणु वारहेड्स लगाए जा सकते हैं, जो अलग-अलग जगहों पर एक साथ वार कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ₹65,400 करोड़ में 1,100 फाइटर जेट इंजन खरीदेगा भारत, जानिए AMCA प्रोजेक्ट और 2035 तक IAF की खतरनाक प्लानिंग

Surya Missile पर विशेषज्ञों की राय

बता दें की हाल में भारत ने अपनी Agni-5 Missile का सफल परीक्षण किया है, जिसमें MIRV तकनीक का इस्तेमाल हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि यह Surya Missile के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। कुछ विदेशी रक्षा विश्लेषकों और पाकिस्तानी शोधकर्ताओं ने भी Surya Missile की मौजूदगी को लेकर बयान दिए हैं।

उनका कहना है कि भारत के पास पहले से ऐसे मिसाइल हैं जो पड़ोसी देशों तक पहुंच सकते हैं, लेकिन Surya जैसी मिसाइल यूरोप, अमेरिका या चीन जैसे दूरस्थ देशों तक भी पहुंचने की क्षमता रखेगी। अगर भारत इसे आधिकारिक रूप से स्वीकार करता है, तो यह कदम दुनिया की सामरिक (strategic) स्थिति को बदल सकता है।

ये भी पढ़ें: भारत के मिसाइल टेस्ट से पहले हिंद महासागर में बढ़ी हलचल, अमेरिका और चीन ने भेजे अपने जासूसी जहाज

Surya Missile की गति और इंटरसेप्शन क्षमता

बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Surya की रफ्तार लगभग Mach 27 (27,000 Km/h) हो सकती है। यह गति इसे हाइपरसोनिक श्रेणी में लाती है। इतनी तेज गति वाले मिसाइल को किसी भी आधुनिक एंटी-मिसाइल सिस्टम द्वारा ट्रैक या इंटरसेप्ट करना बेहद मुश्किल होता है।

हालांकि, यह सभी जानकारी अभी तक DRDO या भारत सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है। ये सभी अनुमान विशेषज्ञों के विश्लेषण और परीक्षण रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। लेकिन अगर ये मिसाइल वाकई अस्तित्व में है, तो यह भारत को उन गिने-चुने देशों में शामिल कर देगी जिनके पास वैश्विक मारक क्षमता (global strike capability) है।

ये भी पढ़ें: भारत पर मंडरा रहा है नया खतरा, अमेरिका देने जा रहा है पाकिस्तान को घातक AMRAAM Missile

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें