6 फरवरी से सूर्य का बड़ा नक्षत्र परिवर्तन, इन 3 राशियों पर बरसेगा धन और सफलता का वरदान
Surya Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल को बेहद अहम माना जाता है। खास तौर पर तब, जब सूर्य देव अपनी स्थिति बदलते हैं, तो उसका सीधा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ता है। बता दें कि 6 फरवरी को सूर्य देव एक बार फिर नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ साबित हो सकता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, सूर्य का यह परिवर्तन तीन राशियों को धन, संपत्ति और सफलता के नए अवसर दे सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला।
वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव का महत्व
वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, सूर्य व्यक्ति की ऊर्जा, आत्मबल और जीवन में आगे बढ़ने की ताकत का प्रतीक माना जाता है। हालाकी, कई लोग इसे सिर्फ एक खगोलीय घटना समझते हैं, लेकिन ज्योतिष में इसका गहरा प्रभाव बताया गया है।
गौरतलब है कि जब भी सूर्य अपनी राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो इसका असर व्यक्ति के आत्मविश्वास, करियर और आर्थिक स्थिति पर देखने को मिलता है। यही कारण है कि सूर्य के गोचर को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।
ये भी पढ़ें: 2 फरवरी से हो रहा फाल्गुन माह का शुरुआत, जानिए होली, महाशिवरात्रि, चातुर्मास और विवाह मुहूर्त
कब और किस नक्षत्र में होगा सूर्य का प्रवेश?
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 6 फरवरी 2026 को सूर्य देव श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं और खास बात है कि श्रवण नक्षत्र का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है, जो साहस, पराक्रम और मजबूत फैसलों का कारक है। ऐसे में सूर्य का मंगल के नक्षत्र में आना कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी माना जा रहा है।
सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ?
विशेषज्ञों की मानें तो इस गोचर का सकारात्मक असर खास तौर पर मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों पर देखने को मिलेगा।
मेष राशि के लिए धन लाभ और रुके पैसे वापसी के योग
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन काफी शुभ संकेत लेकर आ रहा है। इस समय आर्थिक मामलों में तेजी देखने को मिल सकती है और धन कमाने के नए अवसर सामने आ सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना बन रही है, जिससे मन को राहत मिलेगी।
आपकी वाणी में प्रभाव रहेगा और लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे, जिसका सीधा फायदा कामकाज और लेनदेन में मिल सकता है। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको अच्छा आर्थिक लाभ दिला सकते हैं। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन भी सुखद और संतुलित बना रहेगा, जिससे घर का माहौल खुशहाल रहेगा।
ये भी पढ़ें: इस महाशिवरात्रि बन रहा है शिव कृपा का दुर्लभ योग, जानिए सही तारीख, पूजा विधि, साधना और खास उपाय
सिंह राशि वालों की आत्मविश्वास और धन में होगा इज़ाफा
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कई अच्छे संकेत लेकर आ रहा है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास पहले से कहीं ज्यादा मजबूत महसूस होगा और लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती नजर आएंगी, जिससे मन को बड़ी राहत मिलेगी। आर्थिक मामलों में भी सुधार के योग बन रहे हैं और निवेश से फायदा मिलने के संकेत मिल रहे हैं।
हालाकी, खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, लेकिन फिर भी वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। कुल मिलाकर यह समय आपकी इच्छाओं को पूरा करने और जीवन में स्थिरता लाने वाला साबित हो सकता है।
कुंभ राशि के जातकों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता
कुंभ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। सूर्य के प्रभाव से आपका आत्मविश्वास और आत्मबल दोनों मजबूत होंगे, जिससे समाज में आपकी पहचान पहले से बेहतर हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर मान-सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं, वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छे मौके मिल सकते हैं।
ये भी पढ़ें: रात को सोने से पहले पीकर देखिए ये दूध, शरीर में होंगे चमत्कारी बदलाव, डॉक्टर भी देते हैं सलाह
वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी और आपसी समझ और भी गहरी होगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह की बातचीत आगे बढ़ सकती है। हालाकी, इस दौरान आप घर, दुकान या जमीन जैसी संपत्ति में निवेश करने का मन भी बना सकते हैं। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं और कमाई के नए रास्ते खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती नजर आएगी।
कुल मिलाकर, सूर्य का श्रवण नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। हालांकि, ज्योतिषीय फल व्यक्तिगत कुंडली पर भी निर्भर करते हैं, लेकिन यह गोचर मेष, सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है।