95km रेंज, फास्ट चार्जिंग और 7 साल की वारंटी के साथ Suzuki e‑Access भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Suzuki e Access Scooter: भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में अब बड़ा नाम उतर चुका है. बता दें की Suzuki ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Access भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे तौर पर चर्चा का विषय बन गई है. 95 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज और 7 साल की लंबी वारंटी के साथ यह स्कूटर प्रीमियम EV सेगमेंट को टारगेट करता है. आइए जानते हैं Suzuki e Access की जरूरी फीचर, ऑफर और मुकाबला.
Suzuki e‑Access की मुख्य विशेषताएं
Suzuki e‑Access अपने 3.07 kWh LFP बैटरी के साथ शहर की रोजमर्रा की राइडिंग के लिए तैयार है, जो कंपनी के अनुसार लगभग 95 किमी (IDC) तक रेंज देती है. बता दें की इसे AC पोर्टेबल चार्जर से 6 घंटे 20 मिनट और DC फास्ट चार्जर से केवल 2 घंटे 12 मिनट में चार्ज किया जा सकता है और देश भर के 1200 आउटलेट्स पर पोर्टेबल चार्जर तथा 240 DC‑फास्ट चार्जर मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें: 649cc इंजन और जबरदस्त कम्फर्ट के साथ Kawasaki की नई Vulcan S लॉन्च, जाने इस क्रूज़र बाइक की कीमत और फीचर
इसमें 4.1 kW मोटर लगी है, जो 15 Nm टॉर्क देती है और स्विंगआर्म माउंटेड होने के कारण शहर की ट्रैफिक में आसानी से काम आती है. इसके अलावा Eco, Ride A और Ride B राइडिंग मोड्स के साथ रीजनरेटिव ब्रीकिंग और रिवर्स मोड भी हैं, जिससे पार्किंग और रोज़मर्रा की राइडिंग और भी सहज हो जाती है.
Suzuki e‑Access अपने आधुनिक और स्मार्ट डिज़ाइन के साथ शहर की सड़कों पर धूम मचाने के लिए तैयार है। इसमें फुल LED लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और चार डुअल‑टोन रंगों के ऑप्शन मिलते हैं।
इसके अलावा USB चार्जिंग पोर्ट और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएँ इसे रोज़मर्रा की सिटी राइड के लिए बेहद प्रैक्टिकल बनाती हैं। Suzuki ने इसका डिजाइन ऐसा तैयार किया है कि यह न सिर्फ स्टाइलिश दिखे बल्कि शहरी इस्तेमाल में आरामदायक और टिकाऊ भी हो।
Suzuki e Access की कीमत और ऑफर्स
बता दें की Suzuki e-Access को कंपनी ने ₹1.88 लाख की कीमत पर लॉन्च किया है और इसके साथ कुछ ऐसे ऑफर्स दिए गए हैं जो ध्यान खींचते हैं. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 7 साल या 80,000 किलोमीटर की वारंटी बिल्कुल मुफ्त मिल रही है, जबकि मौजूदा Suzuki ग्राहकों को ₹10,000 और नए खरीदारों को ₹7,000 का सीधा फायदा दिया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: वाहन मालिक ध्यान दें, मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया तो रुक जाएंगे जरूरी काम, जानिए पूरा प्रोसेस
हालाकी कीमत को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं, क्योंकि बाजार में Bajaj Chetak 3001, TVS iQube और Ather Rizta S जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर इससे काफी कम दाम में उपलब्ध हैं. फिर भी Suzuki अपने मजबूत ब्रांड भरोसे और बेहतर बैटरी टेक्नोलॉजी के दम पर प्रीमियम खरीदारों को टारगेट कर रहा है.
खास बात है की इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है, डिलीवरी जल्द शुरू होगी और कंपनी का कहना है कि डिलीवरी शुरू होते ही यह स्कूटर फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध कराया जाएगा.
Suzuki e-Access पर लोगों की राय
बाजार और EV कम्युनिटी में Suzuki e Access को लेकर मिली-जुली लेकिन काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. इसकी LFP बैटरी और लंबी वारंटी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इससे भरोसे का एहसास होता है.
हालाकी कुछ खरीदारों का कहना है कि इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा रखी गई है, लेकिन सुजुकी की पुरानी विश्वसनीयता और पूरे देश में फैला मजबूत सर्विस नेटवर्क इस कमी को काफी हद तक संतुलित कर देता है.
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को रोजमर्रा की जरूरतों और आरामदायक शहर की सवारी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है, इसलिए पोर्टेबल चार्जिंग और स्मार्ट फीचर्स चाहने वाले यूज़र्स के लिए यह एक प्रैक्टिकल और भरोसेमंद विकल्प बन सकता है.
