1 अप्रैल से महंगी होंगी टाटा की कारें, खरीदने से पहले जान लें कितना बढ़ेगा दाम

1 अप्रैल से महंगी होंगी टाटा की कारें, खरीदने से पहले जान लें कितना बढ़ेगा दाम

अगर आप अगले कुछ दिनों में नई टाटा की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दी फैसला लेना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि 1 अप्रैल के बाद वही कार आपको ज्यादा कीमत में मिल सकती है। बता दें कि कंपनी ने अचानक पैसेंजर व्हीकल्स की कीमत बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अगर आप Tata Nexon, Punch या Tiago खरीदने की सोच रहे हैं, तो 1 अप्रैल से पहले बुकिंग करना आपके लिए सस्ता पड़ सकता है।

1 अप्रैल से महंगी होंगी टाटा की कार, कितना बढ़ेगा दाम?

देश की प्रमुख वाहन निर्माता Tata Motors ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमत बढ़ाने का फैसला लिया है। कंपनी ने साफ किया है कि 1 अप्रैल 2026 से उसके पेट्रोल और डीजल यानी ICE इंजन वाले वाहनों की कीमतों में औसतन 0.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी।

गौरतलब है कि यह बढ़ोतरी हर मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। यानी कुछ कारों में कीमत थोड़ी ज्यादा बढ़ सकती है तो कुछ में कम असर दिखेगा। ऐसे में अगर आप टाटा की कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह बदलाव सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकता है।

ये भी पढ़ें: ₹13.29 लाख में Tata Safari पेट्रोल, खरीदने से पहले जानें बेस वेरिएंट के फीचर्स, इंजन और सेफ्टी डिटेल

कमर्शियल गाड़िया भी होंगे महंगे

बता दें कि सिर्फ पैसेंजर कारें ही नहीं, बल्कि टाटा कंपनी ने अपने कमर्शियल गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का भी फैसला लिया है। 1 अप्रैल 2026 से इनकी कीमत में 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी (Tata Cars Price Hike April 2026) होगी। यह कदम भी बढ़ती कमोडिटी कीमतों और इनपुट कॉस्ट के कारण उठाया गया है। ऐसे में साफ है कि ऑटो सेक्टर में लागत बढ़ने का असर हर सेगमेंट पर पड़ रहा है।

क्यों बढ़ानी पड़ी कीमत, कंपनी ने क्या कहा

कंपनी के अनुसार,

पिछले कई महीनों से इनपुट कॉस्ट लगातार बढ़ रही है। इसमें कच्चे माल की कीमत, मैन्युफैक्चरिंग खर्च और अन्य जरूरी लागत शामिल हैं।

कंपनी पहले ही संकेत दे चुकी थी कि लागत का दबाव करीब एक साल से बना हुआ है। अब यही दबाव इतना बढ़ गया है कि कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया। कंपनी का कहना है कि,

यह बढ़ोतरी पूरी लागत को कवर नहीं करती, बल्कि सिर्फ उसका कुछ हिस्सा ही समायोजित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: लॉन्च से पहले सामने आई Tata की नई Punch EV फेसलिफ्ट, लुक, रेंज और फीचर्स ऐसे की आप भी कहेंगे, यही चाहिए थी!

बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी, फिर भी बढ़ानी पड़ी कीमत

हालांकि, कंपनी की बिक्री के आंकड़े काफी मजबूत नजर आ रहे हैं। फरवरी 2026 में कंपनी ने कुल 42,940 वाहन बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले 32 प्रतिशत ज्यादा हैं। घरेलू बाजार में बिक्री 40,893 यूनिट रही, जिसमें 32.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी टाटा कंपनी की बिक्री करीब 17.9 प्रतिशत बढ़कर 2,047 यूनिट तक पहुंच गई।

इसके अलावा, जनवरी 2026 में कंपनी की कुल बिक्री 71,066 यूनिट रही, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं। गौरतलब है कि इतनी मजबूत बिक्री के बावजूद कंपनी को कीमत बढ़ानी पड़ी, जो यह दिखाता है कि लागत का दबाव कितना ज्यादा है।

Jai Jagdamba News Whatsapp