अचानक सस्ती हुई Tata की इलेक्ट्रिक कारें, Curvv EV पर मिल रही 3.80 लाख तक की छूट

अचानक सस्ती हुई Tata की इलेक्ट्रिक कारें, Curvv EV पर मिल रही 3.80 लाख तक की छूट

अगर आप Tata की इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की हो सकती है। मार्च 2026 में कंपनी अपनी कई लोकप्रिय EV पर बड़ी छूट (Tata EV Discounts March 2026) दे रही है। कुछ मॉडलों पर यह फायदा 3.80 लाख रुपये तक पहुंच रहा है, जिससे Punch EV, Nexon EV और Curvv EV जैसी गाड़ियां पहले से काफी सस्ती हो गई हैं।

मार्च 2026 में Tata EV पर बड़ी छूट

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बात करें तो Tata Motors का नाम सबसे आगे आता है। कंपनी की Punch EV, Nexon EV, Curvv EV और Harrier EV जैसी गाड़ियां पहले से ही बाजार में काफी पसंद की जा रही हैं। अब मार्च 2026 में Tata ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए इन इलेक्ट्रिक कारों पर बड़े डिस्काउंट की पेशकश की है।

कुछ मॉडलों पर करीब 3.80 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। हालांकि यह छूट सभी वेरिएंट पर समान नहीं है, क्योंकि ऑफर कार के मॉडल ईयर जैसे MY24, MY25 और MY26 के आधार पर बदल सकता है। कंपनी नए मॉडलों के साथ पुराने स्टॉक पर भी खास ऑफर दे रही है, जिससे कम कीमत में EV खरीदने का मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: सिर्फ ₹10,000 EMI में मिल रही है Tata की पावरफुल SUV, जानें पूरा ऑफर और इसके फीचर्स

Tata EV Discounts March 2026

इलेक्ट्रिक कार मॉडलमॉडल ईयर / वेरिएंटअधिकतम छूट (मार्च 2026)
टाटा Tiago EVMY24 / MY25 XZ+ लॉन्ग रेंज₹2.10 लाख तक
टाटा Tiago EVMY26 XT वेरिएंट₹1.80 लाख तक
टाटा Tiago EVMY26 XZ+ लॉन्ग रेंज₹1.20 लाख तक
टाटा Tiago EVMY26 XT₹90,000 तक
टाटा Punch EVMY24 / MY25 वेरिएंट₹2.10 लाख तक
टाटा Punch EVMY26 वेरिएंट₹1.40 लाख तक
टाटा Curvv EVMY24 / MY25 Creative 45₹3.30 लाख तक
टाटा Curvv EVअन्य वेरिएंट₹3.80 लाख तक
टाटा Curvv EVMY26 Creative 45₹2.80 लाख तक
टाटा Curvv EVअन्य MY26 वेरिएंट₹3.30 लाख तक
टाटा Nexon EVMY24 / MY25 वेरिएंट₹1.20 लाख तक
टाटा Nexon EVMY26 वेरिएंट₹50,000 तक
टाटा Harrier EVMY25 / MY26 वेरिएंट₹1.50 लाख तक

मार्च 2026 में Tata के किफायती इलेक्ट्रिक कार Tiago EV और Punch EV को खरीदना पहले से ज्यादा आसान हो सकता है। बता दें कि Tiago EV के MY24 और MY25 XZ+ लॉन्ग रेंज वेरिएंट पर करीब 2.10 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जबकि MY26 के XT वेरिएंट पर लगभग 1.80 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है।

हालांकि MY26 लॉन्ग रेंज XZ+ वेरिएंट पर यह फायदा करीब 1.20 लाख रुपये तक सीमित है और XT वेरिएंट पर लगभग 90 हजार रुपये तक का लाभ मिल सकता है। दूसरी तरफ छोटी इलेक्ट्रिक SUV मानी जाने वाली Punch EV पर भी अच्छा ऑफर दिया जा रहा है।

Punch EV के MY24 और MY25 वेरिएंट पर अधिकतम 2.10 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है, जबकि MY26 वेरिएंट पर करीब 1.40 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है, जिससे यह कार इस समय खरीदारों के लिए एक मजबूत विकल्प बन सकती है।

Curvv EV पर 3.80 लाख रुपये का फायदा

मार्च 2026 में Tata Curvv के EV पर सबसे ज्यादा फायदा दिया जा रहा है। इसके MY24 और MY25 Creative 45 वेरिएंट पर करीब 3.30 लाख रुपये तक की छूट मिल सकती है, जबकि कुछ अन्य वेरिएंट पर यह फायदा बढ़कर लगभग 3.80 लाख रुपये तक पहुंच जाता है।

हालांकि MY26 Creative 45 वेरिएंट पर करीब 2.80 लाख रुपये तक और बाकी MY26 वेरिएंट पर लगभग 3.30 लाख रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: 20 साल बाद अब नए समझौते पर लगी मुहर, Stellantis और Tata Motors ने साइन किया नया डील

Nexon EV पर 1.20 लाख रुपये का फायदा

Nexon EV भी भारतीय बाजार की बेहद लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV है और यह देश की पहली EV है जिसने 1 लाख से ज्यादा बिक्री का आंकड़ा पार किया है। मार्च 2026 में इसके MY24 और MY25 वेरिएंट पर करीब 1.20 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है, जबकि MY26 वेरिएंट पर लगभग 50 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है।

Harrier EV पर 1.50 लाख रुपये का फायदा

हाल ही में लॉन्च हुई Tata Harrier EV पर भी इस समय ग्राहकों को अच्छा ऑफर मिल रहा है। मार्च 2026 में कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV के MY25 और MY26 वेरिएंट पर करीब 1.50 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है।

इन दिनों Tata Motors अपनी कई इलेक्ट्रिक कारों पर बड़े डिस्काउंट दे रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग EV खरीदने के लिए आकर्षित हों। ऐसे में जो लोग नई इलेक्ट्रिक कार लेने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए मार्च का यह ऑफर अच्छा मौका साबित हो सकता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp