इस फेस्टिव सीजन Tata Nexon की कीमतों में बड़ी कटौती, हर खरीद पर होगी ₹1.55 लाख तक की बचत; जानें नई कीमतें और फीचर

इस फेस्टिव सीजन Tata Nexon की कीमतों में बड़ी कटौती, हर खरीद पर होगी ₹1.55 लाख तक की बचत; जानें नई कीमतें और फीचर

Tata Nexon Price Cut: त्योहारों पर Tata का जबरदस्त तोहफा! अगर आप SUV खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो अब समय आ गया है इसे हकीकत बनाने का। जी हां, टैक्स कटौती के बाद अब Tata की Nexon पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गई है। आपको बता दें कि हाल ही में हुई जीएसटी काउंसिल मीटिंग के बाद टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे पॉपुलर SUV Nexon की कीमतों में ₹1.55 लाख तक की बड़ी कटौती कर दी है। खास बात है कि यह कटौती सभी वेरिएंट्स पर लागू है, जिससे हर बजट के ग्राहकों को फायदा मिलेगा।

जीएसटी कटौती से सस्ती हुई SUV, ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कान

जीएसटी काउंसिल के फैसले के बाद अब 1200cc तक की पेट्रोल कारें और 1500cc तक की डीजल कारें, जिनकी लंबाई 4,000mm से कम है, उनपर सिर्फ 18% जीएसटी लगेगा। वहीं लग्जरी कारों पर टैक्स बढ़कर 40% हो गया है लेकिन सेस हटा दिया गया है। गौरतलब है कि टाटा मोटर्स ने यह लाभ सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने का फैसला किया है। लिहाजा 22 सितंबर 2025 से Tata Nexon, Safari, Harrier और Punch जैसे मॉडल पर नई कीमतें लागू हो रही हैं।

ये भी पढ़ें: अब महज ₹89,000 में घर ले जाएं चमचमाती Tata Altroz Facelift कार, जानिए हर महीने कितनी देनी होगी EMI

Tata Nexon Price Cut: टाटा नेक्सन वेरिएंट-वाइज नई कीमतें

टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV Nexon पर सबसे ज्यादा फायदा मिल रहा है। कीमत में ₹1.55 लाख तक की कटौती (Tata Nexon Price Cut) हुई है। नीचे पूरी वेरिएंट-वाइज लिस्ट दी गई है:

वेरिएंटनई कीमतपुरानी कीमतकीमत में कटौती
Smart₹7,31,890₹7,99,990₹68,100
Smart+₹8,14,190₹8,89,990₹75,800
Pure+ S₹9,14,890₹9,99,990₹85,100
Creative₹9,99,990₹10,99,990₹1,00,000
Creative+ PS DK DCT₹12,71,590₹13,89,990₹1,18,400
Fearless+ PS DK DCT₹13,44,790₹14,69,990₹1,25,200

(नोट: अलग-अलग शहरों में ऑन-रोड कीमतें बीमा और आरटीओ चार्ज के कारण बदल सकती हैं।)

Tata Nexon का इंजन और ट्रांसमिशन

आपको जानकर अच्छा लगेगा कि 2025 Tata Nexon में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड Revotron इंजन मिलता है, जो 86.7 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन ऑप्शंस में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड AMT और 7-स्पीड DCT शामिल हैं। खास बात है कि कंपनी ने 1.2-लीटर CNG वैरिएंट भी पेश किया है, जो कम चलने की लागत वाले ग्राहकों को आकर्षित करेगा।

ये भी पढ़ें: सिर्फ 1 लाख रुपये देकर घर लाएं Maruti की Alto K10 CNG, आसानी से होगा फाइनैन्स और EMI भी आएगा बेहद कम

Tata Nexon 2025: सेफ्टी और लग्जरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

Tata Nexon 2025 सेफ्टी और लग्जरी दोनों में नंबर वन है। क्योंकि ये SUV अब 6 एयरबैग और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) के साथ आती है, जो ड्राइव को और भी सेफ बनाते हैं। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो लंबी ड्राइव को आरामदायक बना देता है।

खास बात है कि इसमें JBL साउंड सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एलईडी हेडलैंप्स जैसी प्रीमियम सुविधाएं मिलती है जो इसे और भी लग्जरी बनाती है। Tata Nexon को GNCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है, जिससे यह भारत की सबसे सेफ SUVs में से एक बन जाती है। ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस प्राइस रेंज में इतनी सेफ और फीचर-पैक्ड SUV मिलना मुश्किल है, इसलिए फेस्टिव सीजन में यह बेस्ट ऑप्शन बन सकती है।

ग्राहकों के लिए परफेक्ट मौका

हालांकि कारों की कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं, लेकिन इस फेस्टिव सीजन में Tata Nexon Price Cut ग्राहकों के लिए बड़ा मौका है। विशेषज्ञों का मानना है कि Tata Nexon इस समय अपनी सेगमेंट में सबसे वैल्यू-फॉर-मनी SUV बन गई है। अगर आप सेफ्टी, स्टाइल और टेक्नोलॉजी का बढ़िया कॉम्बिनेशन चाहते हैं तो Nexon आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

ये भी पढ़ें: आ गया Toyota का धमाकेदार Festive Offer, अभी खरीदें अपनी पसंदीदा कार और अगले वर्ष चुकाएं EMI; मिलेगा ₹3.49 लाख तक का डिस्काउंट

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें