लॉन्च से पहले सामने आई Tata की नई Punch EV फेसलिफ्ट, लुक, रेंज और फीचर्स ऐसे की आप भी कहेंगे, यही चाहिए थी!
Tata Punch EV Facelift Unveiled: भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार तेजी से बदल रहा है और टाटा मोटर्स इस रेस में लगातार अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं। अब कंपनी ने लॉन्च से पहले ही Tata Punch EV फेसलिफ्ट को सामने लाकर साफ कर दिया है कि वह इस सेगमेंट में फिर से बड़ा दांव खेलने वाली है। ये इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी 20 फरवरी को लॉन्च होने वाली है और इससे पहले ही इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालाकी कुछ समय पहले टाटा ने पंच के पेट्रोल मॉडल को अपडेट किया था, लेकिन अब पूरा ध्यान इसके इलेक्ट्रिक अवतार पर आ गया है।
“सड़क ही खत्म होगी, सफर नहीं” – टाटा पंच ईवी का बड़ा संकेत
टाटा पंच ईवी को भारतीय बाजार में आए हुए दो साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है और इस दौरान यह टाटा मोटर्स की सबसे भरोसेमंद और सफल इलेक्ट्रिक कारों में अपनी पहचान बना चुकी है, ऐसे में इसके फेसलिफ्ट अवतार से लोगों की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।
हाल ही में टाटा की ओर से जारी किए गए टीज़र में एक दमदार पंक्ति सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि, “the only thing that runs out is the road” जिसका मतलब है की खत्म अगर कुछ होगा तो सिर्फ सड़क, सफर नहीं और यह संदेश सीधे तौर पर पंच ईवी की असल दुनिया में मिलने वाली शानदार ड्राइविंग रेंज की तरफ इशारा करता है।
View this post on Instagram
यानी कंपनी इस बार भी रेंज को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाने की तैयारी में है। हालांकि अभी तक बैटरी से जुड़े आधिकारिक आंकड़े साझा नहीं किए गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि मौजूदा लंबी दूरी वाले वैरिएंट को बरकरार रखा जाएगा, ताकि शहर के साथ-साथ लंबी यात्राओं में भी यह इलेक्ट्रिक गाड़ी भरोसे पर खरी उतर सके।
Tata इस टैगलाइन के जरिए Punch EV को सिर्फ शहर की कार नहीं, बल्कि भरोसेमंद रोज़मर्रा की इलेक्ट्रिक SUV के रूप में पेश कर रही है।
एक्सटीरियर में क्या बदला?
Tata Punch ईवी फेसलिफ्ट के बाहरी डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट लुक में नजर आता है, जहां पहले से मौजूद वर्टिकली स्टैक्ड हेडलैंप सेटअप को बरकरार रखा गया है, लेकिन अब ये लाइट्स पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ी और शार्प एंगल वाली दिखाई देती हैं। LED DRL और सामने बीच में दिया गया चार्जिंग पोर्ट भी पहले जैसा ही रखा गया है, जिससे इसकी पहचान बनी रहती है।
वहीं नया लोअर बंपर डिजाइन, वर्टिकल स्लैट्स और सिल्वर फिनिश वाला फॉक्स स्किड प्लेट इसे पहले से ज्यादा एसयूवी जैसा मजबूत और रग्ड लुक देता है, जो सड़क पर इसे ज्यादा प्रेजेंस देता है।
साइड और रियर प्रोफाइल में क्या है नया?
साइड से देखें तो टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट का ओवरऑल शेप पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन कंपनी ने इसमें कुछ स्मार्ट बदलाव जरूर किए हैं। खास बात है कि अब इसमें नए एयरो-ऑप्टिमाइज़्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो न सिर्फ गाड़ी की एफिशिएंसी बेहतर करते हैं बल्कि लुक को भी ज्यादा फ्रेश बनाते हैं।
वहीं पीछे की तरफ हल्के लेकिन काम के अपडेट देखने को मिल सकते हैं, जैसे अपडेटेड बंपर और नए एलईडी टेललैंप, जिनमें कनेक्टेड लाइट बार मिलने की भी उम्मीद है, जो पेट्रोल पंच फेसलिफ्ट से इंस्पायर्ड हो सकती है। टीज़र में दिखाया गया नियोन येलो बॉडी कलर और ब्लैक रूफ इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को एक अलग और ईवी-स्पेसिफिक पहचान देता है, जो युवाओं को खासा पसंद आ सकती है।
इंटीरियर में क्या मिलेगा नया?
टाटा पंच EV फेसलिफ्ट के इंटीरियर में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। कंपनी ने यहां पूरी तरह नया डिजाइन देने के बजाय छोटे लेकिन काम के अपडेट्स पर फोकस किया है। उम्मीद है कि कार में नई अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड में हल्के बदलाव किए जाएंगे, जिससे अंदर का माहौल थोड़ा और नया लगे। वहीं दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पहले जैसे ही रखे गए हैं।
फीचर्स के मामले में Punch EV अब भी सबसे आगे
फीचर्स के मामले में पंच ईवी अब भी अपने सेगमेंट में आगे बनी हुई है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, छह स्पीकर वाला शानदार साउंड सिस्टम, कीलेस एंट्री के साथ पुश बटन स्टार्ट, अपने आप डिम होने वाला रियर व्यू मिरर, आगे की हवादार सीटें, पीछे के यात्रियों के लिए अलग एसी वेंट और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यही वजह है कि टाटा पंच ईवी न सिर्फ शहर की रोजमर्रा की ड्राइव के लिए सही साबित होती है, बल्कि लंबे समय तक रोज इस्तेमाल में भी आरामदायक और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक कार बन जाती है।
रेंज और परफॉर्मेंस को लेकर उम्मीद
बता दें कि टाटा मोटर्स ने अभी तक टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट की बैटरी और मोटर से जुड़ी पूरी जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन ऑटो सेक्टर से मिल रही खबरों के मुताबिक इसमें पहले की तरह एक से ज्यादा बैटरी विकल्प दिए जा सकते हैं, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से चुनाव कर सकें।
लॉन्ग रेंज वेरिएंट को भी जारी रखा जाएगा, ताकि एक बार चार्ज करने पर लंबी दूरी तय करने में दिक्कत न हो। यह कार खासतौर पर शहर के इस्तेमाल के लिए जानी जाती है, लेकिन इसकी ट्यूनिंग इस तरह की जा सकती है कि शहर और हाईवे दोनों पर ड्राइव करना आसान और आरामदायक रहे।
गौरतलब है कि टाटा पंच ईवी पहले से ही ऐसी इलेक्ट्रिक कार मानी जाती है, जो ड्राइवर की रेंज को लेकर होने वाली चिंता को काफी हद तक कम कर देती है।
Tata Punch EV Facelift की अनुमानित कीमत
पंच ईवी फेसलिफ्ट की कीमत को लेकर जो अनुमान सामने आ रहे हैं, उसके मुताबिक इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 10.50 लाख से 14.50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अब अगर टाटा मोटर्स ने इसकी कीमत थोड़ी आक्रामक रखी, तो यह इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी बाजार में पहले से मौजूद MG Comet EV, Citroen eC3 और आने वाली दूसरी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कारों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।
हालाकी असली तस्वीर लॉन्च के दिन ही साफ होगी, लेकिन मौजूदा संकेत यही बताते हैं कि पंच ईवी फेसलिफ्ट से इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट की गर्मी और बढ़ने वाली है।
