13 जनवरी को आ रही है नई Tata Punch Facelift, लुक और फीचर्स देख आप भी रह जाएंगे हैरान

13 जनवरी को आ रही है नई Tata Punch Facelift, लुक और फीचर्स देख आप भी रह जाएंगे हैरान

Tata Punch Facelift Launch Date: अगर आप एक दमदार, सेफ और स्टाइलिश माइक्रो SUV लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुकना फायदेमंद हो सकता है। बता दें की Tata Motors ने अपनी पॉपुलर कार Tata Punch Facelift की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी ने इसके टीजर भी जारी कर दिए हैं, जिनसे डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

टाटा पंच फेसलिफ्ट टीज़र में क्या दिखा नया?

कंपनी की ओर से जारी किए गए आधिकारिक टीज़र से साफ हो गया है कि टाटा पंच फेसलिफ्ट में इस बार लुक को लेकर खास ध्यान दिया गया है। बता दें कि कार के एक्सटीरियर में कई विजुअल बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें सबसे बड़ा अपडेट इसके फ्रंट फेसिया में होगा।

टीज़र में नजर आ रहा है कि हेडलैंप और डीआरएल का डिजाइन पहले से ज्यादा शार्प और मॉडर्न होगा, वहीं बंपर का लेआउट भी नया दिया गया है। खास बात है कि यह नया लुक टाटा की लेटेस्ट डिजाइन भाषा से मेल खाता है, जो हाल की कारों में देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें: Triber से भी ज्यादा दमदार? नई 7-सीटर का डिजाइन देख आप भी रह जाएंगे हैरान

हालांकि, गाड़ी का ओवरऑल सिलुएट पहले जैसा ही रखा गया है, ताकि टाटा पंच की पहचान और दमदार एसयूवी वाली फील बरकरार रहे।

पहले से ज्यादा स्मार्ट और प्रीमियम होगा Punch Facelift का केबिन

टाटा पंच फेसलिफ्ट को अंदर से भी पूरी तरह नया और पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके केबिन में नया डैशबोर्ड लेआउट देखने को मिल सकता है, साथ ही बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया जा सकता है, जो ड्राइविंग अनुभव को और आधुनिक बनाएगा।

इस बार टाटा पंच में नए जमाने के फीचर्स पर खास फोकस कर रही है, जिसमें वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, 360 डिग्री कैमरा और ज्यादा कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल हो सकती है। हालाकी कंपनी सभी फीचर्स हर वेरिएंट में देगी या नहीं, यह लॉन्च के समय ही साफ होगा, लेकिन इतना तय है कि नई पंच अंदर से पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक और टेक्नोलॉजी से भरपूर नजर आएगी।

Tata Punch Facelift का इंजन और सेफ्टी फीचर

टाटा पंच फेसलिफ्ट में मैकेनिकल तौर पर कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है और इसमें पहले जैसा ही 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जिसे मैनुअल और ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा। इंजन की ताकत या सस्पेंशन ट्यूनिंग में किसी बदलाव के संकेत नहीं हैं, क्योंकि कंपनी का पूरा फोकस इस बार डिजाइन और नए फीचर्स पर है।

ये भी पढ़ें: SUV के जमाने में Kia की स्टाइलिश K4 Hatchback लॉन्च, जानें फीचर्स से भरपूर इस कार की कीमत और खूबियाँ

सेफ्टी के मामले में पंच फेसलिफ्ट पहले की तरह ही भरोसेमंद बनी रहेगी, जिसमें ड्यूल एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम विद इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। हालाकी ऊपर के वेरिएंट्स में कुछ एडवांस सेफ्टी फीचर्स जोड़े जाने की चर्चा है, लेकिन कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कब लॉन्च होगी Tata Punch Facelift

बता दें की Tata Motors अपनी पॉपुलर माइक्रो SUV Tata Punch Facelift को 13 जनवरी को भारत में लॉन्च करने जा रही है और यह इसका अब तक का पहला बड़ा अपडेट होगा। Punch पहले से ही कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल है, ऐसे में यह फेसलिफ्ट बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है।

किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?

लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Hyundai Exter, Nissan Magnite और Citroen C3 से होगा। फीचर्स बढ़ने के चलते कीमत में हल्की बढ़ोतरी संभव है, फिर भी Tata इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाए रखने की कोशिश करेगी।

ये भी पढ़ें: Thar Facelift से लेकर Mahindra की बेबी स्कॉर्पियो तक, जानें 2026 में आने वाली टॉप 10 SUV

गौरतलब है कि लॉन्च डेट कन्फर्म होते ही आने वाले दिनों में वेरिएंट, फीचर्स और कीमत से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सकती है, और 2026 में एंट्री-लेवल SUV सेगमेंट में Tata Punch Facelift कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा बनने वाली है।

Jai Jagdamba News Whatsapp