TCS ने फिर किया कमाल, ₹12,760 करोड़ मुनाफा, ₹11 डिविडेंड और AI स्किल्स में जबरदस्त उछाल!
TCS Q1 Results: भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (TCS Q1 FY26) के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 6 प्रतिशत सालाना बढ़त के साथ ₹12,760 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया है।
TCS Q1 FY26 Result: आय और मुनाफे में उछाल, लेकिन राजस्व अनुमान से कम
ब्लूमबर्ग द्वारा किए गए विश्लेषकों के एक पोल में TCS के मुनाफे में केवल 1.9% वृद्धि की उम्मीद जताई गई थी, लेकिन कंपनी ने उससे कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए ₹12,760 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया।
राजस्व में हल्की वृद्धि, ₹63,437 करोड़ पर रुका
हालांकि, कंपनी की आय केवल 1.3% बढ़कर ₹63,437 करोड़ रही, जो विश्लेषकों के अनुमान ₹64,636 करोड़ से कम है। यह बताता है कि वैश्विक आर्थिक हालात और डिमांड में कमी का असर कंपनी के टॉपलाइन पर जरूर पड़ा है।
EBIT मार्जिन में सुधार
कंपनी के परिचालन लाभ मार्जिन (EBIT Margin) में भी सुधार हुआ है। यह Q4FY25 के 24.2% से बढ़कर Q1FY26 में 24.5% पर पहुंच गया है, जो कि निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है।
डील वैल्यू $9.4 बिलियन, लेकिन Q4 से कम
कंपनी का कुल अनुबंध मूल्य (Total Contract Value – TCV) इस तिमाही में $9.4 बिलियन रहा, जो पिछली तिमाही के $12.2 बिलियन से कम है। हालांकि, यह अभी भी विश्लेषकों के अनुमान $8-9 बिलियन से बेहतर है।
निवेशकों के लिए खुशखबरी, ₹11 का अंतरिम डिविडेंड घोषित
TCS ने अपने शेयरधारकों के लिए ₹11 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने बताया कि यह डिविडेंड 4 अगस्त 2025 को भुगतान किया जाएगा, और इसके लिए रिकॉर्ड डेट 16 जुलाई 2025 तय की गई है। गौरतलब है की नतीजों से ठीक पहले TCS का शेयर मामूली 0.4% की बढ़त के साथ ₹3,397.1 पर बंद हुआ। नतीजों के बाद निवेशकों की नजर अब अगले कारोबारी सत्र पर टिकी है।
क्या कहते है TCS के CEO के. कृतिवासन
TCS के CEO और MD, के. कृतिवासन ने कहा की,
“वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बावजूद नई सेवाओं में अच्छी वृद्धि देखी गई है। हमने इस तिमाही में मजबूत डील्स क्लोज की हैं।”
TCS ने बताया कि इस तिमाही में कंपनी ने 6,071 नए कर्मचारियों की नियुक्ति की, जिससे 30 जून 2025 तक कुल कर्मचारी संख्या 6,13,069 हो गई है। हालांकि, कंपनी के IT सर्विस एट्रिशन रेट में हल्की बढ़ोतरी हुई है।
- Q1FY26 में एट्रिशन रेट: 13.8%
- पिछली तिमाही में: 13.3%
- दिसंबर 2024 में: 13%
AI स्किल्स और अपस्किलिंग पर TCS का ज़ोर
TCS के Chief HR Officer, मिलिंद लकड़ ने कहा,
“हमारे कर्मचारियों ने इस तिमाही में 1.5 करोड़ घंटे Emerging Technologies में अपनी विशेषज्ञता बढ़ाने में लगाए हैं। आज हमारे पास 1.14 लाख कर्मचारी हैं जिनके पास उच्च स्तरीय AI स्किल्स हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि टैलेंट डेवलपमेंट TCS की रणनीति का मुख्य हिस्सा है, जिससे कंपनी ग्राहकों के लिए डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को और भी मजबूती से आगे बढ़ा रही है।
शेयरधारकों को मुनाफा, डिविडेंड और ग्रोथ से मिली राहत
TCS ने Q1FY26 में स्थिरता के साथ मुनाफा और मार्जिन बढ़ाया है, जबकि कुछ क्षेत्रों में दबाव देखने को मिला। कंपनी की AI, अपस्किलिंग, और डील क्लोजर की रणनीति बताती है कि वह दीर्घकालिक विकास के लिए पूरी तरह तैयार है। इन्वेस्टर्स और शेयरधारकों के लिए यह तिमाही राहत और उम्मीद दोनों लेकर आई है, और आने वाले क्वार्टर में कंपनी के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहेंगी।
TCS Q1 FY26 Results की विशेष जानकारी एक नज़र में:
विवरण | डेटा |
---|---|
Q1FY26 नेट प्रॉफिट | ₹12,760 करोड़ (6% वृद्धि) |
Revenue (आय) | ₹63,437 करोड़ (1.3% वृद्धि) |
EBIT Margin | 24.5% (30 bps सुधार) |
Total Contract Value (TCV) | $9.4 बिलियन |
अंतरिम डिविडेंड | ₹11 प्रति शेयर |
कर्मचारी वृद्धि | +6,071 (कुल 6.13 लाख) |
AI-skilled कर्मचारी | 1.14 लाख |
Attrition Rate | 13.8% |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (TCS Q1 FY26 FAQs)
Q1. TCS का Q1FY26 का नेट प्रॉफिट कितना रहा?
कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में ₹12,760 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 6% की बढ़त है।
Q2. TCS ने Q1 में कितने रुपए का डिविडेंड घोषित किया?
TCS ने ₹11 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जिसकी रिकॉर्ड डेट 16 जुलाई 2025 और भुगतान तिथि 4 अगस्त 2025 तय की गई है।
Q3. Q1FY26 में TCS का राजस्व कितना रहा?
कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹63,437 करोड़ रहा, जो विश्लेषकों के अनुमान से थोड़ा कम है लेकिन सालाना 1.3% की वृद्धि दर्शाता है।
Q4. TCS ने इस तिमाही में कितने नए कर्मचारियों की भर्ती की?
TCS ने अप्रैल-जून 2025 तिमाही में 6,071 नए कर्मचारियों को जोड़ा, जिससे कुल कर्मचारी संख्या 6,13,069 हो गई।
Q5. क्या TCS का एट्रिशन रेट बढ़ा है?
हाँ, Q1FY26 में TCS का IT सर्विस एट्रिशन रेट बढ़कर 13.8% हो गया है, जो पिछली तिमाही में 13.3% था।
Q6. TCS ने AI स्किल्स को लेकर क्या प्रगति की है?
TCS के मुताबिक, अब कंपनी के 1.14 लाख से अधिक कर्मचारी उन्नत AI स्किल्स से लैस हैं। इस तिमाही में कुल 1.5 करोड़ घंटे एमर्जिंग टेक्नोलॉजीज में प्रशिक्षण में लगाए गए।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप और WhatsApp चैनल से — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प
और पढ़ें…
- India-US Trade Deal 2025: भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बनी सहमति, जानें किन उत्पादों पर पड़ेगा असर
- Gold Price Prediction 2025: क्या ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचेगा सोना? सोने की कीमतों पर आई बड़ी रिपोर्ट
- अब बिना जाम के होगा उत्तर प्रदेश और बिहार के बीच सफर, बक्सर में 368 करोड़ की परियोजना का निर्माण कार्य शुरू