रोहिणी के अपमान पर फटा बड़े भाई का गुस्सा, पिता के एक इशारा का इंतजार कर रहे हैं तेज प्रताप

रोहिणी के अपमान पर फटा बड़े भाई का गुस्सा, पिता के एक इशारा का इंतजार कर रहे हैं तेज प्रताप

Tej Pratap Reaction on Rohini Acharya: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद लालू-राबड़ी परिवार में गहरी दरार दिखाई दे रही है। बता दें की लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने खुले तौर पर कहा है कि वो अब परिवार और पार्टी दोनों से संबंध तोड़ चुकी हैं। उनके मुताबिक, संजय यादव और रमीज ने उन पर लगातार दबाव बनाया और उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई।

किसने निकाला रोहिणी आचार्य को घर से बाहर?

पत्रकारों से बात करते हुए रोहिणी ने कहा कि,

आप जाकर संजय, रमीज और तेजस्वी यादव से पूछिए। उन्हीं लोगों ने मुझे परिवार से निकाला है। इन लोगों को कोई रिस्पॉन्सिबिलिटी नहीं लेनी है। पूरी दुनिया पूछ रही है कि पार्टी का ऐसा हाल क्यों हुआ, और मैं जब सवाल करती हूं तो मुझे ही गलत ठहरा दिया जाता है।

खास बात यह है कि रोहिणी ने यह भी कहा कि जो लोग खुद को ‘चाणक्य’ बताते हैं, उन्हीं से सवाल किया जाए कि पार्टी कैसे नीचे गई।

ये भी पढ़ें: लालू परिवार में बगावत, तेजस्वी की हार के बाद रोहिणी आचार्य का बड़ा ऐलान; क्या है परिवार टूटने की असली वजह?

Tej Pratap Reaction on Rohini Acharya – “दिल की आहत अब अग्नि बन चुकी है”

हालात तब और बिगड़े जब तेज प्रताप यादव ने जनशक्ति जनता दल के इंस्टाग्राम पेज के जरिए अपना गुस्सा जाहिर (Tej Pratap Reaction on Rohini Acharya) किया। उन्होंने लिखा,

कल की घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है। मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया, लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह असहनीय है।

उन्होंने आगे कहा कि जब से उन्हें रोहिणी बहन के साथ हुए व्यवहार की जानकारी मिली, उनके भीतर गुस्सा बढ़ता ही गया। तेज प्रताप ने लिखा

दिल की आहत अब अग्नि बन चुकी है। इन चंद चेहरों ने तेजस्वी की बुद्धि पर भी पर्दा डाल दिया है। इस अन्याय का परिणाम बेहद भयावह होगा।

गौरतलब है कि उन्होंने अपने पोस्ट में कई लोगों को “जयचंद” तक कह दिया, जो परिवार में गंभीर मतभेद का संकेत है।

ये भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, RJD में लौटने से बेहतर मौत, तेजस्वी को लेकर कही ये बात

तेज प्रताप का लालू यादव से आग्रह, “एक संकेत दीजिए पिता जी”

तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में लालू यादव से सीधी अपील करते हुए लिखा,

मैं माननीय RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेरे पिता, मेरे राजनीतिक गुरु लालू प्रसाद जी से आग्रह करता हूं… पिता जी, एक संकेत दीजिए। आपका केवल एक इशारा और बिहार की जनता इन जयचंदों को जमीन में गाड़ देगी।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी पार्टी की नहीं, बल्कि परिवार के सम्मान, बेटी की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई है।

रोहिणी आचार्य ने कहा “मुझे अनाथ बना दिया गया”

रोहिणी आचार्य ने आज एक और पोस्ट किया, जो और भी भावुक रहा। उन्होंने लिखा,

कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया। गंदी गालियां दी गईं, चप्पल उठाकर मारने की कोशिश हुई। मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया और इसी वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी।

उन्होंने आगे लिखा कि,

वो मजबूर होकर अपने माता-पिता और बहनों को रोते हुए छोड़ आईं, मेरा मायका मुझसे छीन लिया गया। मुझे अनाथ बना दिया गया।

उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अब घर बैठे बदलें अपने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर, जानें पूरी प्रक्रिया और फ्री अपडेट ऑफर

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें