बक्सर पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार, 8 संगीन मामलो में नामजद और सालों से था फरार

बक्सर पुलिस ने 25 हजार के इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार, 8 संगीन मामलो में नामजद और सालों से था फरार

Buxar Criminal Vijay Pandey Arrest: बक्सर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के टॉप-टेन अपराधियों में शामिल और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है। यह अपराधी लंबे समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा था और उस पर हत्या से लेकर डकैती तक के गंभीर मामले दर्ज थे। इस गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और पुलिस की रणनीति की जमकर सराहना हो रही है।

कौन है 25 हजार का इनामी अपराधी विजय पांडेय?

बक्सर पुलिस ने जिले के टॉप-टेन अपराधियों में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। यह गिरफ्तारी ब्रह्मपुर चौरास्ता के पास गुप्त सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बगेन गोला थाना क्षेत्र के पोखरहा गांव निवासी विजय पांडेय, पिता स्वर्गीय शिव परसन पांडेय के रूप में हुई है।

गौरतलब है कि विजय पांडेय लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी। आखिरकार पुलिस को सही समय पर मिली सूचना ने इस कार्रवाई को सफल बना दिया।

ये भी पढ़ें: बक्सर में NH-922 पर भीषण हादसा, बालू लदे टेलर में घुसा तेज रफ्तार ट्रक; केबिन काटकर निकालने पड़े लोग

विजय पांडेय का आपराधिक रिकार्ड

डुमरांव के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता कर विजय पांडेय की गिरफ्तारी की पुष्टि की और उसके आपराधिक रिकॉर्ड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि विजय पांडेय पर बगेन गोला थाना में सात और मुरार थाना में एक, यानी कुल आठ गंभीर मामले दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराएं शामिल हैं।

Buxar Police Arrested Criminal Vijay Pandey
पुलिस गिरफ्त में 25 हजार का इनामी अपराधी विजय पांडेय

सभी मामलों में उसकी जमानत पहले ही खारिज हो चुकी थी, इसके बावजूद वह (Vijay Pandey) लंबे समय तक पुलिस को चकमा देकर फरार बना रहा। हालांकि इस बार पुलिस की सटीक योजना और मजबूत घेराबंदी के आगे उसकी चाल नहीं चली और आखिरकार वह कानून के शिकंजे में आ ही गया।

पुलिस की सटीक रणनीति से दबोचा गया Vijay Pandey

बता दें कि पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी (Buxar Criminal Vijay Pandey Arrest) के लिए एक विशेष जांच टीम बनाई गई थी। हालांकि यह काम आसान नहीं था, लेकिन पुलिस ने वैज्ञानिक तरीके से जांच करते हुए और लगातार मुखबिरों की मदद से आरोपी की हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी।

ये भी पढ़ें: बक्सर में होटल पार्टी बनी आफत, लाइसेंसी राइफल से फायरिंग, होटल मालिक समेत 3 गिरफ्तार

इसी बीच सूचना मिली कि विजय पांडेय ब्रह्मपुर इलाके में देखा गया है। खबर मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आ गई और तुरंत इलाके की घेराबंदी कर ब्रह्मपुर चौरास्ता के पास से उसे पकड़ लिया।

इस पूरी कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पोलस्त कुमार, पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार, बगेन गोला थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह, जिला सूचना इकाई के मंगलेश कुमार, मधुकर, चंदन कुमार, जिला सूचना इकाई की टीम और बगेन गोला थाना के सशस्त्र जवान शामिल थे। गौरतलब है कि मजबूत टीमवर्क और सटीक सूचना के दम पर ही पुलिस इस बड़े अपराधी तक पहुंच सकी।

जमीन विवाद बना खून-खराबे की वजह, गांव में 8 साल से तनाव

बताया जाता है कि पोखरहा गांव में दयाशंकर पांडेय और उनके पट्टीदार छोटक पांडेय के परिवारों के बीच वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद ने पिछले आठ वर्षों में हिंसक रूप ले लिया है।

ये भी पढ़ें: बेखौफ बदमाशों ने बक्सर में बरसाईं गोलि, एक की मौके पर मौत, दूसरा जिंदगी से जूझ रहा

इस जमीन विवाद में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है और गांव लगातार हिंसा की चपेट में रहा है। पुलिस के अनुसार, विजय पांडेय पर दर्ज अधिकतर आपराधिक मामले इसी जमीन विवाद से जुड़े हुए हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp