दमदार लुक, पावरफुल इंजन और तगड़े फीचर्स के साथ टोयोटा ने पेश की नई Land Cruiser FJ, जानिए भारत में कब मिलेगी ये छोटी फॉर्चूनर
Toyota SUV: टोयोटा ने हाल ही में अपनी नई लैंड क्रूजर FJ (Toyota Land Cruiser FJ) को ग्लोबल स्तर पर पेश किया है, जो एक कॉम्पैक्ट और दमदार ऑफ-रोड SUV है। ये SUV खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए डिज़ाइन की गई है जो लैंड क्रूजर की ऑफ-रोडिंग क्षमता का अनुभव एक छोटे और किफायती पैकेज में करना चाहते हैं।
Toyota Land Cruiser FJ का डिज़ाइन और फीचर्स
Toyota Land Cruiser FJ का डिज़ाइन पुराने FJ क्रूजर से प्रेरित है, जिसमें बॉक्सी और मजबूत लुक दिया गया है। इसमे दो अलग-अलग फ्रंट डिज़ाइन विकल्प उपलब्ध हैं, यानि एक में गोल हेडलाइट्स हैं जो रेट्रो लुक देते हैं, जबकि दूसरे में आयताकार हेडलाइट्स और C-शेप LED DRLs हैं जो मॉडर्न अपील प्रदान करते हैं। दोनों वेरिएंट्स में सिम्पल ग्रिल और मजबूत प्लास्टिक बम्पर हैं।
साइड प्रोफाइल में मसलर फेंडर फ्लेयर, मोटी क्लैडिंग और बॉक्सी सिल्हूट है, जो इसके बड़े भाई की याद दिलाता है। टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील, C-शेप टेल लाइट्स और मजबूत रियर बम्पर इसके ऑफ-रोड कैरेक्टर को और भी मजबूत बनाते हैं। दिलचस्प बात यह है कि दोनों कोनों पर बम्पर को हटाया जा सकता है, जिससे ट्रेल रन के बाद क्षतिग्रस्त हिस्सों को बदलना आसान और सस्ता हो जाता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
लैंड क्रूजर FJ में 2.7-लीटर, चार-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है जो 161 हॉर्सपावर और 246 न्यूटन-मीटर टॉर्क उत्पन्न करता है। यह इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और पार्ट-टाइम फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है। SUV IMV प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो हिलक्स और फॉर्च्यूनर के साथ साझा किया गया है।
भारत में कब लॉन्च होगी Toyota Land Cruiser FJ?
टोयोटा ने भले ही अभी तक लैंड क्रूजर FJ की भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की हो, लेकिन इसके आने की उम्मीदें तेज़ी से बढ़ रही हैं। हाल ही में कंपनी ने भारतीय बाजार के लिए Urban Cruiser Hyryder Aero Edition लॉन्च किया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि टोयोटा नए मॉडल्स को लेकर गंभीर है।
बता दें कि Toyota Land Cruiser FJ का साइज और फीचर भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के बिल्कुल अनुरूप है। यानि कॉम्पैक्ट डिज़ाइन, दमदार इंजन और ऑफ-रोड क्षमता के साथ यह SUV भारतीय सड़कों पर फॉर्च्यूनर से नीचे के सेगमेंट में एक नया विकल्प बन सकती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि टोयोटा जल्द ही इस “बेबी लैंड क्रूजर” को भारत में पेश कर सकती है।
ये भी पढ़ें: Mahindra Thar या Maruti Jimny, जानिए कौन-सी SUV है आपके लिए बेहतर?
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
