20Kmpl माइलेज और 10 लाख से कम कीमत में लॉन्च हुई टोयोटा की नई 7-सीटर कार

20Kmpl माइलेज और 10 लाख से कम कीमत में लॉन्च हुई टोयोटा की नई 7-सीटर कार

अगर आप बड़ी फैमिली के लिए एक सस्ती और भरोसेमंद 7-सीटर कार लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। मशहूर ऑटो कंपनी टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय MPV टोयोटा रूमियन को पहले से ज्यादा सस्ता बना दिया है। कंपनी ने इसका नया बेस वेरिएंट Toyota Rumion E लॉन्च किया है, जिसकी कीमत पहले से करीब 95 हजार रुपये कम है।

खास बात है कि टोयोटा के रूमियन ई वेरिएंट में कई जरूरी फीचर्स भी मिलते हैं, जिससे यह फैमिली कार खरीदने वालों के लिए और आकर्षक बन गई है।

कैसा है टोयोटा रूमियन का डिज़ाइन?

टोयोटा रूमियन असल में मारुति सुज़ुकी एर्टिगा का रीबैज्ड मॉडल है, हालांकि कंपनी ने इसे थोड़ा अलग लुक देने के लिए कुछ बदलाव किए हैं। कार के सामने की तरफ नया ग्रिल और नया बंपर डिज़ाइन दिया गया है, जो काफी हद तक टोयोटा के Innova Crysta की याद दिलाता है।

इसके साथ नया फॉग लैंप हाउसिंग और ग्रिल के चारों तरफ क्रोम पट्टी भी दी गई है, जिससे इसका फ्रंट ज्यादा प्रीमियम नजर आता है। साइड प्रोफाइल लगभग पहले जैसी ही है, लेकिन इसमें अलग डिज़ाइन वाले डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे थोड़ा अलग पहचान देते हैं।

पीछे की तरफ सिर्फ कंपनी का लोगो बदला गया है जबकि बंपर पहले जैसा ही रखा गया है। अंदर की बात करें तो केबिन में वही डैशबोर्ड लेआउट मिलता है जो एर्टिगा में मिलता है, लेकिन इसमें टोयोटा की बैजिंग और वही रंग संयोजन दिया गया है। सीटिंग लेआउट भी बिल्कुल वैसा ही है, जिसकी वजह से यह एक आरामदायक 7 सीटर फैमिली कार के रूप में सामने आती है।

ये भी पढ़ें: कितना अलग है टोयोटा Ebella की E1, E2 और E3 वेरिएंट? जानें रेंज, फीचर्स और मॉडल की पूरी डिटेल

टोयोटा रूमियन ई वेरिएंट के फीचर्स

टोयोटा रूमियन के नए ई वेरिएंट (Toyota Rumion E) को एंट्री लेवल मॉडल के तौर पर पेश किया गया है, लेकिन इसमें रोजमर्रा की जरूरत के कई अहम फीचर्स दिए गए हैं। इस एमपीवी में हैलोजन प्रोजेक्टर हेडलैम्प, एलईडी टेल लाइट, 15 इंच के स्टील व्हील कवर और ड्यूल टोन इंटीरियर मिलता है, जिससे कार का लुक काफी अच्छा लगता है।

इसके अलावा सभी चारों दरवाजों में पावर विंडो दी गई हैं, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान सुविधा रहती है। ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए इसमें टिल्ट एडजस्टेबल स्टीयरिंग, पावर्ड आउटसाइड रियर व्यू मिरर और मैन्युअली एडजस्ट होने वाला इनसाइड रियर व्यू मिरर भी दिया गया है। मनोरंजन के लिए कार में ब्लूटूथ, FM और USB सपोर्ट वाला बेसिक एंटरटेनमेंट सिस्टम और स्पीकर्स दिए गए हैं।

सुरक्षा के लिहाज से भी यह एमपीवी मजबूत मानी जा रही है, क्योंकि इसमें 6 एयरबैग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम और हिल होल्ड असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, कीमत कम रखने के लिए इस वेरिएंट में कुछ एडवांस सुविधाएं नहीं दी गई हैं।

इंजन और परफॉरमेंस

टोयोटा रूमियन में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 103 हॉर्सपावर की ताकत और 139 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस वेरिएंट में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। हालांकि, गौरतलब है कि एंट्री लेवल वेरिएंट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स या CNG ऑप्शन नहीं दिया गया है। फिर भी, रोजमर्रा की फैमिली ड्राइव और शहर में चलाने के लिए यह इंजन काफी संतुलित माना जाता है।

ये भी पढ़ें: 540km रेंज, प्रीमियम डिज़ाइन और लेटेस्ट फीचर्स के साथ आ रहा है टोयोटा का Urban Cruiser EV, जानें कीमत और परफॉर्मेंस

Toyota Rumion E की कीमत

टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय 7-सीटर एमपीवी टोयोटा रूमियन का नया एंट्री-लेवल वेरिएंट E लॉन्च किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत अब 9.56 लाख रुपये है। इस नए वेरिएंट के आने से रूमियन पहले से लगभग 95 हजार रुपये सस्ती हो गई है, जिससे अधिक लोग इसे खरीदने में आसानी महसूस करेंगे।

हालाकी, यह बेस वेरिएंट है इसलिए कुछ प्रीमियम सुविधाएं इसमें नहीं दी गई हैं, लेकिन रोजमर्रा की जरूरी सुविधाएं पूरी तरह मौजूद हैं। गौरतलब है कि अब टोयोटा रूमियन भारतीय बाजार में कुल चार वेरिएंट (E, S, G और V) में उपलब्ध है, और इच्छुक ग्राहक इसे कंपनी की वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप से आसानी से बुक कर सकते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp