कितना अलग है टोयोटा Ebella की E1, E2 और E3 वेरिएंट? जानें रेंज, फीचर्स और मॉडल की पूरी डिटेल
Toyota Urban Cruiser Ebella Variants: भारत में इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अब मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। Toyota ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella के साथ ऐसा दांव चला है, जिसने लॉन्च से पहले ही लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है। 500 किमी से ज्यादा की रेंज, तीन अलग-अलग वेरिएंट ग्रेड और Battery as a Service जैसा नया कॉन्सेप्ट इसे बाकी EVs से अलग बनाता है।
सवाल सिर्फ इतना है कि Ebella का कौन सा वेरिएंट आपके लिए सही रहेगा? ऐसे में आइए जानते हैं की Ebella के E1, E2 और E3 वेरिएंट में असली फर्क क्या है?
तीन वेरिएंट ग्रेड में आएगी Toyota Ebella
बता दें कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) की Urban Cruiser Ebella, EV-फोकस्ड प्लेटफॉर्म पर बनी है और टॉप वेरिएंट में 543 किमी (ARAI) तक की रेंज देने का दावा करती है। वहीं Ebella को तीन वेरिएंट ग्रेड E1, E2 और E3 में लाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: ट्रिपल स्क्रीन, 500KM रेंज और AWD के साथ आएगी Tata की दमदार इलेक्ट्रिक SUV, जानिए लॉन्च, फीचर्स और कीमत
Grade E1
Grade E1 बेस वेरिएंट होगा, जिसमें सिर्फ 49 kWh बैटरी, 142 hp की मोटर और 189 Nm टॉर्क मिलेगा, लेकिन इसमें Level 2 ADAS, 18-इंच एयरो व्हील्स और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे प्रीमियम फीचर्स नहीं होंगे, जिससे यह उन लोगों के लिए बेहतर है जो कम कीमत में Toyota की EV टेक्नोलॉजी चाहते हैं।
Grade E2
Grade E2 मिड-लेवल वेरिएंट है, जहां से Ebella ज्यादा पावरफुल बन जाती है, क्योंकि इसमें 49 kWh और 61 kWh दोनों बैटरी ऑप्शन मिलेंगे और पावर बढ़कर 171 hp हो जाती है, खास बात यह है कि बैटरी छोटी हो या बड़ी, पावर एक जैसी रहती है और 61 kWh बैटरी में 543 किमी तक की रेंज मिल सकती है।
Grade E3
Grade E3, Ebella का टॉप वेरिएंट माना जा रहा है, जिसमें 171 hp की मोटर, दोनों बैटरी विकल्प, Level 2 ADAS, 18-इंच एयरो अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ और ज्यादा टेक-लोडेड केबिन मिलने की उम्मीद है, हालांकि Toyota ने अभी सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इतना तय है कि E3 उन ग्राहकों के लिए होगा जो EV में किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहते।
ये भी पढ़ें: अब भारत में बनेगी मर्सिडीज की अल्ट्रा-लक्जरी कार Maybach GLS, 42 लाख रुपये सस्ती होगी SUV
Toyota Ebella में BaaS मॉडल से EV खरीदना होगा सस्ता
Toyota ने साफ कर दिया है कि उसकी नई इलेक्ट्रिक SUV Ebella को BaaS यानी बैटरी ऐज ए सर्विस विकल्प के साथ उतारा जाएगा। इसका मतलब यह है कि ग्राहक कार तो खरीदेंगे, लेकिन बैटरी अलग से सब्सक्रिप्शन पर मिलेगी। इस मॉडल में हर महीने तय दूरी या प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान करना होगा, जिससे शुरुआती कीमत काफी कम हो सकती है।
अनुमान है कि Toyota Ebella की शुरुआती लागत करीब 10 से 12 लाख रुपये तक आ सकती है। खास बात यह भी है कि जो ग्राहक पूरी EV यानी बैटरी समेत कार खरीदना चाहेंगे, उन्हें Toyota की ओर से 8 साल की बैटरी वारंटी दी जाएगी, जिससे भरोसा और बढ़ जाता है।
कितनी होगी Urban Cruiser Ebella की कीमत?
हालांकि Toyota के Urban Cruiser Ebella की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन Battery as a Service (BaaS) मॉडल की वजह से इसकी शुरुआती कीमत काफी कम रखी जा सकती है। यही वजह है कि यह Tata और MG की इलेक्ट्रिक SUVs को सीधी चुनौती देती नजर आ रही है।
ये भी पढ़ें: ₹13.29 लाख में Tata Safari पेट्रोल, खरीदने से पहले जानें बेस वेरिएंट के फीचर्स, इंजन और सेफ्टी डिटेल
Ebella को इस तरह डिजाइन किया गया है कि पहली बार EV खरीदने वाले ग्राहक भी इसे आसानी से अपना सकें। E1 वेरिएंट बजट फ्रेंडली है, E2 उन लोगों के लिए है जो परफॉर्मेंस और फीचर्स का सही बैलेंस चाहते हैं, जबकि E3 प्रीमियम EV एक्सपीरियंस देता है। अगर Toyota ने कीमत सही जगह रख दी, तो Ebella भारतीय EV बाजार में बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकती है।