540km रेंज, प्रीमियम डिज़ाइन और लेटेस्ट फीचर्स के साथ आ रहा है टोयोटा का Urban Cruiser EV, जानें कीमत और परफॉर्मेंस

540km रेंज, प्रीमियम डिज़ाइन और लेटेस्ट फीचर्स के साथ आ रहा है टोयोटा का Urban Cruiser EV, जानें कीमत और परफॉर्मेंस

Toyota Urban Cruiser EV: जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser EV को भारत में 20 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है। हालाकी, यह SUV मारुति e Vitara पर आधारित है, मगर इसमें कई ऐसे बदलाव किए गए हैं जो इसे खास और प्रीमियम लुक देते हैं। खास बात है की Toyota इस मॉडल के जरिए तेजी से बढ़ते मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में अपनी पहचान बनाना चाहती है।

Toyota Urban Cruiser EV का डिजाइन

Urban Cruiser EV का डिज़ाइन मारुति e Vitara के समान है, लेकिन Toyota ने इसे अलग पहचान देने के लिए बदलाव किए हैं। बाहरी डिज़ाइन की बात करें तो ये बेहद आकर्षक और प्रीमियम है। इसमें नया फ्रंट बंपर और स्लिक LED हेडलाइट्स लगाए गए हैं, साथ ही LED DRLs ब्लैक ट्रिम में शानदार दिखते हैं।

SUV की मजबूत और मस्कुलर स्टांस इसे सड़क पर अलग पहचान देती है। रियर में व्रैपअराउंड LED टेललाइट्स और एयरो-ऑप्टिमाइज्ड 18-इंच अलॉय व्हील्स इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं, जो इसे देखने में ही लोगों का ध्यान खींच लें।

ये भी पढ़ें: Thar Facelift से लेकर Mahindra की बेबी स्कॉर्पियो तक, जानें 2026 में आने वाली टॉप 10 SUV

इंटीरियर और केबिन फीचर्स

Toyota Urban Cruiser EV का केबिन और इंटीरियर डिजाइन प्रीमियम और यूज़र-फ्रेंडली है। इसमें असिमेट्रिकल डैशबोर्ड और डुअल-स्क्रीन लेआउट दिया गया है, साथ ही सॉफ्ट-टच मैटेरियल्स और लेदरट अपहोल्स्ट्री इसे और भी लक्ज़री लुक देती है। क्लाइमेट और मीडिया के लिए फिजिकल बटन्स मौजूद हैं, और फ्लोटिंग सेंटर कंसोल के साथ कई स्टोरेज स्पेस भी मिलते हैं।

गौरतलब है की UK-स्पेक वर्ज़न के अनुसार इसमें 310 लीटर तक बूट स्पेस, चार्जिंग केबल के लिए अलग स्टोरेज और फुल-साइज स्पेयर व्हील भी शामिल है, जो लंबे सफर को आसान बनाता है।

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

Toyota Urban Cruiser EV में दो बैटरी विकल्प 49kWh और 61kWh, मिलने की संभावना है। जो फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती हैं। ये SUV 144hp से 174hp की पावर देने में सक्षम होगी। गौरतलब है की एक बार पूरी चार्जिंग पर यह कार लगभग 540km की ARAI-क्लेम्ड रेंज देती है, जिससे लंबी दूरी की ड्राइव भी आरामदायक और भरोसेमंद बन जाती है।

ये भी पढ़ें: अब भारत में बनेगी मर्सिडीज की अल्ट्रा-लक्जरी कार Maybach GLS, 42 लाख रुपये सस्ती होगी SUV

Toyota Urban Cruiser EV के फीचर्स

Toyota के इस EV में आपको लेटेस्ट तकनीक और प्रीमियम सुरक्षा का बेजोड़ कॉम्बिनेशन मिलेगा। SUV में 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच की टचस्क्रीन है, जो Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करती है। इसके साथ ही वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, फिक्स्ड ग्लास रूफ और एम्बियंट लाइटिंग जैसी फीचर्स भी हैं, जो ड्राइविंग को और आरामदायक बनाती हैं। कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और मल्टीपल ड्राइव मोड्स इसे स्मार्ट और फ्लेक्सिबल बनाते हैं।

सुरक्षा की बात करें तो इसमें सात एयरबैग्स, लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर, ESC, ट्रैक्शन कंट्रोल, TPMS और ABS+EBD जैसे एडवांस फीचर्स मौजूद हैं, जो ड्राइवर और पैसेंजर्स दोनों को हर सिचुएशन में सुरक्षा का भरोसा देते हैं।

कितना है कीमत?

बता दें की Toyota अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser EV भारत में 19 लाख से 25 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत के साथ पेश करने जा रही है, जो मारुति e Vitara के करीब है। हालाकि, यह SUV सिर्फ कीमत में ही नहीं, बल्कि फीचर्स और परफॉर्मेंस में भी अपने प्रतिस्पर्धियों को टक्कर देगी।

ये भी पढ़ें: सिर्फ ₹10,000 EMI में मिल रही है Tata की पावरफुल SUV, जानें पूरा ऑफर और इसके फीचर्स

इसके प्रमुख मुकाबले में शामिल हैं Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6, MG ZS EV, Tata Curvv EV, VinFast VF6 और मारुति e Vitara। खास बात है की यह मॉडल भारतीय इलेक्ट्रिक SUV मार्केट में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए तैयार है।

Jai Jagdamba News Whatsapp