ट्रंप के नए फैसले से हिला क्रिप्टो बाजार, Bitcoin में 8% और Etherium में 5% की कीमतों में बड़ी गिरावट

ट्रंप के नए फैसले से हिला क्रिप्टो बाजार, Bitcoin में 8% और Etherium में 5% की कीमतों में बड़ी गिरावट

Trump Tariff Impact: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया फैसले ने वैश्विक वित्तीय बाजारों के साथ-साथ क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को भी हिला कर रख दिया (Trump Tariff Impact on Crypto) है। बता दें कि शुक्रवार को बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमत में करीब 8.4% की गिरावट आई और यह 104,782 डॉलर तक फिसल गया।

हालांकि, बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी दिखी और यह 114,000 डॉलर तक पहुंच गया। वहीं दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथेरियम (Ethereum) में भी 5.8% की गिरावट दर्ज की गई और इसकी कीमत 3,637 डॉलर तक आ गई।

डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से बढ़ा ट्रेड वॉर

गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने 1 नवंबर से चीन के सामान पर 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका में बने सभी क्रिटिकल सॉफ्टवेयर पर एक्सपोर्ट कंट्रोल लागू करने का ऐलान भी किया है। खास तौर पर, यह कदम उस समय आया है जब चीन ने रेयर अर्थ मिनरल्स पर निर्यात प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। ये मिनरल्स तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए बेहद अहम माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: अरविंद श्रीनिवास बने भारत के सबसे युवा अरबपति, AI से बनाई 21,190 करोड़ की संपत्ति

ट्रंप सरकार इससे पहले ही 30% टैरिफ लगा चुकी थी, लेकिन अब अतिरिक्त 100% टैरिफ जोड़ने के बाद चीनी सामान पर कुल 130% टैक्स लगेगा। इससे दोनों देशों के बीच चल रहा ट्रेड वॉर (Trade War) और गहराता नजर आ रहा है।

CoinMarketCap के अनुसार वर्तमान क्रिप्टो कीमतें (Trump Tariff Impact on Crypto)

क्रिप्टोकरेंसीमौजूदा कीमत (डॉलर में)24h गिरावट (%)Market Cap (USD)
Bitcoin$112,384.757.74%$2.24T
XRP$2.4413.5%$146.37B
Solana$182.4417.83%$99.7B
Aster$1.3218.98%$2.25B
Ethereum$3,818.9712.35%$460.96B

बता दें कि बिटकॉइन अभी भी मार्केट वैल्यू के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है, जबकि ईथेरियम दूसरे स्थान पर है।

वैश्विक बाजारों पर भी दिखा असर

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ती आर्थिक तनातनी का असर सिर्फ क्रिप्टो (Trump Tariff Impact on Crypto) पर नहीं, बल्कि शेयर बाजारों पर भी पड़ा। रॉयटर्स के अनुसार, S&P 500 इंडेक्स में 2.71% की गिरावट, नैस्डेक 3.56% टूटा और डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.9% की गिरावट दर्ज की गई। ये आंकड़े दिखाते हैं कि निवेशकों में अनिश्चितता और डर बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें: भारत पर मंडरा रहा है नया खतरा, अमेरिका देने जा रहा है पाकिस्तान को घातक AMRAAM Missile

विश्लेषकों का कहना है कि अगर अमेरिका और चीन के बीच यह ट्रेड वॉर लंबे समय तक चलता रहा, तो इसका असर क्रिप्टो मार्केट, ग्लोबल इकॉनमी और टेक इंडस्ट्री पर गहराई से पड़ सकता है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट अस्थायी (temporary) हो सकती है और मार्केट धीरे-धीरे स्थिर हो जाएगा।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें