Union Budget 2026: मोबाइल, कपड़े से लेकर EV तक होंगे सस्ते, शराब और खनिज महंगे, जानिए पूरी लिस्ट

Union Budget 2026: मोबाइल, कपड़े से लेकर EV तक होंगे सस्ते, शराब और खनिज महंगे, जानिए पूरी लिस्ट

Union Budget 2026: वर्ष 2026 का बजट देश के आम आदमी के लिए राहत और कुछ चीजों पर झटका लेकर आया है। दरसल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में बजट पेश करते हुए कस्टम ड्यूटी में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। इस बार सरकार का फोकस “मेक इन इंडिया” को बढ़ावा देने और आम उपभोक्ता की जेब पर बोझ कम करने पर रहा। हालांकि कुछ सेक्टर्स में महंगाई भी बढ़ने वाली है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि बजट के बाद आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में क्या सस्ता होगा और क्या महंगा।

Union Budget 2026: लगातार 9वीं बार बजट पेश

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार में वित्त मंत्री के तौर पर लगातार 9वां आम बजट पेश किया है। अपने बजट भाषण में उन्होंने साफ किया कि,

सरकार ऐसी वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटा रही है जो भारत में बनती हैं या जिनका सीधा फायदा घरेलू उद्योग और उपभोक्ताओं को मिलता है। टेक्सटाइल, लेदर और डिफेंस सेक्टर जैसे क्षेत्रों में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयात शुल्क में राहत दी जा रही है।

Budget 2026 में ये चीजें होंगी सस्ती

खास बात है कि कस्टम ड्यूटी घटने के बाद कई रोजमर्रा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी चीजें सस्ती हो सकती हैं।

कपड़े और लेदर सेक्टर को राहत

बजट 2026 में कपड़े और लेदर सेक्टर को बड़ी राहत दी गई है, जिसके बाद रेडीमेड कपड़े, लेदर आइटम, सिंथेटिक फुटवियर और चमड़े से बने कई उत्पाद सस्ते हो सकते हैं। कस्टम ड्यूटी में कटौती से घरेलू टेक्सटाइल और लेदर इंडस्ट्री को सीधा फायदा मिलेगा, जिससे देश में बने प्रोडक्ट्स को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: चांदी की कीमत ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, अब एक्सपर्ट्स दे रहे चेतावनी; निवेशकों के लिए बजी खतरे की घंटी

इसका असर आम लोगों की जेब पर भी साफ दिखेगा, क्योंकि अब बाजार में कपड़े और फुटवियर के ज्यादा सस्ते और बेहतर विकल्प उपलब्ध होने की उम्मीद है।

दवाएं होंगी ड्यूटी फ्री

कैंसर और शुगर जैसी गंभीर बीमारियों की 17 जीवन रक्षक दवाओं को पूरी तरह कस्टम ड्यूटी फ्री कर दिया गया है। यह फैसला स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

मोबाइल, EV और ग्रीन एनर्जी को बूस्ट

Union Budget 2026 में टेक्नोलॉजी और ग्रीन एनर्जी सेक्टर को बड़ी राहत दी गई है। हालांकि स्मार्टफोन की कीमतों में पहले से गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन बजट के बाद मोबाइल और भी सस्ते हो सकते हैं। सरकार ने लिथियम आयन सेल, मोबाइल बैटरियों, इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV), सोलर ग्लास और मिक्स्ड गैस CNG से जुड़े प्रोडक्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है।

इससे न सिर्फ मोबाइल और EV की कीमतों पर असर पड़ेगा, बल्कि देश में रिन्यूएबल एनर्जी और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को भी तेजी मिलेगी। गौरतलब है कि इन फैसलों से आने वाले समय में आम लोगों को कम खर्च में नई टेक्नोलॉजी अपनाने का मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: 1 फरवरी से बदल जाएंगे देश में कई बड़े नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर

सफर और घरेलू उपकरण भी सस्ते

बजट 2026 के बाद आम लोगों के सफर और घरेलू जरूरतों पर भी राहत मिलने वाली है। माइक्रोवेव ओवन जैसे घरेलू उपकरणों पर कस्टम ड्यूटी घटने से इनके दाम कम हो सकते हैं, वहीं विमानों के ईंधन पर राहत मिलने से विदेश यात्रा की लागत भी धीरे-धीरे घटने की उम्मीद है।

हालांकि एयर टिकट तुरंत सस्ते नहीं होंगे, लेकिन एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले महीनों में इसका असर दिखेगा और यात्रियों को बेहतर और किफायती विकल्प मिल सकते हैं।

Budget 2026 में क्या होगा महंगा?

Budget 2026 में सरकार ने शराब पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया है, जिससे आने वाले दिनों में इसके दाम बढ़ सकते हैं और राज्यों के राजस्व में इजाफा होने की उम्मीद है। इसके अलावा मेटल स्क्रैप और कुछ खनिज उत्पादों पर भी ड्यूटी बढ़ाई गई है।

इससे कंस्ट्रक्शन और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की लागत बढ़ सकती है, जिसका असर आगे चलकर घर, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: अब बिना गारंटी सरकार दे रही 90,000 तक लोन, मिलेगा क्रेडिट कार्ड और ब्याज में छूट

सरकार का फोकस क्या है?

बजट 2026 में सरकार चाहती है कि देश में घरेलू उत्पादन तेज़ी से बढ़े और इंपोर्ट पर निर्भरता धीरे-धीरे कम हो। इसी वजह से हेल्थ सेक्टर, ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल और टेक्नोलॉजी से जुड़े उद्योगों को खास बढ़ावा दिया जा रहा है। जिन सेक्टर्स में महंगाई बढ़ने वाली है, वहां सरकार का मानना है कि इससे घरेलू कंपनियों को मजबूती मिलेगी और लंबे समय में देश की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।

Jai Jagdamba News Whatsapp