उत्तर प्रदेश में 12वीं पास महिलाओं के लिए बंपर वैकेंसी, 8 जिलों में सहायिका और कार्यकत्री के पदों पर करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में 12वीं पास महिलाओं के लिए बंपर वैकेंसी, 8 जिलों में सहायिका और कार्यकत्री के पदों पर करें आवेदन

UP Anganwadi Bharti 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए विभिन्न जिलों की आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी सहायिका और कार्यकत्री भर्ती 2025 (Anganwadi Recruitment 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बता दें कि यह भर्तियां बाल विकास परियोजना के तहत मानदेय आधारित होंगी। इस भर्ती में हापुड़, अमरोहा, ललितपुर, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, देवरिया और शामली जैसे जिलों में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

UP Anganwadi Bharti 2025: किस जिले में कितने पद निकले

गौरतलब है कि इस बार उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बड़ी संख्या में पद निकाले गए हैं। उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती में चयनित सहायिकाओं को ₹2250 मासिक मानदेय दिया जाएगा। नीचे सभी जिलों का पूरा विवरण दिया गया है:

जिलापद का नामकुल पदअंतिम तिथि
हापुड़आंगनवाड़ी सहायिका29027 नवंबर 2025
हापुड़आंगनवाड़ी कार्यकत्री4320 नवंबर 2025
सीतापुरआंगनवाड़ी कार्यकत्री381 दिसंबर 2025
देवरियाआंगनवाड़ी कार्यकत्री430 नवंबर 2025
अमरोहाआंगनवाड़ी कार्यकत्री1225 नवंबर 2025
ललितपुरआंगनवाड़ी कार्यकत्री2227 नवंबर 2025
सिद्धार्थनगरआंगनवाड़ी कार्यकत्री1324 नवंबर 2025
प्रतापगढ़आंगनवाड़ी कार्यकत्री1528 नवंबर 2025
शामलीआंगनवाड़ी सहायिका2421 दिसंबर 2025

ये भी पढ़ें: Railway Vacancy 2025-26: रेलवे में निकली 5800 से ज्यादा वैकेंसी, जानें आवेदन की तारीखें, फीस और चयन प्रक्रिया

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

बता दें कि UP Anganwadi Bharti 2025 में आवेदन के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है। केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकती हैं।

  • इंटरमीडिएट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंकन किया जाएगा।
  • उदाहरण के तौर पर, यदि किसी उम्मीदवार ने 45% अंक प्राप्त किए हैं, तो उसे 4.5 अंक मानें जाएंगे।
  • वहीं, ग्रेडिंग सिस्टम वाले अभ्यर्थियों के लिए प्रतिशत का निर्धारण शासनादेश के अनुसार किया जाएगा।

इस भर्ती में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
यदि ऐसे उम्मीदवार ग्राम सभा या वार्ड में उपलब्ध नहीं हैं, तो गरीबी रेखा से ऊपर की विधवा या तलाकशुदा महिलाओं को चयन का मौका मिलेगा।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: CBSE ने की 2026 बोर्ड परीक्षा की फाइनल डेटशीट जारी, जानिए कब होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 का आवेदन प्रक्रिया

जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करना चाहती हैं, वे नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करें:

  1. सबसे पहले upanganwadibharti.in वेबसाइट पर जाएं।
  2. अपना जिला चुनें और “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  4. फिर पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. सभी आवश्यक दस्तावेज़ जैसे – प्रमाण पत्र, अंकपत्र, आयु, जाति और निवास प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  6. ध्यान रखें कि किसी भी गलत जानकारी या अपूर्ण दस्तावेज़ के कारण आवेदन स्वतः निरस्त किया जा सकता है।
  7. एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन पत्र भर सकती है, एक से अधिक फॉर्म अमान्य होंगे।

ये भी पढ़ें: Maruti ने लॉन्च की नई स्कीम, अब सिर्फ ₹1999 की मासिक किस्त पर घर ले जाएं चमचमाती कार

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2025 पर ध्यान देने वाली बात यह है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी प्रकार का ऑफलाइन फॉर्म या अन्य वेबसाइट से आवेदन मान्य नहीं होगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन भरने से पहले नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें और दस्तावेजों की जांच अवश्य करें।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें