Renault Duster से लेकर Audi SQ8 तक, मार्च में लॉन्च होंगी कई धांसू कार, जानें लॉन्च डेट, कीमत और खास फीचर्स
Upcoming Car March 2026: मार्च 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए बेहद खास होने वाला है। दरसल इस महीने एक साथ कई बड़ी कंपनियां अपनी नई कारें पेश करने जा रही हैं। इस लिस्ट में मिडिल क्लास की पसंदीदा SUV से लेकर 1.5 करोड़ रुपये की लग्जरी गाड़ी तक शामिल है। ऐसे में अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
मार्च 2026 में लॉन्च होने वाली बड़ी कारें
इस महीने मिड-रेंज SUV से लेकर प्रीमियम और इलेक्ट्रिक सेगमेंट तक कई बड़े मॉडल भारतीय बाजार में दस्तक (Upcoming Car March 2026) देने जा रहे हैं। इनमें से कुछ कारों की कीमतों का ऐलान होगा, तो कुछ का आधिकारिक लॉन्च। हालाकी प्रतिस्पर्धा पहले से ही कड़ी है, लेकिन इन नई एंट्री से SUV और EV सेगमेंट और ज्यादा रोमांचक हो जाएगा।
Renault Duster 2026
मार्च 2026 की सबसे बड़ी ऑटो खबर मानी जा रही नई पीढ़ी की Renault Duster अब आखिरकार 17 मार्च को अपनी कीमत से पर्दा उठाने जा रही है। जनवरी में इसके भव्य अनावरण समारोह ने ही संकेत दे दिया था कि कंपनी इस बार जोरदार वापसी की तैयारी में है। माना जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत करीब 9.50 लाख से 10 लाख रुपये के बीच हो सकती है, जिससे यह सीधे Hyundai Creta को चुनौती देगी।
खास बात है कि कई शोरूमों पर इसके परीक्षण मॉडल पहुंचने लगे हैं, जिससे ग्राहकों का उत्साह और बढ़ गया है। नई डस्टर में पहले से ज्यादा आकर्षक डिजाइन, बेहतर केबिन जगह और नए सुविधाजनक फीचर देखने को मिल सकते हैं। कंपनी इसे ज्यादा प्रीमियम अंदाज और दमदार सड़क उपस्थिति के साथ पेश करना चाहती है ताकि मध्यम आकार की एसयूवी श्रेणी में अपनी पकड़ फिर से मजबूत कर सके।
Skoda Kushaq Facelift
Skoda India ने Kushaq facelift का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है और यह भी मार्च 2026 में मार्केट में आएगी. नया Kushaq कई डिजाइन और फीचर अपडेट के साथ पेश होगा. इस कार की फ्रंट फेसिया अब और आकर्षक होगी और इसमें इल्यूमिनेटेड ग्रिल मिलेगा, जो आउटगोइंग मॉडल में नहीं था.
कुशाक फेसलिफ्ट में पैनोरमिक सनरूफ, बेहतर अपहोल्स्ट्री और पिछले सीट पर मैसेज फीचर जैसी खूबियां जुड़ी हैं. कंपनी की योजना है कि इस SUV की कीमत लगभग 11 लाख से 19 लाख रुपये के बीच रखी जाए, जिससे यह मध्य वर्ग के उपभोक्ताओं के लिए भी किफायती रहे.
Toyota Ebella
टॉयोटा भी अपने पहले इलेक्ट्रिक SUV Toyota Ebella को इसी मार्च में भारत में पेश करने वाली है. बता दें की टोयोटा इस सेगमेंट में कदम रख रही है, जहां पहले से Maruti Suzuki e Vitara लॉन्च हो चुकी है.
Toyota Ebella 49 kWh और 61 kWh बैटरी विकल्पों के साथ आएगी और कंपनी का दावा है की एक बार चार्ज करने पर यह 543 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है. हालांकि Ebella का प्राइस अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन अनुमान है यह इलेक्ट्रिक SUV प्रतिस्पर्धी कीमत पर रखी जाएगी ताकि EV मार्केट में तेजी से पकड़ बना सके.
Nissan Tekton
निसान भी भारत में एक नई मिड-साइज़ SUV Nissan Tekton लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. बता दें की यह कार Renault Duster के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिससे यह कीमत और सेगमेंट में Duster को टक्कर दे सके. Nissan Tekton कंपनी के लिए भारत में बहुत महत्वपूर्ण मॉडल है, खासकर तब जब SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा बहुत तेज है.
माना जा रहा है की इसके कीमत भी नई Duster के करीब रखी जाएगी ताकि यह बेहतर सेल्स कर सके. इसके अलावा 2027 में इसी कार का तीन-रो वाला वेरिएंट भी लॉन्च होने की उम्मीद है.
Audi SQ8
Renault Duster के लॉन्च के दिन ही Audi SQ8 को भारतीय बाजार में पेश करने की योजना है. बता दें की यह ऑडी की साल की पहली बड़ी लॉन्च होगी और यह प्रीमियम SUV सेगमेंट में शानदार विकल्प साबित हो सकती है.
Audi SQ8 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन के साथ आएगी और इसमें Quattro all-wheel-drive सिस्टम मिलेगा, जो ड्राइविंग अनुभव को और मजबूत बनाता है. प्रीमियम सेगमेंट की इस SUV की कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये अनुमानित है.
आखिर किसे इंतजार करना चाहिए?
अगर आप 10 लाख के आसपास SUV लेने की सोच रहे हैं, तो Duster और Kushaq का इंतजार करना समझदारी हो सकती है। वहीं इलेक्ट्रिक कार की तलाश में हैं, तो Ebella बड़ा विकल्प बन सकती है। और अगर बजट की चिंता नहीं है, तो Audi SQ8 प्रीमियम अनुभव देने को तैयार है।
मार्च 2026 का महीना साफ संकेत दे रहा है कि भारतीय कार बाजार अब और ज्यादा प्रतिस्पर्धी होने वाला है। आने वाले हफ्तों में असली तस्वीर कीमतों के ऐलान के बाद साफ होगी।
