अब अपने रोज़मर्रा के खर्चों से करें कमाई, RuPay क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर होगा मोटा फायदा, जानें तरीका
RuPay Credit Card: अब आपकी रोज़मर्रा की UPI पेमेंट्स सिर्फ आसान नहीं बल्कि लाभकारी भी हो सकती हैं। खास बात है की RuPay क्रेडिट कार्ड से UPI पेमेंट करने पर आप हर लेन-देन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स कमा सकते हैं। हालाकि, कुछ बातें जानना ज़रूरी है ताकि आप अधिकतम लाभ उठा सकें।
क्या है RuPay क्रेडिट कार्ड
RuPay क्रेडिट कार्ड भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, और इसका मुख्य कारण है UPI के साथ आसान कनेक्शन। बता दें की अब आप अपने बैंक अकाउंट में बैलेंस न होने पर भी किसी भी दुकान या रिटेल स्टोर का QR कोड स्कैन करके सीधे अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट से पेमेंट कर सकते हैं। इस सुविधा से रोज़मर्रा के खर्चों पर रिवॉर्ड पॉइंट्स भी कमाए जा सकते हैं, जिससे आपका हर भुगतान और फायदेमंद बन जाता है।
RuPay क्रेडिट कार्ड के फायदे
RuPay क्रेडिट कार्ड आपके रोज़मर्रा के खर्चों को आसान और फायदेमंद बनाता है। इसे Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे UPI ऐप्स से जोड़कर सीधे QR कोड स्कैन करके भुगतान किया जा सकता है। UPI ट्रांजैक्शन पर भी आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स और कैशबैक मिलता है, जो सामान्य कार्ड में नहीं मिलते।
ये भी पढ़ें: अब बैंक में पैसे नहीं हैं तो क्या हुआ? UPI Circle से आसानी से कर पाएंगे पेमेंट, जानिए तरीका
हालाकि, इसकी लागत कम होती है और सुरक्षा के लिए 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन व UPI PIN जैसी अतिरिक्त सुरक्षा मौजूद है। इसके साथ ही एयरपोर्ट और रेलवे लाउंज एक्सेस, ईंधन अधिभार में छूट और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
कैसे मिलेंगे रिवॉर्ड पॉइंट्स?
UPI क्रेडिट कार्ड से रिवॉर्ड पॉइंट्स सिर्फ उन लेन-देन पर मिलते हैं जो किसी व्यापारी या रजिस्टर्ड बिज़नेस के साथ किए गए हों। हालाकि, दोस्तों को पैसे भेजना, ऑनलाइन वॉलेट रिचार्ज करना या किराया ट्रांसफर करना पर ये पॉइंट्स नहीं मिलेंगे।
कई बैंक UPI क्रेडिट कार्ड पेमेंट्स को रिटेल ट्रांज़ेक्शन मानते हैं, जिससे आप कार्ड स्वाइप की तरह रिवॉर्ड पॉइंट्स कमा सकते हैं। हालाकि कुछ बैंक UPI पेमेंट्स पर कम पॉइंट्स देते हैं, इसलिए हमेशा अपने बैंक की नियम और शर्तें ध्यान से देखें।
RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI से कैसे लिंक करें
RuPay क्रेडिट कार्ड को UPI से लिंक करना बेहद आसान हो गया है। आप Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM जैसे किसी भी लोकप्रिय UPI ऐप का इस्तेमाल करके मिनटों में अपना कार्ड जोड़ सकते हैं और तुरंत QR कोड के जरिए भुगतान शुरू कर सकते हैं। यह तरीका सरल होने के साथ-साथ सुरक्षित भी है, जिससे रोज़मर्रा के खर्चों पर आप आसानी से कंट्रोल और सुविधा दोनों पा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: अगर आपके पैन कार्ड में भी है ये गलती तो तुरंत करें सुधार, वरना देना पड़ेगा ₹10,000 का जुर्माना
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया:
- UPI ऐप खोलें: अपने फोन में Google Pay, PhonePe या Paytm ऐप खोलें।
- प्रोफ़ाइल/सेटिंग्स में जाएं: प्रोफ़ाइल फोटो या ‘Settings’ पर टैप करें।
- क्रेडिट कार्ड चुनें: ‘Link RuPay Credit Card on UPI’ या ‘Add Credit Card’ विकल्प चुनें।
- बैंक का चयन करें: अपने RuPay कार्ड जारी करने वाले बैंक को चुनें।
- विवरण दर्ज करें: कार्ड के अंतिम 6 अंक, एक्सपायरी डेट और CVV डालें।
- OTP और PIN: रजिस्टर्ड मोबाइल पर आया OTP डालें और 4 या 6 अंकों का UPI PIN सेट करें।
2025 के टॉप RuPay क्रेडिट कार्ड और उनके ऑफर्स
2025 में RuPay क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल अब और भी लाभकारी हो गया है। HDFC Tata Neu Infinity कार्ड UPI पेमेंट पर 1.5% न्यू कॉइन्स और टाटा ब्रांड्स पर 5% तक कैशबैक देता है, वहीं Jupiter Edge+ (CSB Bank) कार्ड लाइफटाइम फ्री होने के साथ UPI खर्चों और चुनिंदा ब्रांड्स पर 10% तक की छूट प्रदान करता है।
Axis Bank Fibe RuPay डिजिटल ट्रांज़ैक्शन पर 3% कैशबैक देता है, ICICI Coral RuPay कार्ड मूवी टिकट पर 25% छूट के साथ रिवॉर्ड पॉइंट्स देता है और Kotak UPI RuPay कार्ड हर ₹100 खर्च पर 3 रिवॉर्ड पॉइंट्स देता है। बता दें की अधिकांश कार्ड की वार्षिक फीस कम या शर्तों के साथ माफ होती है।
ये भी पढ़ें: अब बिना गारंटी सरकार दे रही 90,000 तक लोन, मिलेगा क्रेडिट कार्ड और ब्याज में छूट
बता दें की बैंक, रोज़ाना ट्रांज़ैक्शन की सीमा तय करते हैं और बिल समय पर न भरने पर ब्याज लागू होता है, रोज़मर्रा की खरीद जैसे किराना, फ़ार्मेसी बिल, डाइनिंग और छोटे रिटेल खर्चों पर इन कार्ड्स का इस्तेमाल करना सबसे फायदेमंद है। खास बात यह है की आप वही आसान QR कोड से पेमेंट करेंगे, लेकिन अब हर ट्रांज़ैक्शन पर कैशबैक या रिवॉर्ड भी कमा पाएंगे।
