India-US Trade Deal: भारत में हार्ले बाइक और लग्जरी कारें होंगी सस्ती, निर्यातकों को होगा बड़ा फायदा
US India Tariff Update: भारत और अमेरिका के बीच हुए द्विपक्षीय व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) से भारत में लग्जरी और हाई कैटेगरी वाहनों के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। खास बात है की हार्ले डेविडसन बाइकों और अमेरिकी लग्जरी कारों पर अब टैरिफ में भारी कटौती होगी। इसके साथ ही भारतीय निर्यातकों को भी फायदा होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस ट्रेड डील का पूरा असर और कौन-कौन से वाहन व सामान इससे प्रभावित होंगे।
हार्ले बाइकों पर टैरिफ खत्म, अब खरीदना होगा आसान
भारत और अमेरिका के बीच हुए नए द्विपक्षीय व्यापार समझौते (India-US Trade Deal) के तहत अब 800CC से 1600CC क्षमता वाली हार्ले डेविडसन बाइकों पर सभी आयात शुल्क हटा दिए गए हैं। बता दें की भारत में इन बाइकों का बाजार पहले ही सीमित था, इसलिए अब कोई आयात कोटा नहीं होगा और बाइक खरीदना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान को दिया बड़ा झटका, भारत के आधिकारिक नक्शे से कूटनीतिक गलियारों में हलचल तेज
खास बात है की अमेरिका से आने वाली अन्य हाई-कैटेगरी बाइकों पर भी रियायती टैरिफ लागू होगा, जिससे इनकी कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद है और बाइक शौकीनों के लिए यह एक बड़ी राहत साबित होगी।
लग्जरी और हाइब्रिड कारों पर घटेगा आयात शुल्क
बता दें की India-US Trade Deal के पहले दिन से ही अमेरिका से आने वाली हाई कैपेसिटी वाली कारों पर आयात शुल्क में बड़ी कटौती होगी। अधिकारियों के मुताबिक, 2,500 CC से अधिक डीजल और 3,000 CC क्षमता वाली पेट्रोल कारों का 66% टैरिफ घटकर 50% हो जाएगा।
यह राहत सिर्फ इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) और हाइब्रिड कारों के लिए है, इलेक्ट्रिक वाहनों पर लागू नहीं होगी। अगले दस सालों में यह शुल्क धीरे-धीरे घटकर 30% तक पहुँच जाएगा। इसके अलावा, अमेरिका से आने वाली शराब और स्पिरिट पर भी रियायती शुल्क लागू होगा। हालाकि यह यूरोपीय संघ को दिए जाने वाले शुल्क जितना कम नहीं है, लेकिन भारतीय बाजार में इसका असर साफ दिखाई देगा।
ये भी पढ़ें: सोना नहीं, ये 6 धातु हैं दुनिया के सबसे महंगे और दुर्लभ तत्व, इसके एक ग्राम की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
86 अरब डॉलर के निर्यात में से 74 अरब डॉलर पर लाभ
इस डील से भारत के निर्यातकों को भी लाभ होने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 2025 में भारत ने अमेरिका को कुल 86.5 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया। समझौते के अनुसार, इनमें से 30 अरब डॉलर के सामान पर रेसिप्रोकल टैरिफ घटकर 18% हो गया है।
गौरतलब है कि 4 अरब डॉलर मूल्य का सामान पहले से ही शुल्क मुक्त है, जबकि 40 अरब डॉलर के सामान पर शुल्क पहले से ही शून्य है। India-US Trade Deal पर हस्ताक्षर होने के बाद बाकी सामानों पर भी शुल्क शून्य कर दिया जाएगा।
