14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाया धमाल, SMAT 2025 में ठोका ताबड़तोड़ शतक, दुनिया को चौंकाने वाला नया रिकॉर्ड

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाया धमाल, SMAT 2025 में ठोका ताबड़तोड़ शतक, दुनिया को चौंकाने वाला नया रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi SMAT Century: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर ऐसा प्रदर्शन किया है जिसने विश्व क्रिकेट का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में महाराष्ट्र के खिलाफ वैभव ने नाबाद 108 रन ठोककर धमाका कर दिया। बता दें कि यह उनका करियर का तीसरा टी20 शतक है, और इस बार उन्होंने 61 गेंदों पर 7 छक्के और 7 चौकों के दम पर ये अद्भुत पारी खेली।

गौरतलब है कि इस पारी के साथ वैभव केवल 14 साल 250 दिन की उम्र में SMAT में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उनके प्रदर्शन के दम पर बिहार ने 3 विकेट पर 176 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। वैभव की इस पारी ने पृथ्वी शॉ की कप्तानी वाली महाराष्ट्र टीम के खिलाफ मैच का पूरा रुख बदल दिया।

14 की उम्र में तीन टी20 शतक

14 साल के वैभव सूर्यवंशी अब दुनिया के पहले ऐसे टीनेजर बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने इतनी कम उम्र में तीन T20 मैच में शतक लगाए हों। उन्होंने अभी तक सिर्फ 16 T20 मैच खेले हैं, लेकिन इन कम मैचों में भी उनकी चमक किसी सीनियर खिलाड़ी से कम नहीं दिख रहा है।

हालाँकि महाराष्ट्र के खिलाफ ये शतक उनकी सबसे धीमी सेंचुरी रही, लेकिन उन्होंने इससे पहले एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 में यूएई के खिलाफ सिर्फ 32 गेंदों में शतक लगाकर नया इतिहास रचा था।

ये भी पढ़ें: KL Rahul और Sanju Samson पर बड़ा फैसला, जानिए कौन बदलेगा टीम

उस धमाकेदार पारी में उन्होंने 42 गेंद पर 144 रन, 15 छक्के, 11 चौके जड़े और करीब 93 फीसदी रन सिर्फ बाउंड्री से कूट डाले थे। यह अब तक उनके करियर की सबसे बड़ी पारी है, और इसी वजह से वैभव को अब भारतीय क्रिकेट का अगला सुपरस्टार माना जाने लगा है।

IPL 2025 में भी दिखा चुके हैं तूफान

वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेट जगत ने पहली बार तब नोटिस किया जब IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी थी। उस मैच में उन्होंने मात्र 35 गेंदों में ताबड़तोड़ शतक जड़ते हुए IPL इतिहास का सबसे तेज भारतीय शतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

13 साल में IPL कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी

गौरतलब है कि 2025 के IPL ऑक्शन में वैभव ने इतिहास बनाया।

  • सिर्फ 13 साल की उम्र में IPL कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने
  • राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय जूनियर क्रिकेट में भी छाए रहे सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ T20 मैच ही नहीं, बल्कि घरेलू और जूनियर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपने तूफानी खेल से सबको चौंकाया है। भारत अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ चार दिवसीय मैच में मात्र 58 गेंदों में शतक ठोककर हर किसी को हैरान कर दिया था।

ये भी पढ़ें: शुभमन गिल-अक्षर पटेल OUT, 2 नए खिलाड़ियों की एंट्री तय! जानें गुवाहाटी टेस्ट की पूरी संभावित टीम

वहीं, एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2024 में भी उनका बल्ला खूब चला और उन्होंने 44 की शानदार औसत से 176 रन बनाकर टीम को फाइनल तक पहुँचाने में बड़ी भूमिका निभाई। खास बात यह है कि रंधीर वर्मा अंडर-19 टूर्नामेंट में वैभव ने नाबाद 332 रन ठोककर तिहरा शतक भी जड़ दिया था, जो साफ दिखाता है कि यह बच्चा बड़े स्कोर बनाना सिर्फ पसंद नहीं करता बल्कि इसे अपनी आदत बना चुका है।

Vaibhav Suryavanshi SMAT Century: महाराष्ट्र के खिलाफ खेली खास पारी

महाराष्ट्र के खिलाफ SMAT 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग करते हुए पूरे 20 ओवर तक डटे रहकर ऐसी पारी खेली (Vaibhav Suryavanshi SMAT Century), जिसे देखकर ईडन गार्डन्स भी दंग रह गया। बता दें कि वैभव के अलावा कोई भी बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पाया और आकाश राज भी सिर्फ 26 रन जोड़ सके, वरना बिहार की टीम आसानी से 200 के पार जा सकती थी।

खास बात है कि राजवर्धन हंगरगेकर, जलज सक्सेना और अर्शिन कुलकर्णी जैसे अनुभवी गेंदबाजों के सामने 14 साल का यह बच्चा मानो किसी विदेशी खिलाड़ी की तरह छक्के-चौके उड़ाता नजर आया।

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा बने T20 World Cup 2026 के ब्रांड एंबेसडर, पहली बार एक्टिव प्लेयर को मिला यह सम्मान

Jai Jagdamba News Whatsapp