वेटिंग टिकट से परेशान? अब बिना कन्फर्म सीट के भी कर पाएंगे यात्रा, रेलवे की ये सुविधा सफर बनाएगी आसान

वेटिंग टिकट से परेशान? अब बिना कन्फर्म सीट के भी कर पाएंगे यात्रा, रेलवे की ये सुविधा सफर बनाएगी आसान

ट्रेन का टिकट वेटिंग में अटक गया है और सफर रद्द होने का डर सता रहा है? अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे की एक ऐसी खास स्कीम है, जिसके जरिए बिना कन्फर्म टिकट के भी आपकी यात्रा पूरी हो सकती है। हालांकि, ज्यादा लोग इस सुविधा के बारे में जानते ही नहीं हैं। ऐसे में सही समय पर एक छोटा सा ऑप्शन चुनकर आप बड़ी परेशानी से बच सकते हैं।

क्या है Vikalp Scheme?

विकल्प स्कीम (Vikalp Scheme) भारतीय रेलवे की एक ऐसी सुविधा है, जो वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को भी यात्रा का मौका देती है। बता दें कि अगर आपकी बुक की गई ट्रेन में सीट कन्फर्म नहीं होती, तब भी आपको सफर करने का विकल्प मिल सकता है।

इस स्कीम के तहत रेलवे आपको उसी रूट या समान दिशा में जाने वाली दूसरी ट्रेन में सीट दे सकता है। यानी अगर आपकी ट्रेन फुल है, तो भी आपकी यात्रा रुकती नहीं है, बल्कि आपको दूसरी ट्रेन में एडजस्ट कर दिया जाता है।

इस स्कीम का लाभ कैसे उठाएं?

Vikalp Scheme अपने आप लागू नहीं होती, बल्कि टिकट बुक करते समय आपको खुद ‘VIKALP’ ऑप्शन को चुनना होता है। अगर आपने उस समय इसे नजरअंदाज कर दिया, तो बाद में इसका लाभ नहीं मिलेगा। चार्ट बनने से पहले आप ‘Booking History’ में जाकर भी इस विकल्प को एक्टिव कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रेन में अब ज्यादा सामान ले जाना पड़ेगा महंगा, सफर से पहले जान लें रेलवे के ये नियम

किन यात्रियों को मिलता है इसका फायदा?

इस स्कीम का लाभ केवल उन्हीं यात्रियों को मिलता है, जो ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान Vikalp ऑप्शन को एक्टिव करते हैं। जब आप IRCTC की वेबसाइट या ऐप से टिकट बुक करते हैं, तो “Alternate Train Accommodation” नाम से यह विकल्प दिखाई देता है।

इसमें यात्री एक या दो नहीं, बल्कि अधिकतम 7 अलग-अलग ट्रेनों का चयन कर सकते हैं। इससे उनके पास दूसरी ट्रेन में सीट मिलने के ज्यादा मौके होते हैं। कई यात्री इस ऑप्शन को नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में वेटिंग टिकट के कारण यात्रा नहीं कर पाते। ऐसे में यह छोटी सी सेटिंग उनके पूरे सफर को आसान बना सकती है।

टिकट और किराया पर क्या असर पड़ता है?

इस स्कीम के लिए यात्रियों को कोई अतिरिक्त पैसा नहीं देना पड़ता। रेलवे उसी श्रेणी में दूसरी ट्रेन में सीट देता है, जिस श्रेणी का आपने टिकट बुक किया था। यह सुविधा केवल वेटिंग लिस्ट (WL) और RAC टिकट वाले यात्रियों के लिए लागू होती है।

अगर आपकी सीट आखिरी समय तक कन्फर्म नहीं होती, तो रेलवे खुद ही दूसरी ट्रेन में सीट अलॉट कर देता है। सीट मिलने की जानकारी यात्रियों को SMS या बुकिंग डिटेल्स के जरिए मिल जाती है, जिससे उन्हें आखिरी समय पर चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती।

ये भी पढ़ें: रेलवे ने टिकट बुकिंग में फीर किया बड़ा बदलाव, अब आसानी से मिलेंगे वेटिंग टिकट, जानें नई व्यवस्था

क्यों जरूरी है विकल्प स्कीम?

त्योहार, गर्मियों की छुट्टियां या शादी का सीजन, इन सभी समय में ट्रेन टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में Vikalp Scheme यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकती है। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द नहीं करनी पड़ती और वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

साथ ही, रेलवे को भी फायदा होता है क्योंकि इससे खाली सीटों का बेहतर उपयोग हो पाता है। अब अगर आप अगली बार ट्रेन टिकट बुक कर रहे हैं, तो विकल्प स्कीम को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यही विकल्प आपकी यात्रा को कन्फर्म बना सकता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp