7200mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ नया Vivo का नया 5G फोन लॉन्च, कीमत भी है काफी कम
अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो बैटरी में दमदार हो और कैमरा भी शानदार दे, तो यह खबर आपके लिए है। Vivo ने भारत में अपना नया 5G फोन Vivo T5x 5G लॉन्च कर दिया है, जिसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत भी काफी आकर्षक रखी गई है, जिससे यह लॉन्च होते ही चर्चा में आ गया है।
Vivo T5x 5G स्पेसिफिकेशन
Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह चिपसेट हाई स्पीड और स्मूद एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। Vivo T5x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की बड़ी बैटरी है। पिछले मॉडल में 6,500mAh बैटरी दी गई थी, ऐसे में यह एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।
कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक बिना रुके चल सकता है। फोन में 44W FlashCharge सपोर्ट दिया गया है, जिससे यह तेजी से चार्ज हो जाता है। इसके साथ ही यह फोन रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है, यानी आप इसे पावर बैंक की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी ने बैटरी हेल्थ को लेकर भी दावा किया है कि यह कई साल तक बेहतर परफॉर्म करेगी।
Vivo T5x 5G में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जो Sony के AI सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ 2MP का बोकै सेंसर भी मौजूद है। सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट कैमरा में देखने को मिलता है। पहले जहां 8MP कैमरा मिलता था, अब 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
कंपनी ने फोन में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे AI एडिटिंग, ड्यूल-व्यू वीडियो और EIS सपोर्ट। इससे वीडियो और फोटो की क्वालिटी बेहतर हो जाती है।
Vivo T5x 5G का डिजाइन
Vivo T5x 5G को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह पहली नजर में ही प्रीमियम फील देता है, इसमे 7200mAh बैटरी दी गई है, फिर भी यह फोन हाथ में काफी स्लिम और आरामदायक लगता है। इसकी पॉलीकार्बोनेट बैक पर मेटैलिक फिनिश दिया गया है, वहीं क्वाड-कर्व्ड डिजाइन की वजह से ग्रिप भी मजबूत रहती है। 8.39mm पतला और 219 ग्राम वजन वाला यह फोन बैलेंस्ड फील देता है।
पीछे की तरफ दिया गया स्क्वायर-राउंडेड कैमरा मॉड्यूल और उसके चारों ओर लगी डायनेमिक लाइट रिंग इसे और आकर्षक बनाती है, जो कॉल, नोटिफिकेशन और चार्जिंग के दौरान चमकती है। यह फोन MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है और IP68 व IP69 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है।
सामने की तरफ 6.76 इंच की बड़ी पंच-होल डिस्प्ले दी गई है, जिसमें पतले बेज़ल्स और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1,200 निट्स ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। यह फोन साइबर ग्रीन (Cyber Green) और स्टार सिल्वर (Star Silver) जैसे स्टाइलिश रंगों में उपलब्ध है, जो इसे और भी खास बनाते हैं।
Vivo T5x 5G की कीमत
Vivo T5x 5G की शुरुआती कीमत 18,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की है। वहीं 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है।
यह फोन 24 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे Flipkart, Vivo की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। ऑफर्स की बात करें तो HDFC, Axis और SBI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है।
ग्राहकों को Reliance Jio के 1,199 रुपये वाले प्लान पर 6 महीने तक 10 OTT प्लेटफॉर्म का फ्री एक्सेस भी मिलेगा।
