200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ भारत मे आ रहा है Vivo V60e 5G, जानें कीमत और खूबीयां
Vivo अपने नए V-सीरीज स्मार्टफोन Vivo V60e 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। खास बात है कि यह फोन बाकी V-सीरीज मॉडल्स के मुकाबले किफायती दाम में आ रहा है। हाल ही में टिपस्टर और ई-कॉमर्स साइट Flipkart से लीक हुई डिटेल्स ने इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। अगर आप भी नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो लॉन्च से पहले जान लीजिए इस फोन के फीचर्स और प्राइसिंग से जुड़ी हर जानकारी।
Vivo V60e 5G के स्पेसिफिकेशन्स और खासियत
बता दें कि Vivo अपने नए Vivo V60e 5G को लेकर बाजार में हलचल मचा चुका है। हालांकि, कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार अभी बाकी है। यह फोन अपने सेगमेंट का पहला डिवाइस हो सकता है जिसमें 200MP मेन कैमरा और 85mm टेलीफोटो लेंस दिया जाएगा, जो मोबाइल फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। साथ ही, फोन को IP68 रेटिंग के साथ लाने की तैयारी है, जिससे यह डस्ट और वॉटर-रेसिस्टेंट होगा।
ये भी पढ़ें: Apple और Samsung की टेंशन बढ़ाने आई Xiaomi Series 17, मिलेगा पावरफुल कैमरा के साथ बैक डिस्प्ले
दमदार बैटरी, जबरदस्त परफॉर्मेंस और शानदार डिस्प्ले
Vivo V60e 5G में मिलने वाली 6500mAh की पावरफुल बैटरी आपको पूरे दिन बिना चार्जिंग की टेंशन के फोन इस्तेमाल करने की सुविधा देगी। खास बात है कि इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की उम्मीद है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में 50% तक चार्ज हो सकेगा। यह फीचर खासकर उन यूज़र्स के लिए शानदार है जो दिनभर गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिल सकता है, जो मल्टीटास्किंग को बेहद स्मूद बना देगा। साथ ही 120Hz OLED डिस्प्ले का कॉम्बिनेशन गेमर्स और बिंज-वॉचर्स को प्रीमियम एक्सपीरियंस देगा। इस डिस्प्ले के कारण स्क्रॉलिंग भी ज्यादा स्मूद और रिस्पॉन्सिव लगेगी, जो इसे अपने प्राइस सेगमेंट का एक कंप्लीट पावर-पैक्ड स्मार्टफोन बना देता है।
भारत में Vivo V60e 5G की लॉन्च और कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo V60e 5G फोन को 7 अक्टूबर 2025 को लॉन्च किया जा सकता है। खास बात है कि टिपस्टर Paras Guglani ने हाल ही में Flipkart की लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं, जिनमें इसके तीन स्टोरेज वेरिएंट्स का खुलासा हुआ है, 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB।
इनकी संभावित कीमतें क्रमशः ₹28,749, ₹30,749 और ₹32,749 हो सकती हैं, जिससे यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक दमदार ऑप्शन बन सकता है। गौरतलब है कि Vivo V60e 5G को लेकर अफवाह है कि इसमें 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग जैसी प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं, जो इस प्राइस रेंज में इसे सबसे खास बना देंगे। हालांकि, ऑफिशियल कन्फर्मेशन का इंतजार टेक लवर्स बेसब्री से कर रहे हैं।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
