6200mAh बैटरी, Android 16 और पावरफुल प्रोसेसर संग आ रहा है Vivo का प्रीमियम फोन X200T, जानें कीमत और फीचर
Vivo X200T India Launch: अगर आप 50 हजार के आसपास एक नया प्रीमियम स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं, तो Vivo का अगला फोन आपकी लिस्ट में ऊपर आ सकता है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि X200T भारत में बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप कैमरा सेटअप के साथ यह फोन सीधे प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री करेगा।
Vivo X200T के स्पेसिफिकेशन
Vivo X200T को लेकर सामने आई जानकारी के मुताबिक यह फोन परफॉर्मेंस और फीचर्स के मामले में काफी मजबूत नजर आ रहा है। इसमें MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया जाएगा, जो X200 और X200 Pro में मिलने वाले स्टैंडर्ड Dimensity 9400 से थोड़ा ज्यादा पावरफुल माना जा रहा है, हालाकी यह X300 सीरीज के Dimensity 9500 से एक स्टेप नीचे है।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलेगा, जिसे सबसे पहले दिसंबर 2025 में पेश किया गया था। लीक्स के अनुसार इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।
कैमरा सेटअप
कैमरा सेक्शन में 50MP Sony LYT-702 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 50MP Samsung JN1 पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP Sony LYT-600 अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलने की उम्मीद है, जो फोटोग्राफी और वीडियो के लिए फ्लैगशिप एक्सपीरियंस देने का दावा करता है।
बैटरी और चार्जिंग
वहीं बैटरी को लेकर चर्चा है कि इसमें 6200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। यह फोन स्टेलर ब्लैक और सीसाइड लायलैक जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है।
Vivo X200T का भारत में लॉन्च और बिक्री
कंपनी ने सोशल मीडिया के जरिए साफ कर दिया है कि Vivo X200T भारत में 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के तुरंत बाद यह प्रीमियम स्मार्टफोन Flipkart, Vivo India की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर के अधिकृत ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
यह फोन विवो की चर्चित X200 सीरीज का हिस्सा है, जिसमें पहले से Vivo X200 और X200 Pro मौजूद हैं। ऐसे यूज़र्स जो लेटेस्ट Android, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फ्लैगशिप कैमरा वाला फोन ढूंढ रहे हैं, उनके लिए Vivo X200T एक मजबूत दावेदार बन सकता है, हालाकी इसकी असली ताकत कीमत और कैमरा परफॉर्मेंस सामने आने के बाद ही पूरी तरह साफ होगी।
Vivo X200T की भारत में कीमत
हालाकी कंपनी ने अभी तक आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X200T की भारत में कीमत 50,000 से 55,000 रुपये के बीच हो सकती है। अगर यह कीमत सही साबित होती है, तो यह फोन X200 FE के काफी करीब पोजिशन किया जाएगा और सीधे OnePlus व Samsung के प्रीमियम मॉडल्स को टक्कर देगा।
ये भी पढ़ें: 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ भारत मे आ रहा है Vivo V60e 5G, जानें कीमत और खूबीयां
