6500mAh बैटरी, 50MP जूम कैमरा और AMOLED डिस्प्ले के साथ Vivo X300 FE लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

6500mAh बैटरी, 50MP जूम कैमरा और AMOLED डिस्प्ले के साथ Vivo X300 FE लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

रूस में Vivo ने चुपचाप अपना नया स्मार्टफोन X300 FE लॉन्च कर दिया है, लेकिन इसके फीचर्स ने टेक मार्केट में हलचल जरूर मचा दी है। बता दें की Vivo X300 FE साइज में कॉम्पैक्ट जरूर है, लेकिन इसकी ताकत किसी फ्लैगशिप फोन से कम नहीं मानी जा रही। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी, 50MP जूम कैमरा और लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन चीन में लॉन्च हुए एक मॉडल का रीब्रांडेड वर्जन है, लेकिन फीचर्स देखकर यूजर्स की दिलचस्पी तेजी से बढ़ रही है।

Vivo X300 FE के स्पेसिफिकेशन

Vivo X300 FE लेटेस्ट OriginOS 6 पर काम करता है, जो Android 16 पर आधारित है, यानी यूजर्स को नया और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है। इसमें 3nm टेक्नोलॉजी पर बना ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप लेवल की स्पीड और परफॉर्मेंस देता है।

साथ में 12GB LPDDR5x Ultra रैम और 256GB व 512GB UFS 4.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, इसलिए यह धूल और पानी से भी सुरक्षित रहता है।

कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड और 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ 3x ऑप्टिकल जूम मिलता है, जबकि सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, GPS, NavIC, GLONASS, QZSS और BeiDou जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर और IR ट्रांसमीटर भी दिया गया है।

Vivo X300 FE का डिस्प्ले और डिजाइन

Vivo X300 FE में 6.31 इंच का LTPO एमोलेड़ डिस्प्ले मिलता है, जो 1,216×2,640 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ शानदार Full-HD+ क्वालिटी देता है। इसका 1Hz से 120Hz तक का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट अपने आप कंटेंट के हिसाब से बदलता रहता है, जिससे स्क्रीन स्मूद भी चलती है और बैटरी भी ज्यादा खर्च नहीं होती।

कंपनी का दावा है कि यह डिस्प्ले 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दे सकता है, यानी तेज धूप में भी साफ दिखेगा। 460ppi पिक्सल डेंसिटी की वजह से तस्वीरें और टेक्स्ट काफी शार्प नजर आते हैं।

वहीं डिजाइन की बात करें तो कूल लाइलैक और ग्रैफाइट ब्लैक वेरिएंट 7.99mm मोटे और 191 ग्राम वजन के हैं, जबकि मूनलाइट व्हाइट थोड़ा मोटा 8.1mm है लेकिन वजन 190 ग्राम है, जो इसे हल्का और प्रीमियम फील देता है।

Vivo X300 FE की कीमत (Vivo X300 FE Russia Price)

Vivo X300 FE की कीमत (Vivo X300 FE Russia Price) को लेकर कंपनी ने अपनी रूसी वेबसाइट पर ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है, हालाकी यह स्मार्टफोन Ozon जैसे ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल RUB 60,124 में मिल रहा है, जो भारतीय करेंसी में करीब 71,000 रुपये के आसपास पड़ता है।

वहीं 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RUB 64,405 यानी लगभग 76,000 रुपये बताई जा रही है। अब कीमत भले प्रीमियम हो, लेकिन अंदर से यह फोन पूरी तरह फ्लैगशिप लेवल स्पेसिफिकेशन के साथ आता है, जिसमें पावरफुल प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और 50MP जूम कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो इसे कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनाते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp