Vivo ने कन्फर्म किया X300 और X300 Pro का लॉन्च, जानें 200MP कैमरा और Dimensity 9500 चिपसेट वाले स्मार्टफोन की पूरी डिटेल

Vivo ने कन्फर्म किया X300 और X300 Pro का लॉन्च, जानें 200MP कैमरा और Dimensity 9500 चिपसेट वाले स्मार्टफोन की पूरी डिटेल

Vivo X300 Series: Vivo ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि उसकी नई X300 सीरीज़ चीन में 13 ऑक्टोबर को लॉन्च होगी जिसमें Vivo X300 और X300 Pro दोनों होंगे। खास बात है की कंपनी ने डिजाइन और कैमरा पर खास फोकस किया है, और यह शृंखला MediaTek के नए Dimensity 9500 चिपसेट के साथ पेश होने वाली पहली डिवाइसों में से एक होगी।

Vivo X300 Series का डिजाइन

Vivo ने X300 के लिए प्रकृति से प्रेरित रंग विकल्प पेश करने वाली हैं। रिपोर्ट्स में Lucky Color और Wilderness Brown जैसे टोन का जिक्र है। गौरतलब है कि इन रंगों का मकसद केवल दिखावट नहीं, बल्कि आरामदेह फील और प्रीमियम टच देना भी है। फोन की बुनावट पतली रखी गई है और कैमरा हाउसिंग को भी स्लीक रखा गया है, जिससे समग्र प्रोफाइल पर हाई-एंड लुक आता है।

ये भी पढ़ें: इस फेस्टिव सीजन Tata Nexon की कीमतों में बड़ी कटौती, हर खरीद पर होगी ₹1.55 लाख तक की बचत; जानें नई कीमतें और फीचर

Vivo X300 Series Specification

खास बात है की X300 सीरीज़ कैमरा-हैवी रहेगी। Vivo ने पुष्टि की है कि X300 में 200MP HPB मुख्य सेंसर मिलेगा, जबकि X300 Pro में Sony LYT828 जैसे हाई-एंड सेंसर और वही 200MP HPB पेरिस्कोप सेंसर के तौर पर उपयोग होगा। दोनों मॉडल्स में Zeiss-कम्पनी के 50MP ultra-clear AF फ्रंट कैमरा का भी जिक्र है, जो 92-डिग्री वाइड-एंगल और ऑटोफोकस के साथ आएगा।

स्टोरेज और स्पीड के मामले में Vivo X300 सीरीज़ पहले डिवाइसों में से होगी जो dual UFS 4.1 4Lane सपोर्ट करेगी, यानी भारी फ़ाइल ट्रांसफर और तेज़ ऐप लोडिंग। साथ ही Vivo ने Ultrasonic Fingerprint 2.0 की जानकारी भी साझा की है जो फिंगरप्रिंट रीडिंग को और बेहतर बनाएगा। गौरतलब है कि प्रदर्शन की रीढ़ Dimensity 9500 SoC होगी, इसलिए मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों में यह अच्छा अनुभव देनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: आपके फोन की भी अचानक बदल गई है कॉल और डायलर स्क्रीन? जानें इसके पीछे की वजह और कैसे करें इसे ठीक

बेस वेरिएन्ट में मिलेगा कॉम्पैक्ट 6.31-इंच 8T LTPO डिस्प्ले

बता दें की Vivo X300 Series के बेस वेरिएन्ट में एक कॉम्पैक्ट 6.31-इंच 8T LTPO डिस्प्ले की जानकारी सामने आई है। जिसका मतलब है बेहतर ऊर्जा बचत और स्मूद रीफ्रेश कंट्रोल। इस छोटे-फॉर्म-फैक्टर के बावजूद, Vivo ने इसे पावरफुल रखने का दावा किया है।

स्पेसिफिकेशनVivo X300Vivo X300 Pro
लॉन्च डेट13 अक्टूबर 2025 (चीन), ग्लोबल लॉन्च दिसंबर 2025 में अपेक्षित
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 9500
डिस्प्ले6.31-इंच LTPO AMOLED, 120Hz6.31-इंच LTPO AMOLED, 120Hz (संभावित)
मुख्य कैमरा200MP HPB प्राइमरी सेंसर200MP HPB + 200MP टेलीफोटो (85mm)
फ्रंट कैमरा50MP Zeiss AF, 92° वाइड एंगल
स्टोरेज256GB / 512GB / 1TB (लीक्ड)512GB / 1TB, Dual UFS 4.1 (4-Lane)
हैप्टिक फीडबैकSuper Sense Vibration Motor
रंग विकल्पFree Blue, Comfortable Purple, Pure Black, PinkBlack, Beige (लीक्ड)
विशेष फीचर्सVelvet Glass Finish, Ultrasonic Fingerprint 2.0

क्या कहते हैं Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao

Vivo के प्रोडक्ट मैनेजर Han Boxiao ने कहा है कि, “X300 सीरीज़ में कंपनी की इनविजिबल डिज़ाइन टेक्नोलॉजी का उपयोग होगा कैमरा डेको में suspended water droplets और cold-sculpted/velvety glass फिनिश शामिल है जो हाथ पर पकड़ते समय चिकनापन और नॉन-स्लिप अनुभव देता है। हालाकि, यह सुंदरता सिर्फ तस्वीरों में ही नहीं बल्कि फील में भी महसूस होगी।”

ये भी पढ़ें: शुरू हो गया Xiaomi का Diwali Sale, स्मार्टफोन पर ₹10,000 की छूट; Tablet और Gadgets पर 60% तक का धमाकेदार डिस्काउंट

Vivo Watch GT 2, TWS 5 और Pad5e भी होंगे लॉन्च

आपको बता दें की Vivo केवल फोन्स ही नहीं ला रही है, बल्कि कंपनी ने बताया है कि इवेंट में vivo WATCH GT 2 (पहली बार Blue OS 3 के साथ और 33-दिन बैटरी लाइफ का दावा), vivo TWS 5 और vivo TWS 5 HiFi Edition (60dB ANC और HiFi Master फीचर) तथा vivo Pad5e (Snapdragon 8s Gen 3 और 12.1-इंच soft-light display) भी पेश किए जाएंगे। हालाकि कीमत-वाले विवरण बाद में मिलेंगे, पर यह साफ है कि Vivo इस बार हार्डवेयर और सर्विस इकोसिस्टम दोनों पर जोर दे रही है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें