साल के अंत में Volkswagen का बड़ा तोहफा, Taigun और Virtus पर ₹1.55 लाख तक की छूट, 6 महीने EMI फ्री
Volkswagen FastFest Offer: अगर आप नई कार लेने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें की Volkswagen India ने साल के अंत में ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। खास बात है की क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के मौके पर कंपनी ने Volkswagen FastFest का ऐलान किया है, जिसके तहत Taigun और Virtus पर ₹1.55 लाख तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
Volkswagen FastFest Offer क्या है?
Volkswagen FastFest Offer के तहत कंपनी अपनी पॉपुलर SUV Taigun और सेडान Virtus पर कैश बेनिफिट, एक्सचेंज बोनस और EMI ऑफर दे रही है। गौरतलब है की दोनों कारें एक ही प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं और भारतीय बाजार में काफी पसंद की जाती हैं। कंपनी की सलाह है कि सही जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी अधिकृत Volkswagen डीलरशिप से संपर्क करें।
Volkswagen Taigun Sport पर ऑफर
अगर आप स्पोर्टी SUV लेने का प्लान बना रहे हैं तो बता दें की Volkswagen Taigun Sport पर इस समय जबरदस्त ऑफर चल रहा है। Taigun Sport के 1.0L TSI ऑटोमैटिक वेरिएंट पर ग्राहकों को ₹80,000 तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Panoramic Skyroof, Dolby Atmos और लग्जरी फीचर्स के साथ Mahindra XEV 9S भारत में लॉन्च, जानें कीमत और रेंज
Taigun GT Plus Sport 1.5L TSI DSG में कंपनी पहले 6 महीने की EMI खुद दे रही है और इसके साथ ₹50,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर किया जा रहा है। खास बात है की दमदार इंजन, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और स्पोर्टी डिजाइन के साथ यह डील युवाओं और परफॉर्मेंस पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए काफी आकर्षक साबित हो सकती है।
Volkswagen Taigun Chrome की नई कीमत और फायदे
बता दें की Volkswagen Taigun Chrome अब ₹10,58,300 एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और इसके साथ कंपनी शानदार ऑफर भी दे रही है। खास बात है की Taigun Highline Plus 1.0L TSI ऑटोमैटिक वेरिएंट पर ग्राहकों को ₹1 लाख तक का बेनिफिट मिल रहा है, जबकि Topline 1.0L TSI AT खरीदने पर पहले 6 महीने की EMI कंपनी खुद चुकाएगी।
वहीं, पावरफुल Taigun GT Plus Chrome 1.5L TSI DSG वेरिएंट पर 6 EMI फ्री के साथ ₹50,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। हालाकी, यह एक्सचेंज फायदा चुने गए वेरिएंट और शर्तों पर निर्भर करता है, इसलिए डीलरशिप पर पूरी जानकारी लेना जरूरी है।
Volkswagen Virtus Chrome पर ऑफर
Volkswagen ने Virtus Chrome सेडान को लेकर ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹10,14,100 एक्स-शोरूम रखी गई है। बता दें की Virtus Highline 1.0L TSI ऑटोमैटिक वेरिएंट पर ₹1 लाख तक का बेनिफिट मिल रहा है, जबकि Virtus Topline 1.0L TSI AT पर ग्राहकों को पूरे ₹1.55 लाख तक का फायदा दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: नए डिजाइन, ADAS फीचर और प्रीमियम इंटीरियर के साथ Kia Seltos 2026 मॉडल भारत में लॉन्च, बुकिंग शुरू
Virtus GT Plus Chrome 1.5L TSI DSG वेरिएंट पर कंपनी पहले 6 महीने की EMI खुद दे रही है, साथ ही ₹30,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर में शामिल है। गौरतलब है की इस पूरी रेंज में सबसे बड़ा ऑफर ₹1.55 लाख का Topline वेरिएंट पर ही दिया जा रहा है, जो इसे इस समय एक बेहद आकर्षक डील बनाता है।
Volkswagen Virtus Sport पर भी डिस्काउंट
Volkswagen ने Virtus Sport वेरिएंट पर भी आकर्षक डिस्काउंट की पेशकश की है, जिससे सेडान खरीदने वालों के लिए यह डील और भी खास बन जाती है। Virtus GT Line 1.0L TSI ऑटोमैटिक पर ग्राहकों को ₹80,000 तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
वहीं Virtus GT Plus Sport 1.5L TSI DSG वेरिएंट में कंपनी पहले 6 महीने की EMI खुद दे रही है और साथ ही ₹30,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी ऑफर किया जा रहा है। ये ऑफर उन लोगों के लिए है जो स्टाइल के साथ दमदार और स्पोर्टी ड्राइविंग का मजा सेडान में लेना चाहते हैं।
Volkswagen Taigun और Virtus के इंजन और परफॉर्मेंस
Volkswagen Taigun और Virtus दोनों ही कारें पेट्रोल इंजन के साथ आती हैं और बता दें की इनमें फिलहाल डीजल का कोई विकल्प मौजूद नहीं है। इनमें पहला 1.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 113 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है, इसे 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है।
ये भी पढ़ें: नये लुक, ADAS और हाईटेक फीचर्स के साथ MG Hector Facelift भारत में लॉन्च, जानें कीमत
वहीं दूसरा और ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन 148 bhp की ताकत और 250 Nm का दमदार टॉर्क जनरेट करता है, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल के साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है। खास बात है की दोनों ही ऑटोमैटिक वेरिएंट में पैडल शिफ्टर्स दिए गए हैं, जो ड्राइविंग को और ज्यादा मजेदार बनाते हैं।
बता दें की कंपनी ने Volkswagen FastFest Offer की अंतिम तारीख का खुलासा नहीं किया है, इसलिए बेहतर होगा कि ग्राहक डीलरशिप पर जाकर पूरी जानकारी लें। बहरहाल यह ऑफर साल के अंत में कार खरीदने वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
