201bhp इंजन, AWD और लग्ज़री फीचर्स के साथ आई Volkswagen की Tayron R-Line, Fortuner को मिलेगी कड़ी टक्कर
Volkswagen Tayron R-Line: Volkswagen ने भारतीय SUV मार्केट में हलचल मचा दी है। कंपनी ने अपनी नई Tayron R-Line को अनवील कर दिया है, जो पावर, लग्ज़री और सेफ्टी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर आई है। 201bhp का दमदार इंजन, ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम और ADAS जैसे एडवांस फीचर्स के साथ यह 7-सीटर SUV सीधे Fortuner और Kodiaq को चुनौती देती नजर आ रही है।
दमदार इंजन और AWD सिस्टम का कॉम्बिनेशन
Volkswagen Tayron R-Line की सबसे बड़ी ताकत इसका 2.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 201 bhp की दमदार पावर और 320 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। यह इंजन 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है, जिससे ड्राइविंग स्मूद और तेज़ महसूस होती है।
इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम स्टैंडर्ड दिया गया है, जो हाईवे पर स्टेबिलिटी और खराब सड़कों पर बेहतर पकड़ देता है। यही फीचर इसे टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लॉस्टर जैसी ताकतवर एसयूवी के बराबर खड़ा करता है।
R-Line का स्पोर्टी लुक बना लोगों की पहली पसंद
डिज़ाइन की बात करें तो Volkswagen Tayron R-Line में अलग से दिए गए स्पोर्टी फ्रंट और रियर बंपर, ग्रिल और डोर्स पर मौजूद खास बैजिंग इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग पहचान देते हैं। 19-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स SUV को दमदार रोड प्रेज़ेंस देते हैं, वहीं HD मैट्रिक्स LED हेडलैंप्स डायनामिक कॉर्नरिंग के साथ रात में ड्राइव को और आसान बनाते हैं।
आगे और पीछे चमकता हुआ Volkswagen लोगो और वैरिएबल लाइट सिग्नेचर वाले एलईडी टेल लैम्प्स इसे और ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं। हालांकि डिज़ाइन में यूरोपियन टच साफ दिखता है, लेकिन भारतीय सड़कों पर यह SUV पूरी तरह फिट बैठती नजर आती है।
लग्ज़री और टेक्नोलॉजी से भरपूर केबिन
Volkswagen Tayron R-Line का केबिन अंदर बैठते ही प्रीमियम और हाई-टेक फील देता है, जहां 15-इंच की बड़ी फ्लोटिंग टचस्क्रीन और पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर ध्यान खींचते हैं। आगे की सीटों में वेंटिलेशन, मेमोरी और मसाज जैसी लग्ज़री सुविधाएं दी गई हैं।
ये भी पढ़ें: 9,000mAh बैटरी, OLED डिस्प्ले और तगड़े प्रोसेसर संग आ रहा है OnePlus का Volkswagen स्मार्टफोन
वहीं तीन-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ सफर को और आरामदायक बनाते हैं। 30 रंगों की एम्बिएंट लाइटिंग और 11 स्पीकर वाला हरमन कार्डोंन साउंड सिस्टम केबिन का मूड पूरी तरह बदल देता है।
सेफ्टी में भी कोई समझौता नहीं
सेफ्टी के मोर्चे पर भी कोई कसर नहीं छोड़ी गई है, क्योंकि इसमें लेवल-2 एडास सिस्टम, सेंट्रल एयरबैग समेत कुल 9 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और पार्क असिस्ट प्लस जैसे फीचर्स मिलते हैं। यही वजह है की Tayron R-Line न सिर्फ लग्ज़री SUV के तौर पर, बल्कि एक भरोसेमंद फैमिली कार के रूप में भी खुद को मजबूत साबित करती है।
किन SUVs को देगी टक्कर?
Volkswagen Tayron R-Line भारतीय बाज़ार में आते ही सीधे Skoda Kodiaq, Toyota Fortuner, MG Gloster और Jeep Meridian जैसी पॉपुलर फुल-साइज़ SUVs को चुनौती देगी। इसकी पावरफुल इंजन सेटअप, ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम और प्रीमियम फीचर्स इसे सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं।
ये भी पढ़ें: साल के अंत में Volkswagen का बड़ा तोहफा, Taigun और Virtus पर ₹1.55 लाख तक की छूट, 6 महीने EMI फ्री
हालाकी Volkswagen ने अभी तक Tayron R-Line की आधिकारिक लॉन्च डेट और कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है की इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग मार्च 2026 में होगी। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक इस SUV की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत करीब 48 लाख से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है।